App

Delhi में 16 नवंबर को सरकारी छुट्टी, स्कूल-कॉलेज से लेकर सरकारी दफ्तर तक रहेंगे बंद; जानें वजह

दिल्ली सरकार ने मंगलवार को छठ पूजा के मौके पर 6 नवंबर को राजधानी में सरकारी छुट्टी की घोषणा की है. इस मौके पर सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे.

Delhi में 16 नवंबर को सरकारी छुट्टी, स्कूल-कॉलेज से लेकर सरकारी दफ्तर तक रहेंगे बंद; जानें वजह
Image Credit: 16 नवंबर को दिल्ली में सरकारी छुट्टी (AI IMAGE)

दिल्ली सरकार ने 16 नवंबर 2026 को सरकारी छुट्टी की घोषणा की है. देश की राजधानी में सरकारी ऑफिस, स्वायत्त संस्थान और पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग्स (PSUs) 16 नवंबर को बंद रहेंगे. यानी कि इस दिन स्कूल और कॉलेज की भी छुट्टी रहेगी. इसको दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने अधिसूचना जारी की है. जानें क्यों हैं दिल्ली में 16 नवंबर को क्यों है सरकारी छुट्टी. 

तीन दिन बंद रहेंगे दिल्ली के स्कूल
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में इस बार लगातार तीन दिन छुट्टी रहेगी. दरअसल, 14 नवंबर को महीने का दूसरा शनिवार और 15 नवंबर को रविवार होने के कारण पहले से ही स्कूल बंद रहेंगे. वहीं दिल्ली सरकार ने 16 नवंबर को सरकारी अवकाश घोषित किया है. ऐसे में छात्रों को लगातार तीन दिनों की छुट्टी मिलेगी.

छठ पूजा को लेकर दिल्ली में छुट्टी का ऐलान 
छठ महापर्व का नाम आते ही मन में आस्था, भक्ति और लोक परंपराओं की खूबसूरत तस्वीर उभरने लगती है. बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश समेत देश-विदेश में आस्था का यह महापर्व बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है. चार दिनों तक चलने वाले इस महापर्व में भगवान सूर्य और छठी मैया की पूजा की जाती है. खास बात यह है कि छठ पूजा में डूबते और उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है. इस दौरान व्रती कठिन नियमों का पालन करते हुए करीब 36 घंटे तक निर्जला उपवास रखते हैं.

16 नवंबर को छठ पूजा की छुट्टी
छठ महापर्व की शुरुआत 13 नवंबर यानी कि शुक्रवार से होगी और इसका समापन 16 नवंबर यानी कि सोमवार को उषा अर्घ्य और पारण के साथ होगा.

छठ पूजा का पहला दिन: नहाय-खाय
छठ पूजा का पहला दिन नहाय-खाय के साथ शुरू होता है. इस दिन व्रती सुबह जल्दी उठकर स्नान करते हैं और घर की साफ-सफाई करते हैं. खासतौर पर रसोई और पूजा से जुड़ी जगहों की शुद्धता का ध्यान रखा जाता है. इसके बाद सात्विक भोजन तैयार किया जाता है. आमतौर पर इस दिन कद्दू की सब्जी, चने की दाल और चावल बनाए जाते हैं. भोजन ग्रहण करने के बाद व्रती छठ के नियमों का पालन शुरू कर देते हैं.

छठ पूजा का दूसरा दिन: खरना
छठ पूजा का दूसरा दिन लोहंडा और खरना कहलाता है. इस दिन व्रती पूरे दिन उपवास रखते हैं और शाम को पूजा करने के बाद खरना का प्रसाद ग्रहण करते हैं. इस प्रसाद में खासतौर पर गुड़ की खीर, रोटी और फल शामिल होते हैं. खरना का प्रसाद ग्रहण करने के बाद करीब 36 घंटे के निर्जला व्रत की शुरुआत होती है. इस दौरान व्रती न तो कुछ खाते हैं और न ही पानी पीते हैं.

छठ महापर्व का तीसरा दिन: डूबते सूर्य को अर्घ्य
छठ महापर्व का तीसरा दिन सबसे खास माना जाता है. इस दिन व्रती नदी, तालाब या किसी जलाशय के किनारे पानी में खड़े होकर डूबते सूर्य को अर्घ्य देते हैं. पूजा के लिए बांस के सूप और टोकरी में ठेकुआ, फल, नारियल और अन्य पारंपरिक प्रसाद सजाए जाते हैं. सूर्यास्त के समय भगवान सूर्य को जल अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि, अच्छी सेहत और संतान की खुशहाली की कामना की जाती है.

छठ पूजा के आखिरी दिन: उगते सूर्य को अर्घ्य 
छठ पूजा का चौथा और आखिरी दिन उषा अर्घ्य के साथ पूरा होता है. इस दिन व्रती सुबह सूर्योदय से पहले ही घाट पर पहुंच जाते हैं और उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित करते हैं. इसके बाद छठी मैया और सूर्यदेव की पूजा करके परिवार के कल्याण की प्रार्थना की जाती है. पूजा संपन्न होने के बाद व्रती पारण करते हैं. इसी के साथ करीब 36 घंटे का निर्जला व्रत पूरा हो जाता है.

छठ महापर्व में सूर्यदेव की पूजा का महत्व 
छठ महापर्व में सूर्यदेव को अर्घ्य देना सबसे महत्वपूर्ण परंपराओं में से एक है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, सूर्यदेव की उपासना से आरोग्य और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है. वहीं, छठी मैया की पूजा संतान की लंबी उम्र, परिवार की खुशहाली और सुखी जीवन की कामना के लिए की जाती है. इस पर्व में डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर उनके प्रति आभार जताया जाता है, जबकि उगते सूर्य को अर्घ्य देकर नई ऊर्जा और सकारात्मकता का स्वागत किया जाता है.

(Input: आईएएनएस)

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Renu Akarniya

Renu Akarniya

रेनू अकर्णिया, वर्तमान में Zee News में सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा की लेटेस्ट, ट्रेंडिंग कंटेंट, यूटिलिटी जुड़ी खबरों पर काम कर रहे हैं. रेनू पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद उन्होंने 2022 में Zee News से करियर की शुरुआत की.  लोकल चैनल समाचार प्लस में इंटर्न से शुरुआत की और कारवां बढ़ता हुआ जी न्यूज पहुंचा.
Read More