App

फेसबुक से 5 लाख में खरीदा पुराना हवाई जहाज, शख्स ने घर के पीछे गड्ढा खोदकर गाड़ दिया; जानिए क्या है प्लान?

यूके के रहने वाले 45 साल के डेव बिलिंग्स ने फेसबुक मार्केटप्लेस से ₹5 लाख में पुराना बोइंग 737 प्लेन खरीदकर अपने घर के बैकयार्ड में 14 फीट गहरे गड्ढे में गाड़ दिया है. वह इसे एक अनोखा अंडरग्राउंड 'मैन केव' बनाना चाहते हैं.

फेसबुक से 5 लाख में खरीदा पुराना हवाई जहाज, शख्स ने घर के पीछे गड्ढा खोदकर गाड़ दिया; जानिए क्या है प्लान?
Image Credit: 1993 का बोइंग 737 अब ज़मीन के नीचे, क्रेन बुलाकर 14 फीट गड्ढे में डाला पूरा ढांचा (yt/@Tornado_Dave)

दुनिया में तरह-तरह के शौकीन लोग पड़े हैं, लेकिन ब्रिटेन में रहने वाले एक शख्स ने जो कारनामा किया है, उसके बारे में आप सपने में भी नहीं सोच सकते. यूके के डरबीशायर में रहने वाले 45 साल के डेव बिलिंग्स ने अपने घर के पीछे बने गार्डन में एक पूरा हवाई जहाज ही जमीन के अंदर गाड़ दिया है. डेव ने एक पुराना बोइंग 737 प्लेन खरीदा और क्रेन बुलाकर उसे 14 फीट गहरे गड्ढे में उतार दिया. अब वह इस प्लेन को जमीन के नीचे एक बेहद खास और सीक्रेट 'मैन केव' यानी अपने एंटरटेनमेंट रूम में बदलने जा रहे हैं.

फेसबुक मार्केटप्लेस से सिर्फ 5 लाख में खरीदा प्लेन

बीबीसी की एक रिपोर्ट के अनुसार, डेव बिलिंग्स यूट्यूब पर 'टॉर्नेडो डेव' नाम से अपना चैनल भी चलाते हैं. उन्होंने बताया कि एक दिन फेसबुक मार्केटप्लेस स्क्रॉल करते समय उन्हें पुराना बीएमआईबेबी बोइंग 737-500 प्लेन बिकता हुआ दिखाई दिया. इसकी कीमत लगभग 4,000 पाउंड यानी करीब 5 लाख रुपये रखी गई थी. प्लेन देखते ही उनके दिमाग में एक खुराफाती आइडिया आया. जब उन्होंने अपने एक दोस्त को यह बात बताई, तो दोस्त ने इस आइडिया को बेवकूफी भरा करार दिया.

वहीं उनकी पत्नी बेथ ने भी इसे कबाड़ का ढेर बताकर मना किया. लेकिन डेव के 7 साल के बेटे ने कहा, "पापा, आपको यह प्लेन जरूर खरीदना चाहिए." बेटे के सपोर्ट के बाद डेव ने तुरंत प्लेन खरीदने का मन बना लिया.

 

क्रेन से 14 फीट गहरे गड्ढे में उतारा 3 टन का ढांचा

प्लेन खरीद तो लिया, लेकिन सबसे बड़ा चैलेंज था इतने भारी प्लेन को अपने घर तक लाना और जमीन के अंदर डालना. डेव के एक दोस्त ने ट्रांसपोर्टेशन में उनकी मदद की. 20 अक्टूबर को उन्होंने अपने बैकयार्ड में 14 फीट गहरा गड्ढा खोदा और एक विशालकाय क्रेन बुलवाई. 5 वालंटियर्स और क्रेन ऑपरेटर्स की मदद से 3 टन वजनी प्लेन के कैबिन को उस गड्ढे में सुरक्षित उतारा गया. डेव ने इस पूरे प्रोसेस को कैमरे में भी कैद किया. उन्होंने 3D प्रिंटर से एक मॉडल भी बनाया है, जिससे यह दिखाया गया है कि यह प्लेन उनके घर के नीचे बने पुराने अंडरग्राउंड रूम से कैसे कनेक्ट होगा.

प्लेन के अंदर क्या-क्या होगा?

जब प्लेन डेव के घर पहुंचा, तो वह उसका साइज देखकर हैरान रह गए. उन्होंने बताया कि फोटो में प्लेन जितना दिख रहा था, असलियत में उससे काफी बड़ा था. डेव का प्लान है कि वह इस प्लेन के अंदर गेमिंग मशीनें और कई एंटरटेनमेंट की चीजें लगाएंगे. हालांकि, उन्होंने माना कि प्लेन की चौड़ाई इतनी नहीं है कि उसमें पूल टेबल रखी जा सके. डेव का लक्ष्य है कि आने वाले फरवरी महीने तक इस अनोखे अंडरग्राउंड रूम का काम पूरा हो जाए. 

boing plane 737

आपको बता दें कि यह बोइंग 737-500 प्लेन साल 1993 में बना था और इसने अपनी आखिरी उड़ान 2013 में भरी थी.

 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Alkesh Kushwaha

Alkesh Kushwaha

अल्केश कुशवाहा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 14 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव है. वर्तमान में वे जी न्यूज हिंदी में चीफ सब-एडिटर के रूप में बॉलीवुड-वायरल सेक्शन संभाल रहे हैं. अल्केश की मुख्य विशेषज्ञता बॉलीवुड, एंटरटेनमेंट, वायरल सिनेमा ट्रेंड्स और सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव्स में है. साल 2012 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत करने वाले अल्केश ने दैनिक भास्कर, हिन्दुस्तान टाइम्स, राजस्थान पत्रिका और NDTV जैसे देश के अग्रिम मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. अल्केश ने अपने करियर में अर्जुन रामपाल, ऋचा चड्ढा और राजपाल यादव जैसी कई दिग्गज बॉलीवुड हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यूज किए हैं. फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, सेलिब्रिटी गॉसिप्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स का इन-डेप्थ डेटा एनालिसिस करना उनका मजबूत पक्ष है. वे पाठकों तक बॉलीवुड जगत की हर छोटी-बड़ी खबर सटीक, निष्पक्ष और विश्लेषणात्मक तरीके से पहुंचाते हैं. आप अल्केश कुशवाहा से सीधे alkesh.kushwaha@zeemedia.com पर संपर्क कर सकते हैं.
Read More