App

Chhath Prasad: सिर्फ ठेकुआ और गुड़ की खीर नहीं, छठ के 4 दिनों में पकते हैं प्रसाद के इतने सारे व्यंजन

छठ पूजा का प्रसाद ठेकुआ तो सब जानते हैं, पर छठ में बनने वाले प्रसाद की लिस्‍ट लंबी है. 4 दिन के छठ महापर्व के दौरान घर में छठ के प्रसाद में कई तरह के व्‍यंजन बनते हैं. यहां देखिए पूरी लिस्‍ट.

Chhath Prasad: सिर्फ ठेकुआ और गुड़ की खीर नहीं, छठ के 4 दिनों में पकते हैं प्रसाद के इतने सारे व्यंजन
Image Credit: छठ पूजा के प्रसाद में और आखिरी दिन कई तरह के सात्विक व्‍यंजन बनते हैं, जिनकी लिस्‍ट बहुत लंबी है. (Photo:AI)

13 नवंबर 2026, शुक्रवार से छठ महापर्व शुरू हो रहा है. इसी दिन नहाय-खाय होगा, फिर अगले दिन 14 नवंबर को खरना होगा. इस साल अस्‍ताचलगामी सूर्य को अर्घ्‍य यानी कि संध्‍या अर्घ्‍य 15 नवंबर की शाम को दिया जाएगा. 16 नवंबर को उषा अर्घ्‍य के साथ छठ का त्‍योहार समाप्‍त होगा. इन 4 दिनों के दौरान उन सभी घरों में कई तरह के प्रसाद बनते हैं, जिनमें छठी मइया की पूजा होती है, छठ का व्रत रखा जाता है. छठ व्रत रखने वाले व्रती को कुछ खास नियमों का पालन करना होता है, जिसमें प्रसाद और भोजन से जुड़े नियम भी शामिल हैं.

4 दिन में बनते हैं कई व्‍यंजन

नहाय-खाय के साथ छठ व्रत प्रारंभ होता है, फिर खरना के दिन पूरे दिन व्रत रखकर शाम को प्रसाद ग्रहण करके 36 घंटों का निर्जला व्रत शुरू होता है. जो कि उषा अर्घ्‍य के बाद ठेकुआ का प्रसाद खाकर खोला जाता है. इस दौरान सारा भोजन सात्विक ही होता है, यानी कि बिना लहसुन-प्‍याज का. साथ ही भोजन प्रसाद बनाने में पवित्रता और शुद्धता के लिए कड़े नियमों का पालन करते हैं. हालांकि प्रसाद में क्षेत्रीय परंपराओं के आधार पर कुछ बदलाव भी देखने को मिलते हैं.

किस दिन कौन-सा प्रसाद?

नहाय-खाय : व्रत का शुभारंभ अरवा चावल का भात, चने की दाल, लौकी की सब्जी, कद्दू की सब्जी खाकर प्रारंभ किया जाता है. 
कुछ जगहों पर लौकी की सब्‍जी तो कुछ स्‍थानों पर कद्दू की सब्‍जी बनाने का चलन ज्‍यादा है.

खरना : गुड़ की खीर, रोटी, केला और गन्‍ना. मिट्टी के चूल्‍हे पर बने इसी प्रसाद का भोग लगता है और फिर इसे ही खाकर 36 घंटे का व्रत शुरू किया जाता है. 
हालांकि कुछ परिवारों में खरना के दिन भी चना दाल और चावल भी प्रसाद में बनता है.

संध्‍या अर्घ्‍य : ठेकुआ, कसार के लड्डू, पूरी, खजूर. 
इस दिन का पूरा प्रसाद आमतौर पर गेहूं के आटे, चावल के आटे, घी और गुड़ से बनता है.  
हालांकि कुछ परिवारों में शक्‍कर या चीनी डालकर भी ठेकुआ और खजूर बनाए जाते हैं.

उषा अर्घ्‍य : ठेकुआ, फल, नारियल, कसार, पूरी आदि. 
यही प्रसाद खाकर व्रती अपना व्रत खोलते हैं. लेकिन इस दिन घर में कई सात्विक व्‍यंजन बनते हैं. 
अलग-अलग प्रकार के पकौड़े, पापड़, पूरी, आलू-गोभी की सब्जी, खीर, कढ़ी आदि भी इस दिन बनती हैं.

(Disclaimer- यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, धार्मिक ग्रंथों और पारंपरिक रीति-रिवाजों पर आधारित है. क्षेत्रीय परंपराओं के अनुसार पूजा और प्रसाद के नियमों में थोड़ा बदलाव हो सकता है. Zee News इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shraddha Jain

Shraddha Jain

पत्रकारिता में 15 वर्षों का व्यापक अनुभव रखने वाली श्रद्धा जैन वर्तमान में Zee News की नेशनल डिजिटल टीम में बतौर असिस्‍टेंट न्‍यूज एडिटर सक्रिय हैं. जहाँ वे धर्म, ज्योतिष, ग्रह गोचर, अंक शास्‍त्र और वास्तु शास्त्र जैसे विषयों पर अपनी विशेषज्ञता के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन और सिम्बॉयसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से क्रिएटिव राइटिंग की पढ़ाई की है. बतौर फोटो जर्नलिस्ट करियर शुरू करने वाली श्रद्धा ने दूरदर्शन, दैनिक भास्कर और चौथी दुनिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.12 वर्षों की फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी पकड़ बनाने के बाद, उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर रुख किया और देश 24*7 जैसे पोर्टल्स में नेतृत्व की भूमिका निभाई. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और हस्तरेखा जैसे विषयों पर गहन अध्ययन और लेखन करते हुए जटिल विषयों को सरल और रोचक भाषा में पाठकों के सामने पेश कर रही हैं.
Read More