App

जम्मू-कश्मीर: ड्यूटी के दौरान लापता हुए 2 SPO के शव बरामद, शरीर पर गोलियों के निशान; आतंकी हमले की आशंका

किश्तवाड़ जिले के देहरना जंगल इलाके से लापता हुए दोनों SPO की तलाश में सेना और सुरक्षा बल बेहद खतरनाक इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रहे थे. दोनों SPO ढारना-मारवाह स्थित सेना की चौकी के लिए निकले थे. अब इनके शव बरामद हुए हैं.

जम्मू-कश्मीर: ड्यूटी के दौरान लापता हुए 2 SPO के शव बरामद, शरीर पर गोलियों के निशान; आतंकी हमले की आशंका
Image Credit: (AI)

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के सुदूरवर्ती दच्छन-मरवाह इलाके में ऑन ड्यूटी लापता हुए दोनों स्पेशल पुलिस ऑफिसर्स (SPO) के शव बरामद कर लिए गए हैं. इन दोनों की तलाश में पुलिस और सुरक्षा बलों का संयुक्त सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था. पुलिस अधिकारियों से मिली ताजा जानकारी के मुताबिक, लापता SPO रशपाल कुमार की उम्र 45 साल और बॉबी चंद की उम्र 57 साल थी. दोनों दच्छन के कियार इलाके के रहने वाले थे और कियार सेक्टर दच्छन में SOG के साथ तैनात थे.

रशपाल और बॉबी अपनी पोस्ट की ओर जा रहे थे, जहां उन्हें ड्यूटी पर तैनात अपने दो सहयोगियों को रिलीव करना था. इसी दौरान दोनों लापता हो गए. तलाशी अभियान के दौरान धरना टॉप इलाके से दोनों के शव बरामद किए गए.

शरीर पर गोलियों के निशान, आतंकी हमले की आशंका

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, एक SPO के सिर पर जबकि दूसरे के पीठ पर गोली लगने के निशान मिले हैं. आशंका जताई जा रही है कि इलाके में घात लगाए आतंकियों ने दोनों पर हमला किया होगा. दोनों SPO के पास मौजूद INSAS और .303 राइफलें भी गायब हैं, जिससे आशंका है कि हमलावर हथियार लेकर फरार हुए हैं.

वारदात के समय क्या हुआ था?

बताया जा रहा है कि दोनों के मोबाइल फोन शुरुआत में संपर्क में थे, लेकिन बाद में बंद हो गए. इलाके में दिन के समय गोली चलने की आवाजें भी सुनाई देने की जानकारी सामने आई है.

घटना के बाद पुलिस और सुरक्षा बलों ने इलाके में मौजूद अन्य आतंकियों की धरपकड़ के लिए जारी सर्च ऑपरेशन को और तेज कर दिया है. हमलावरों की तलाश में पूरे इलाके को खंगाला जा रहा है. किश्तवाड़ के दुर्गम और घने जंगलों वाले इलाकों में आतंकियों की मौजूदगी को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां इस वारदात को बेहद गंभीरता से ले रही हैं.

बीजेपी विधायक रवाना

किश्तवाड़ से बीजेपी की विधायक शगुन परिहार ने कहा, 'यह एक बेहद दुखद घटना है. हमारे 2 SPO की हत्या कर दी गई. कल रात उनके लापता होने की सूचना मिली थी और आज शव बरामद हुए. एक शव सुबह करीब 8 बजे मिला, और दूसरा शव सुबह करीब 9 बजे मिला. पाकिस्तान अपनी नापाक साजिशों से बाज नहीं आ रहा है. हम गृह मंत्री अमित शाह से अपील करते हैं कि इन दो SPO की मौत के लिए जिम्मेदार लोगों को तुरंत सजा दिलाई जाए. हमारी मांग है कि इन दो जिंदगियों के बदले में चार गुना कड़ा जवाब दिया जाए.'

उन्होंने ये भी बताया कि वो फौरन घटनास्थल की ओर रवाना हो रही हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shwetank Ratnamber

Shwetank Ratnamber

श्वेतांक रत्नाम्बर वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें टीवी और डिजिटल न्यूज़ मीडिया में 22 वर्षों से ज्यादा का व्यापक अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय (देश-दुनिया) खबरों की डेस्क पर कार्यरत हैं. समसामयिक मुद्दों, वैश्विक राजनीति और कूटनीति पर गहरी समझ रखने वाले श्वेतांक जटिल अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों और राजनीतिक समीकरणों का सटीक विश्लेषण करने के विशेषज्ञ हैं.Zee News डिजिटल से पहले उन्होंने ज़ी मीडिया नेटवर्क के ग्लोबल न्यूज़ चैनल 'WION' के साथ काम किया है. इस दौरान उन्होंने 'Gravitas', 'The West Asia Post' और 'One Africa' जैसे कई प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्राइम-टाइम शोज़ के हिंदी प्रोडक्शन और इंटरप्रिटेशन में अहम भूमिका निभाई. 2004 से शुरू हुए अपने पत्रकारिता करियर में श्वेतांक ने रिपोर्टिंग और एंकरिंग के साथ-साथ चार लोकसभा और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की व्यापक ग्राउंड कवरेज की है.जामिया मिल्लिया इस्लामिया (JMI), नई दिल्ली से जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा के बाद मास कम्युनिकेशन और पॉलिटिकल साइंस में मास्टर्स डिग्री हासिल करने वाले श्वेतांक लंबे समय से 'प्रेस क्लब ऑफ इंडिया' (PCI) के सम्मानित सदस्य हैं.आप श्वेतांक रत्नाम्बर से सीधे shwetank.ratnamber@india.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स (ट्विटर), मेटा (फेसबुक) और लिंक्डइन पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.' 
Read More