)
असम के कामरूप (मेट्रो) जिले के डिगारू रेलवे स्टेशन के पास कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस ट्रेन के छह डिब्बे पटरी से उतर गए. ट्रेन का इंजन भी डिरेल हुआ. इस घटना में कई यात्रियों के घायल होने की खबर सामने आई है. नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे के सीपीआरओ कपिंजल किशोर शर्मा ने कहा कि इस हादसे के बाद राहत एवं बचाव कार्य तेजी से चल रहा है. उन्होंने कहा कि ये हादसा बुधवार (11 नवंबर) सुबह करीब 6:54 बजे हुआ, जब कोलकाता-साइरंग एक्सप्रेस मिजोरम से आ रही थी.
रेलवे की ओर से बताया गया कि हादसे के बाद राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है. रेलवे के मुताबिक, वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और रेस्क्यू का काम किया जा रहा है. रेलवे अधिकारी ने बताया जाता है कि ट्रेन संख्या 13125 कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस को असम के डिगारू रेलवे स्टेशन पर एक दूसरी ट्रेन को रास्ता देने के लिए रोका जा रहा था, तब लोको पायलट ट्रेन की गति को नियंत्रित नहीं कर सके. इसके परिणामस्वरूप ट्रेन पटरी से उतर गई, जिसमें इंजन के साथ-साथ 7 कोच भी पटरी से उतर गए.
Guwahati, Assam: Six coaches of a passenger train derailed at Digaru railway station in Assam's Kamrup (Metro) district Kapinjal Kishore Sharma, CPRO of Northeast Frontier Railway, told ANI over the phone that there is no report of any casualties so far. "Six coaches of the Kolkata-Sairang express have derailed at Digaru railway station at around 6:54 a.m. today. So far, no casualties have been reported. Our senior officials have rushed to the spot," Kapinjal Kishore Sharma said. More details are awaited
— ANI (@ANI) November 11, 2026
इस हादसे में कुछ यात्री मामूली रूप से घायल हुए हैं. शुरुआती जानकारी के अनुसार, घायलों की सही संख्या और उनकी स्थिति पर स्पष्ट जानकारी अभी सामने नहीं आ सकी है. आधिकारिक जानकारी के लिए कुछ समय इंतजार करना होगा. हादसे के बाद ट्रेन में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई. डिरेल बोगियों से यात्री बाहर निकलने की कोशिश करने लगे. इस हादसे की जानकारी होते ही राहत एवं बचाव की टीमों को घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया गया है. रेस्क्यू का काम युद्धस्तर पर जारी है. रेलवे अधिकारी ने बताया कि यात्रियों को वैकल्पिक व्यवस्था से उनके गंतव्यत तक पहुंचाने का काम किया जा रहा है.

समाचार एजेंसी आईएएनएस के अनुसार, घटना की जानकारी मिलते ही पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (NFR) के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए और बचाव तथा बहाली का काम शुरू कर दिया गया. बता दें कि इस घटना के कारण इस रूट पर ट्रेनों की आवाजाही बाधित होने की चिंता भी जताई जा रही है. रेलवे कर्मचारी मौके पर काम कर रहे हैं ताकि प्रभावित हिस्से को साफ किया जा सके और जल्द से जल्द सामान्य परिचालन बहाल हो सके.
खबर लिखे जाने तक ट्रेन के पटरी से उतरने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है. रेलवे प्रशासन की ओर से इस मामले की जांच के बाद ही ट्रेन के पटरी से उतरने की असली वजह सामने आ सकेगी. बचाव दल और रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर काम कर रहे हैं, और अभी और जानकारी का इंतजार है. गौरतलब है कि कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस मिजोरम और पूर्वी भारत के बीच एक महत्वपूर्ण रेल संपर्क है. (इनपुट- आईएएनएस)