)
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में वायु प्रदूषण का कहर जारी है. दिल्ली में प्रदूषण का स्तर खराब स्थिति में बना हुआ है. दिल्ली में दिवाली के दिन AQI 400 पार चला गया है. इसके बाद से राजधानी की हवा अभी-भी जहरीली बनी हुई है. माना जा रहा है कि दिल्ली में प्रदूषण से राहत की गुंजाइश अभी- भी नजर नहीं आ रहा है. वायु गुणवता सूचकांक (AQI) की बात करें, तो दिल्ली में 11 नवंबर को 299 दर्ज किया गया, जो बेहद खराब स्थिति में आता है.
दरअसल, न केवल दिल्ली बल्की आसपास के शहरों में भी वायु प्रदूषण का कहर देखने को मिल रहा है. नोएडा, फरीदाबाद, गाजियाबाद और गुरुग्राम की हवा भी जहरीली बनी हुई है. इसके साथ ही दिल्ली, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में भी AQI लेवल खतरनाक स्थित में पहुंच गया है, जिससे अभी राहत की उम्मीद नजर नहीं आ रही है. बता दें कि दिल्ली में दिवाली वाली रात CPCB ने बताया कि AQI 400 पार है, जबकि कुछ प्राइवेट संस्थानों ने दावा किया था कि AQI 1000 को पार कर गया है.
दिल्ली में लगातार खराब हवा के कारण AQI लगातार खराब स्थिति में बना हुआ है. दिल्ली का औसत AQI 299 हैं, जो ख़राब श्रेणी में बना हुआ हैं. दिल्ली के कई इलाको बहुत खराब श्रेणी में हैं. छावला में 388, चांदनी चौक में 377, IIT के पास 376, नार्थ कैंपस में 371 और DTU में 368 AQI दर्ज किया गया.

वहीं, एनसीआर में AQI स्तर की बात करें, तो नोएडा में 276, गुरुग्राम में 295, गाजियाबाद में 276 और फरीदाबाद में 275 दर्ज किया गया. इन सभी इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक बेहद खराब स्थिति में बना हुआ है और प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है.
सरकार की और से हाल में ही प्रदूषण को कम करवे और वायु गुणवत्ता को सुधारने की दिशा में कई तहर के दावे औ वादे किए गए, लेकिन फिलहाल सभी फेल नजर आ रहे हैं. दिल्ली में 1 नवंबर से कई प्रकार की पाबंदियां लागू हैं. बावजूद इसके AQI में कोई खास सुधार नजर नहीं आया. स्थिति बिगड़ती देख ग्रैप-3 लागू किया गया है. आलम यह है को राजधानी के लोग जहरीले वातावरण में सास लेने पर विवश हैं.

कहा जा रहा है कि दिवाली की रात एनसीआर के लोगों ने जमकर पटाखे फोड़े, जिस कारण AQI कतरान स्थिति में पहुंच गया. हालांकि, दिवाली से पहले भी एनसीआर में AQI 400 के करीब पहुंच गया था. दिवाली के बाद स्थित थोड़ी और खराब हुई, जिस कारण आज भी लोग दमघोंटू हवा में सांस लेने को मजबूर है.