App

लोन लेकर पत्नी ने कराई पति की हत्या, 22 साल के आशिक के चक्कर में रची खौफनाक साजिश, खुलासे से हर कोई दंग

पटना के बिहटा में प्रेमी के चक्कर में एक पत्नी ने पति के खिलाफ खौफनाक साजिश रची और उसको अंजाम दिलवाया. पत्नी ने जीविका लोन से पैसे लेकर पति की हत्या की सुपारी दी और मर्डर करवा दिया. बताया जा रहा है कि महिला 22 साल के प्रेमी के प्यार में थी और पति इसका विरोध कर रहा था.

लोन लेकर पत्नी ने कराई पति की हत्या, 22 साल के आशिक के चक्कर में रची खौफनाक साजिश, खुलासे से हर कोई दंग
Image Credit: पटना के बिहटा में जीविका से लोन लेकर पत्नी ने कराई पति की हत्या (Photo- वीडियो ग्रैब)

बिहार की राजधानी पटना के बिहटा से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां पति की हत्या की साजिश में उसकी पत्नी ही मास्टरमाइंड निकली और अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी, जिसका पुलिस ने महज 48 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है. इस हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. जीविका से लोन लेकर पत्नी ने पति की हत्या कराई. इस खुलासे से हर कोई दंग हो गया.

जीविका से लोन लेकर पत्नी ने पति की हत्या कराई

पूरे मामले में दानापुर एसडीपीओ 2 अमरेंद्र झा ने बताया कि मृतक की पत्नी ने ही अपने पति की हत्या की साजिश रची थी. गांव के ही एक युवक के साथ उसके प्रेम संबंध थे, जिसका पति विरोध करता था. इसी विरोध से परेशान होकर पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की योजना बनाई और सुपारी देकर उसकी हत्या करवा दी.

घटना के बाद पुलिस ने बिहटा थाना में मामला दर्ज कर एसआईटी का किया गठन 

उन्होंने आगे बताया कि 10 नवंबर को बिहटा थाना क्षेत्र के दौलतपुर सिमरी गांव में मोहम्मद इरफान इमाम उर्फ कल्लू की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. घटना के बाद पुलिस ने बिहटा थाना में मामला दर्ज कर एसआईटी (SIT) का गठन किया.

महिला का गांव के ही करण कुमार के साथ था प्रेम संबंध

एसआईटी ने तकनीकी अनुसंधान, घटनास्थल की जांच और साक्ष्यों के आधार पर मामले की गुत्थी सुलझाई. पुलिस ने मृतक की पत्नी से पूछताछ की तो पूरे मामले का खुलासा हुआ. पूछताछ में पत्नी ने गांव के ही प्रेमी करण कुमार के साथ संबंध होने और पति की तरफ से इसका विरोध किए जाने की बात बताई. इसके बाद दोनों ने मिलकर हत्या की साजिश रची और अपने सहयोगियों के जरिए वारदात को अंजाम दिलाया. 

प्रेमी करण कुमार की उम्र 22 साल

पुलिस ने इस मामले में मृतक की पत्नी और मुख्य आरोपी प्रेमी करण कुमार को गिरफ्तार किया है, जबकि एक विधि-विरुद्ध बालक को भी निरुद्ध किया गया है. प्रेमी करण कुमार की उम्र 22 वर्ष है और वह दौलतपुर सिमरी गांव का रहने वाला है. फिलहाल, पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और हत्या में इस्तेमाल हथियार की बरामदगी के लिए छापेमारी कर रही है.

रिपोर्ट: इश्तेयाक खान

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shailendra

Shailendra

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More