App

'रामायण' के बाद एक और भारतीय फिल्म की ऑस्कर में एंट्री, विनोद कापड़ी ने चुना अलग रास्ता; पहाड़ के बुजुर्गों की कहानी पहुंचेगी दुनिया तक?

फिल्म निर्माता विनोद कापड़ी ने इंडिपेंडेंट रास्ता अपनाते हुए अपनी फिल्म 'पायर' को ऑस्कर की 'जनरल एंट्री' लिस्ट में सबमिट किया है. इससे पहले 'रामायण' को भी ऑस्कर के लिए सबमिट किया गया था.

'रामायण' के बाद एक और भारतीय फिल्म की ऑस्कर में एंट्री, विनोद कापड़ी ने चुना अलग रास्ता; पहाड़ के बुजुर्गों की कहानी पहुंचेगी दुनिया तक?
Image Credit: 'रामायण' के बाद 'पायरे' ने भी पेश की ऑस्कर के लिए दावेदारी

एक तरफ करोड़ों के बजट और भारी-भरकम सितारों वाली 'रामायण' फिल्म है, तो दूसरी तरफ कम बजट में बनी नेशनल अवॉर्ड विजेता फिल्म निर्माता विनोद कापड़ी की फिल्म 'पायरे' है. दोनों फिल्मों ने 99वें ऑस्कर के लिए इंडिपेंडेंट सबमिशन के जरिए अपनी दावेदारी पेश की है. 'पायरे' फिल्म को 'जनरल एंट्री' लिस्ट में विचार के लिए सबमिट किया गया है, जबकि इसके साथ-साथ 'बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म' की लिस्ट के लिए भारत की आधिकारिक सिलेक्शन प्रक्रिया भी चल रही है. फिल्म निर्माता ने अपनी इस एंट्री की पुष्टि करते हुए कहा कि उनका मानना है कि स्वतंत्र फिल्मों को भी अपनी योग्यता के दम पर मुकाबला करने का मौका मिलना चाहिए.

फिल्म के सफर पर कापड़ी ने किया खुलासा

हाल ही में विनोद कापड़ी ने 'इंडिया टुडे' से बातचीत के दौरान फिल्म के सफर पर भी चर्चा की. सिनेमाघरों में रिलीज होने में आई चुनौतियों के बावजूद यह फिल्म कई इंटरनेशनल इवेंट्स में दिखाई गई और कई पुरस्कार भी जीते. फिल्म निर्माता ने माना कि उन्हें कभी उम्मीद नहीं थी कि 'पायरे' दुनियाभर के दर्शकों के दिलों को इस कदर छू लेगी.

इंडिपेंडेंट रूप से बनाई फिल्म

उन्होंने बताया कि 'हमने 'पायरे' को स्वतंत्र रूप से बनाया. हमें अपनी कहानी और इसे पर्दे पर उतारने वाली टीम पर पूरा भरोसा था. हमने कभी नहीं सोचा था कि हिमालय के एक छोटे से गांव के दो आम लोग दुनिया भर में इतने सारे लोगों के दिलों को छू लेंगे. यह फिल्म अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोहों तक पहुंची, इसने पुरस्कार जीते और सबसे बड़ी बात, इसे अपने दर्शक मिल गए.'

18 अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार जीतने वाली फिल्म 'Pyre' भारत में रिलीज के लिए  तैयार | Zoom TV

इंडिपेंडेंट सिनेमा को भी मिले बराबरी का मौका

उन्होंने आगे बताया कि ऑस्कर में जाने का उनका फैसला इस सोच पर आधारित है कि इंडिपेंडेंट सिनेमा को अपनी खूबियों के दम पर मुकाबला करने का एक उचित मौका मिलना चाहिए. कापड़ी ने कहा कि 'हमारा मानना है कि स्वतंत्र सिनेमा को अपनी खूबियों के आधार पर मुकाबला करने का अवसर मिलना चाहिए. ऑस्कर के लिए स्वतंत्र सबमिशन प्रक्रिया के जरिए आगे बढ़ने का हमारा फैसला इसी सोच का विस्तार है. यह सिर्फ हमारी फिल्म का सफर नहीं है, बल्कि उन कई स्वतंत्र फिल्म निर्माताओं का भी सफर है, जो तमाम मुश्किलों के बावजूद अपनी कहानियां सुनाते रहते हैं.'

पायर फिल्म समीक्षा: पहाड़ों में प्यार, हानि और अस्तित्व की एक मार्मिक कहानी

गौरतलब है कि संतोष दवखर द्वारा निर्देशित मराठी फिल्म 'गोंधल' को 2027 में होने वाले 99वें अकादमी पुरस्कारों में 'बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म' श्रेणी के लिए भारत की आधिकारिक एंट्री के रूप में चुना गया है. वहीं, इससे पहले कापड़ी ने थिएटर मालिकों और वितरकों की सार्वजनिक रूप से आलोचना की थी. उन्होंने आरोप लगाया कि इन लोगों ने उनकी स्वतंत्र फिल्म 'पायरे' की स्क्रीनिंग को काफी कम कर दिया और इसके बजाय बड़े बजट वाली फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ अ लेजेंड' को प्राथमिकता दी. उन्होंने दावा किया कि फिल्म रिलीज होने के बाद 'पायरे' की कम से कम 75 प्रतिशत स्क्रीनिंग हटा दी गई थीं. इस बीच, 'रामायण' को भी 99वें अकादमी पुरस्कारों के लिए विचारार्थ भेजा गया है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Kajol Gupta

Kajol Gupta

काजोल गुप्ता जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले साढ़े 3 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, बिहार-झारखंड और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद बीते 2 साल से उन्होंने जी न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया. अभी फिलहाल वह एंटरटेनमेंट बीट पर ही एक्टिव हैं. अपने करियर के दौरान काजोल ने बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने डायरेक्टर और म्यूजिक इंडस्ट्री की हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू भी किए हैं. जी न्यूज से पहले उन्होंने सुदर्शन चैनल, इनखबर वेबसाइट और फ्रीलांस काम किया है. पिछले साढ़े तीन साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने मास कम्युनिकेशन में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन की है. पत्रकारिता के साथ उन्हें कहानियां लिखने का भी काफी शौक है. आप काजोल के साथ kajol.gupta@India.com पर या एक्स और इंस्टाग्राम हैंडल्स पर कनेक्ट कर सकते है. सीधे ईमेल पर इनसे जुड़ सकते हैं.     
Read More