)
बेगूसराय में आग का तांडव देखने को मिला. शॉर्ट सर्किट के कारण एक साड़ी दुकान में भीषण आग लग गई. आग इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया. दुकान में रखी लाखों रुपये की कीमती साड़ियां और अन्य सामान जलकर राख हो गए. इस अगलगी में करीब 20 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के दुकानदारों में हड़कंप मच गया.
स्थानीय लोगों ने अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थी कि उस पर काबू पाना मुश्किल हो गया. बाद में दमकल की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. गनीमत रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. पूरी घटना नगर थाना क्षेत्र के मेन मार्केट स्थित हनुमान मंदिर के पास की है.
यह घटना बेगूसराय के मेन मार्केट की है, जहां एक साड़ी दुकान में आग लगने के बाद कुछ ही देर में सब कुछ जलकर राख हो गया. आग की लपटें इतनी भयावह थी कि दुकान के अंदर रखी कीमती साड़ियां और अन्य सामान धू-धू कर जलने लगे.
बताया जा रहा है कि दुकानदार रोज की तरह अपनी दुकान बंद कर घर चला गया था. इसी दौरान अचानक दुकान में आग लग गई. जब आसपास के लोगों ने दुकान से धुआं और आग की लपटें निकलते देखा, तो इसकी सूचना दुकानदार को दी. मगर, जब तक दुकानदार मौके पर पहुंचता, तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया था.
आग लगने की खबर फैलते ही पूरे बाजार में अफरा-तफरी मच गई. आसपास के दुकानदारों में हड़कंप मच गया. भीड़भाड़ वाले इस इलाके में एक के बाद एक कई दुकानें मौजूद हैं, ऐसे में आग के फैलने की आशंका से लोग सहम गए. स्थानीय दुकानदारों और लोगों ने अपने स्तर से आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग इतनी भयावह थी कि दुकान को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया.
इसके बाद स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग को सूचना दी. मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. हालांकि, तब तक दुकान में रखी साड़ियां और अन्य कीमती सामान जलकर राख हो चुके थे. स्थानीय लोगों के मुताबिक, शुरुआती तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है. इस अगलगी में करीब 20 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति के नुकसान का अनुमान है. हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी.
गनीमत रही कि समय रहते दमकल की टीम मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पा लिया गया, जिससे आसपास की दूसरी दुकानों को आग की चपेट में आने से बचा लिया गया.
रिपोर्ट: जितेन्द्र कुमार