App

सरकारी बाबू सावधान! 48 घंटे जेल में रहे तो होगा ऑटोमैटिक सस्पेंशन, आ गया 'सुप्रीम' आदेश

अपने आदेश में सुप्रीम कोर्ट ने साफ कहा कि अगर कोई सरकारी कर्मचारी 48 घंटे से ज्यादा न्यायिक हिरासत में रहता है, तो उसको सरकारी कर्मचारी नियमों के तहत खुद ही निलंबित माना जाएगा.

सरकारी बाबू सावधान! 48 घंटे जेल में रहे तो होगा ऑटोमैटिक सस्पेंशन, आ गया 'सुप्रीम' आदेश
Image Credit: सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में कई बातें साफ कर दी हैं.

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि अगर किसी सरकारी कर्मचारी को गिरफ्तार किया जाता है और वह लगातार 48 घंटे से ज्यादा समय तक न्यायिक हिरासत यानी जेल में रहता है, तो उसे नियमों के अनुसार निलंबित  माना जाएगा.इसके लिए विभाग को अलग से निलंबन आदेश जारी करने की जरूरत नहीं है.

सुप्रीम कोर्ट ने बिहार के एक सरकारी अस्पताल के मैनेजर की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए यह टिप्पणी की. कोर्ट ने इस बात पर भी हैरानी जताई कि रिश्वत के मामले में आरोपी होने और निलंबन के बावजूद उस कर्मचारी को उसी अस्पताल में उसी पद पर दोबारा नियुक्त कर दिया गया था.

क्या है मामला?

मामला बिहार के समस्तीपुर स्थित सदर अस्पताल के एक मैनेजर की जमानत याचिका से जुड़ा था. उस पर आरोप था कि उसने एक शिकायतकर्ता की 36,421 की मजदूरी का भुगतान पास करने के लिए 4 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी, उसके खिलाफ प्रिवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट की धारा 7(b) के तहत मामला दर्ज किया गया.पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.

गिरफ्तारी के बाद वह लगभग 15 दिनों तक न्यायिक हिरासत में रहा.बाद में सेशन कोर्ट ने उसे जमानत दे दी. इसके बाद शिकायतकर्ता ने सेशन कोर्ट की दी गई जमानत को पटना हाईकोर्ट में चुनौती दी. पटना हाईकोर्ट ने सेशन कोर्ट की जमानत रद्द कर दी और आरोपी को दोबारा जेल भेजने का आदेश दिया.इस आदेश के खिलाफ आरोपी ने सुप्रीम कोर्ट में अपील की.सुप्रीम कोर्ट ने पटना हाईकोर्ट के जमानत रद्द करने वाले आदेश को निरस्त कर दिया, जिससे आरोपी की जमानत बहाल हो गई.

कोर्ट ने क्या कहा?

हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि  गिरफ्तार होने के 48 घंटे से अधिक समय तक अगर कोई सरकारी कर्मचारी  न्यायिक हिरासत में रहता है, तो उसे नियमानुसार स्वतः निलंबित माना जाएगा.इस केस में आरोपी लगभग 15 दिनों तक न्यायिक हिरासत में रहा था, इसलिए वह इसके दायरे में आता है.

बिहार सरकार के वकील ने कोर्ट को बताया कि आरोपी को पहले निलंबित किया गया था. हालांकि बाद में उसका निलंबन रद्द कर दिया गया. इसके बाद उसे उसी सदर अस्पताल में फिर से उसी मैनेजर पद पर नियुक्त कर दिया गया. इस पर सुप्रीम कोर्ट ने हैरानी नाराजगी जताई.

कोर्ट ने कहा कि राज्य सरकार को इस मामले को जल्द से जल्द देखना चाहिए और उचित कार्रवाई करनी चाहिए.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Rachit Kumar

Rachit Kumar

रचित कुमार जी न्यूज डिजिटल में असिस्टेंट एडिटर हैं. देश, दुनिया और डिफेंस की खबरों को आसान भाषा में बताने में महारत हासिल है. जी न्यूज से मई 2022 में जुड़े और शिफ्ट देखने का 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. जी न्यूज में Best Performer अवॉर्ड भी मिल चुका है. जी न्यूज, आजतक और एबीपी न्यूज में शिफ्ट देखते हुए महामहिम, बिहार के बाहुबली सीरीज शुरू की और कई एक्सप्लेनर खबरों पर काम किया.  इंडिया न्यूज और जनसत्ता में शिफ्ट देखने के साथ-साथ ट्रैफिक लाने वाली खबरों को तवज्जो दी. नवभारत टाइम्स से करियर की शुरुआत हुई और वहां तकरीबन ढाई साल तक फ्रंट पेज 2 और देश-विदेश के पन्नों की जिम्मेदारी संभाली. जर्नलिज्म में पोस्टग्रेजुएट और IIMC से डिप्लोमा करने  वाले रचित कुमार 13 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं. आप Rachit.kumar@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. 
Read More