App

दिल्ली-NCR में सुबह-शाम बढ़ी ठंड, कई इलाकों में AQI 350 के पार

दिल्ली में नवंबर के दूसरे सप्ताह से ठंड बढ़ने लगी है. सुबह और शाम के समय मौसम ठंडा रहने लगा है. सुबह घर से बाहर निकलने पर ठंड महसूस हो रही है. कई लोग अब गर्म कपड़ों का इस्तेमाल करने लगे हैं. मंगलवार के मुकाबले बुधवार को ठंड का असर ज्यादा देखने को मिल रहा है.

दिल्ली-NCR में सुबह-शाम बढ़ी ठंड, कई इलाकों में AQI 350 के पार
Image Credit: AI Image

दिल्ली में धीरे-धीरे ठंड बढ़ रही है. नवंबर के दूसरे सप्ताह में ही दिल्ली समेत कई राज्यों में ठंड ने दस्तक दे दी है. सुबह और शाम के समय ठंड का माहौल है. दिल्ली में सुबह के समय बिना स्वेटर के बाहर निकलना मुश्किल होते जा रहा है. बुधवार को मंगलवार से भी ज्यादा ठंड है. रात में तापमान गिरने के कारण मौसम पूरी तरह बदल जाता है. वहीं दूसरी तरफ एक बार फिर मौसम बदल सकता है. कहीं तेज बारिश लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकती है तो कहीं आंधी और बिजली गिरने का खतरा है. सुबह-सुबह कोहरा या धुंध हो सकती है.
 

10 तारीख को कैसा था मौसम? 

दिल्ली में बीते मंगलवार को मौसम ठंड था. लोगों सुबह के समय ठंड का एहसास हो रहा था. साथ ही दिन चढ़ते धूप निकल गई थी. दिन के समय काफ अच्छी धूप निकली हुई थी. वहीं रात होते दोबारा से मौसम ठंड हो गया था. कल अधिकतम तपामन 30 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया था. वहीं न्यूनतम तापमान 16 डिग्री के आसपास रहा था. रात होते ही मौसम पूरी तरह बदल गया. वहीं बुधवार को हल्की धूंध देखने को मिली है. प्रदूषण के कारण भारी प्रदूषण के बीच राजधानी में दृश्यता कम बनी हुई है.

11 तारीख को कैसा रहेगा मौसम? 

देश की राजधानी दिल्ली में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ा हुआ है. कई इलाकों में हवा की गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में पहुंच गई है. लोगों को सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. वहीं, मौसम की बात करें तो आज सुबह दिल्ली में कोहरा या धुंध छाए रहने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, आज अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. आने वाले 16 नवंबर तक सुबह के समय कोहरा या धुंध देखने को मिल सकती है.

आज कहां कितना है AQI?

दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में प्रदूषण का स्तर काफी अलग-अलग दर्ज किया गया है. चावला में सबसे ज्यादा 388 AQI रहा। इसके बाद चांदनी चौक में 377, IIT दिल्ली में 376, नॉर्थ कैंपस में 371 और DTU नॉर्थ में 368 AQI दर्ज किया गया.

वहीं ITO में 367, बुराड़ी क्रॉसिंग में 359, पूसा वेस्ट में 358, द्वारका के NSIT इलाके में 353 और जाफरपुर में 351 AQI रहा। पंजाबी बाग और JNU में 339, आया नगर और कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 337, टॉकीटोरा गार्डन में 331 और विवेक विहार में 324 AQI दर्ज किया गया.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Akanchha Singh

Akanchha Singh

जी-न्यूज में ट्रेनी सब एडिटर. वर्तमान में दिल्ली-एनसीआर हरियाणा डिजिटल टीम में दिल्ली-एनसीआर-हरियाणा की राजनीति, हाइपर लोकल, क्राइम की खबरों पर नजर. यूटिलीटी की खबरों में दिलचस्पी है. 2023 में संस्थान से जुड़े. माखन लाल चतुर्वेदी भोपाल से पत्रकारिता में डिग्री हासिल की.
Read More