App

हरियाणा में बदले कई बड़े अधिकारियों के विभाग, गुरुग्राम-फरीदाबाद को मिले नए CEO

हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव किया है. सरकार ने IAS और HCS अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं. मंगलवार को जारी इन आदेशों को तुरंत प्रभाव से लागू कर दिया गया है.

हरियाणा में बदले कई बड़े अधिकारियों के विभाग, गुरुग्राम-फरीदाबाद को मिले नए CEO
Image Credit: हरियाणा में बदले कई बड़े अधिकारियों के विभाग

हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है. भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और हरियाणा सिविल सेवा (एचसीएस) अधिकारियों के तबादला एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं. मंगलवार को ये आदेश जारी किया गया है. बता दें कि राज्य शासन ने इसे तुरंत प्रभाव से लागू किया है. इसमें प्रमुख बदलाव गुरुग्राम और फरीदाबाद मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी में देखने को मिला है.

आईएएस दुष्मंत कुमार बेहरा, जो 2007 बैच के IAS हैं. इन्हें जीएमडीए और एफएमडीए के नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी बनाया गया है. इन पदों पर कार्यरत फूलचंद मीणा का तबादला कर दिया गया है. वहीं 2004 बैच के IAS अधिकारी फूलचंद मीणा को गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी तथा फरीदाबाद मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथारिटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के पद से हटाकर अब मानव संसाधन विभाग तथा सामान्य प्रशासन विभाग में आयुक्त एवं सचिव की जिम्मेदारी सौंपी दी गई है.

कई अहम तैनाती

प्रदीप दहिया (आइएएस 2013): गुरुग्राम नगर निगम आयुक्त पद से ट्रांसफर कर हरियाणा राज्य सहकारिता चीनी मिल महासंघ के प्रबंध निदेशक और राज्य लेखा परीक्षा विभाग के निदेशक बनाए गए हैं.

पंकज (आइएएस 2020): अब गुरुग्राम नगर निगम के नए आयुक्त और जिला नगर आयुक्त की जिम्मेदारी संभालेंगे.

शक्ति सिंह (आइएएस 2012): खेल विभाग के निदेशक एवं विशेष सचिव तथा मानव संसाधन और सामान्य प्रशासन विभाग में विशेष सचिव नियुक्त किए गए हैं.

मोहम्मद इमरान रज़ा ( 2015): जीएमडीए गुरुग्राम के अतिरिक्त सीईओ बनाए गए हैं.

अंकिता चौधरी ( 2019): पानीपत की नगर निगम आयुक्त और जिला नगर आयुक्त का पदभार संभालेंगी.

विराट (HCS): इन्हें हरियाणा लोक सेवा आयोग में डिप्टी सेक्रेटरी, प्रिंटिंग एंड स्टेशनरी विभाग में कंट्रोलर और एडिशनल सेक्रेटरी की जिम्मेदारी दी गई है.

मनोज खत्री (HCS): इन्हें पंचकूला में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) का सेक्रेटरी और टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग का एडिशनल डायरेक्टर (एडमिनिस्ट्रेशन) बनाया गया है.

प्रशांत (HCS): इन्हें उनके मौजूदा कार्यभार के साथ इरिगेशन विभाग में GM की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है.

जितेंद्र कुमार-II (HCS): इन्हें मौजूदा जिम्मेदारियों के साथ गुरुग्राम में डिस्ट्रिक्ट रजिस्ट्रार, फर्म एंड सोसाइटीज का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है.

अनिल कुमार यादव (HCS): इन्हें महेंद्रगढ़ का डिस्ट्रिक्ट म्युनिसिपल कमिश्नर नियुक्त किया गया है.

रणबीर सिंह (HCS): इन्हें फरीदाबाद के नगर निगम NIT का जॉइंट कमिश्नर बनाया गया है.

अर्पित गहलावत (HCS): इन्हें हरियाणा वित्त विभाग में डिप्टी सेक्रेटरी नियुक्त किया गया है.

इसके अतिरिक्त एचसीएस कैडर में विराट, मनोज खत्री, प्रशांत, जितेंद्र कुमार-II, अनिल कुमार यादव, रणबीर सिंह और अर्पित गहलावत जैसे अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया गया है. विराट को हरियाणा लोक सेवा आयोग में उप सचिव बनाया गया.

इसके साथ ही डायरेक्टर, ह्यूमन रिसोर्सेज, हरियाणा और स्पेशल सेक्रेटरी टू गवर्नमेंट, हरियाणा, ह्यूमन रिसोर्सेज डिपार्टमेंट तथा स्पेशल सेक्रेटरी टू गवर्नमेंट, हरियाणा, जनरल एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट की जिम्मेदारी भी दी गई.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Akanchha Singh

Akanchha Singh

जी-न्यूज में ट्रेनी सब एडिटर. वर्तमान में दिल्ली-एनसीआर हरियाणा डिजिटल टीम में दिल्ली-एनसीआर-हरियाणा की राजनीति, हाइपर लोकल, क्राइम की खबरों पर नजर. यूटिलीटी की खबरों में दिलचस्पी है. 2023 में संस्थान से जुड़े. माखन लाल चतुर्वेदी भोपाल से पत्रकारिता में डिग्री हासिल की.
Read More