App

दो-दो अफेयर के चक्कर में जाएगी Nvidia के सीईओ की कुर्सी: जेन्सन हुआंग पर गिरेगी गाज? नौकरी बचाना होगा मुश्किल!

दुनिया की दिग्गज AI चिप कंपनी Nvidia में नए CEO की नियुक्ति की अटकलें लगाई जा रही हैं. कंपनी के अंदर जेनसन हुआंग को लेकर संकट गहरा गया है. कंपनी के बोर्ड ने उनके एक नहीं दो-दो निजी संबंधों और कथित विदेशी खुफिया कनेक्शन से जुड़े आरोपों की जांच शुरू की है. रिपोर्टों के मुताबिक, बोर्ड उनकी नेतृत्व भूमिका पर जल्द फैसला कर सकता है.

दो-दो अफेयर के चक्कर में जाएगी Nvidia के सीईओ की कुर्सी: जेन्सन हुआंग पर गिरेगी गाज? नौकरी बचाना होगा मुश्किल!
Image Credit: AFP

Nvidia का बोर्ड CEO जेनसन हुआंग को पद से हटाने की तैयारी कर रहा है. वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट के हवाले से ये दावा किया जा रहा है कि बहुत जल्द ही हुआंग की कंपनी से विदाई हो सकती है. इस मामले की जानकारी रखने वाले ट्रस्टेड सोर्स के हवाले से छपी खबर के मुताबिक, हुआंग के एक नहीं दो-दो एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर यानी विवाहेतर संबंध रहे हैं, जिनमें से एक महिला कथित तौर पर चीन की संदिग्ध जासूस मानी जा रही है. उसी के चक्कर में हुआंग की कुर्सी पर तलवार लटकी है. इस रिपोर्ट में कहा गया है कि बोर्ड हुआंग के भविष्य पर जल्द ही फैसला कर सकता है.

नेतृत्व का संकट!

हुआंग के संभावित पद छोड़ने से करीब 4 ट्रिलियन डॉलर की चिप कंपनी Nvidia में नेतृत्व का संकट खड़ा हो सकता है. उन्होंने तीन दशक से ज्यादा समय में कंपनी को खड़ा किया और इसे AI चिप की दुनिया की सबसे बड़ी सप्लायर कंपनियों में शामिल किया. यही खास चिप्स आज दुनियाभर में चल रहे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस बूम और अमेरिका-चीन की तकनीकी प्रतिस्पर्धा के केंद्र में हैं. इस मामले के खुलासे के बाद Nvidia के शेयर करीब 8 फीसदी तक गिर चुके हैं. बुधवार के बाद कारोबार में आई इस गिरावट को शामिल करें तो चंद दिनों में कंपनी का मार्केट वैल्यूशन करीब 600 अरब डॉलर घट चुका है. यह गिरावट उस समय से चल रही है जब बोर्ड ने अपनी जांच शुरू करने का ऐलान किया था.

दिग्गजों का बयान

हालांकि डी ए डेविडसन के टेक्नोलॉजी रिसर्च हेड गिल लूरिया ने कहा कि हुआंग को तत्काल हटाना Nvidia के लिए मुश्किल हो सकता है, क्योंकि उनके पास उत्तराधिकारी की कोई योजना तैयार नहीं है. अगर हुआंग ने कानून तोड़ा है या कंपनी की नीतियों का उल्लंघन किया है, तो इसका सबूत मिलने के बाद बोर्ड तत्काल उन्हें बर्खास्त कर सकता है.

एक नहीं दो-दो अफेयर के चक्कर में जाएगी नौकरी!

इस बीच रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक हुआंग का कंपनी की एक ऐसी महिला अधिकारी के साथ विवाहेतर संबंध था, जो सीधे उन्हें रिपोर्ट करती थी. इससे उनकी भूमिका और संदिग्ध मानी जा रही है. रॉयटर्स ने इस मामले पर Nvidia से प्रतिक्रिया मांगी थी, लेकिन उन्होंने रॉयटर्स के अनुरोध का तत्काल जवाब नहीं दिया.

रिपोर्ट में उस दूसरी महिला का नाम किम्बर्ली पॉवेल बताया गया है, जो Nvidia की हेल्थकेयर वाइस प्रेसिडेंट थीं. न्यूयॉर्क टाइम्स अखबार ने भी इस कंपनी में काम कर चुके पांच लोगों के हवाले से उनके पॉवेल के साथ रिश्तों की खबर छापी है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shwetank Ratnamber

Shwetank Ratnamber

श्वेतांक रत्नाम्बर वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें टीवी और डिजिटल न्यूज़ मीडिया में 22 वर्षों से ज्यादा का व्यापक अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय (देश-दुनिया) खबरों की डेस्क पर कार्यरत हैं. समसामयिक मुद्दों, वैश्विक राजनीति और कूटनीति पर गहरी समझ रखने वाले श्वेतांक जटिल अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों और राजनीतिक समीकरणों का सटीक विश्लेषण करने के विशेषज्ञ हैं.Zee News डिजिटल से पहले उन्होंने ज़ी मीडिया नेटवर्क के ग्लोबल न्यूज़ चैनल 'WION' के साथ काम किया है. इस दौरान उन्होंने 'Gravitas', 'The West Asia Post' और 'One Africa' जैसे कई प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्राइम-टाइम शोज़ के हिंदी प्रोडक्शन और इंटरप्रिटेशन में अहम भूमिका निभाई. 2004 से शुरू हुए अपने पत्रकारिता करियर में श्वेतांक ने रिपोर्टिंग और एंकरिंग के साथ-साथ चार लोकसभा और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की व्यापक ग्राउंड कवरेज की है.जामिया मिल्लिया इस्लामिया (JMI), नई दिल्ली से जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा के बाद मास कम्युनिकेशन और पॉलिटिकल साइंस में मास्टर्स डिग्री हासिल करने वाले श्वेतांक लंबे समय से 'प्रेस क्लब ऑफ इंडिया' (PCI) के सम्मानित सदस्य हैं.आप श्वेतांक रत्नाम्बर से सीधे shwetank.ratnamber@india.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स (ट्विटर), मेटा (फेसबुक) और लिंक्डइन पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.' 
Read More