App

दिल्ली में एक तरफ ठंड, दूसरी तरफ प्रदूषण का कहर, 497 पहुंचा AQI!

दिल्ली-NCR में गुलाबी ठंड का असर दिखने लगा है. सुबह और शाम के समय मौसम ठंडा रहने लगा है, जबकि दिन में हल्की गर्मी महसूस हो रही है. इस बीच मौसम विभाग ने 12 नवंबर को दिल्ली समेत देश के 16 राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है.

दिल्ली में एक तरफ ठंड, दूसरी तरफ प्रदूषण का कहर, 497 पहुंचा AQI!
Image Credit: AI Image

गुलाबी ठंड की दस्तक के बाद दिल्ली का मौसम पूरी तरह बदला हुआ है.  भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 12 नवंबर को दिल्ली के साथ 16 राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है. वहीं कुछ ऐसे भी इलाके हैं, जहां हवा की स्पीड 70-80 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. दूसरी तरफ लोगों को सुबह और शाम ठंडक का एहसास होता है. रात के समय पारा गिर भी जाता है. ऐसे में लोगों को ठंड का भी एहसास होता है.  

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम

वहीं दिल्ली एनसीआर में गुरुवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. इसके साथ ही बारिश के साथ हवाएं चलने का अनुमान है. मौसम विभाग ने बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की है. राजधानी में अधिकतम तापमान 29 से 30 डिग्री तक रह सकता है. वहीं न्यूनतम तापमान 17 डिग्री तक रह सकता है. ऐसे में दिन के समय हल्की गर्मी महसूस हो सकती है लेकिन हवा के कारण मौसम में ठंडक बढ़ेगी.

IMD के अनुसार, राजधानी दिल्ली में आज सुबह के समय कोहरा और धुंध और बाद में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की उम्मीद है. दिल्ली में मौसम का मिजाज 17 नवंबर तक ऐसा ही रहने वाला है. यानी 17 तारीख तक राज्य में सुबह के समय कोहरा और धुंध, और बाद में आसमान में आंशिक रूप से बादल देखने को मिल सकते हैं.

कितना है AQI? 

दिल्ली में ठंड बढ़ने के साथ ही वायु प्रदूषण की समस्या भी गंभीर होती जा रही है. राजधानी की हवा लगातार खराब बनी हुई है. 12 नवंबर की सुबह दिल्ली के कई इलाकों में AQI बेहद खराब से गंभीर श्रेणी में दर्ज किया गया. आज सुबह 7 बजे दिल्ली का AQI 497 तक पहुंच गया. इस स्तर पर हवा में सांस लेना सेहत के लिए बेहद नुकसानदायक हो सकता है.

प्रदूषण के कारण दिल्ली एक बार फिर गैस चैंबर में पहुंच गई है. फिलहाल बारिश से ही प्रदूषण में कुछ राहत मिलने की उम्मीद है, लेकिन मौसम में बारिश की संभावना कम है. ऐसे में दिल्ली-एनसीआर के लोगों को अभी प्रदूषण से राहत मिलने के आसार कम नजर आ रहे हैं.

दिल्ली के किस इलाके में कितना है AQI?

12 नवंबर को जारी आंकड़े बताते हैं कि दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में प्रदूषण का स्तर काफी ज्यादा है. IIT दिल्ली में सबसे ज्यादा 412 AQI रिकॉर्ड किया गया. इसके बाद ITO और NSUT जाफरपुर में 394-394 AQI दर्ज हुआ. नॉर्थ कैंपस में 392 और चांदनी चौक में 388 AQI रहा.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Akanchha Singh

Akanchha Singh

जी-न्यूज में ट्रेनी सब एडिटर. वर्तमान में दिल्ली-एनसीआर हरियाणा डिजिटल टीम में दिल्ली-एनसीआर-हरियाणा की राजनीति, हाइपर लोकल, क्राइम की खबरों पर नजर. यूटिलीटी की खबरों में दिलचस्पी है. 2023 में संस्थान से जुड़े. माखन लाल चतुर्वेदी भोपाल से पत्रकारिता में डिग्री हासिल की.
Read More