App

Chitragupta Puja Today: आज की जाएगी कर्मों का हिसाब रखने वाले भगवान चित्रगुप्त की पूजा, नोट करें मुहूर्त

Chitragupta Puja 2026: भाई दूज के दिन भगवान चित्रगुप्‍त की भी पूजा का विधान है. जो कि कर्मों का लेखा-जोखा रखने वाले देवता हैं. साथ ही इस दिन कलम-दवात की पूजा की जाती है. जानिए आज चित्रगुप्‍त पूजा का शुभ मुहूर्त.

Chitragupta Puja Today: आज की जाएगी कर्मों का हिसाब रखने वाले भगवान चित्रगुप्त की पूजा, नोट करें मुहूर्त
Image Credit: चित्रगुप्‍त भगवान की पूजा में कलम दवात की भी पूजा करें, साथ ही मंत्र और आरती पढ़ें. (Photo:AI)

भाई दूज को यम द्वितीया भी बोलते हैं और इसी दिन भगवान चित्रगुप्‍त की पूजा भी जाती है. भगवान चित्रगुप्‍त कायस्‍थ समाज के देवता माने गए हैं और वे यमराज के सहायक भी हैं. धार्मिक मान्‍यता है कि भगवान चित्रगुप्‍त ही सभी जीवों के कर्मों का हिसाब-किताब रखते हैं, जिसके आधार पर उन्‍हें स्‍वर्ग-नरक में स्‍थान मिलता है. कायस्‍थ समाज के लोग आज कलम-दवात की पूजा करते हैं. माना जाता है कि इस दिन भगवान चित्रगुप्त की पूजा के साथ कलम, दवात और बही-खातों की आराधना करने से बुद्धि और लेखन क्षमता बेहतर होती है.

आज चित्रगुप्त पूजा का शुभ मुहूर्त

कार्तिक शुक्‍ल द्वितीया को भगवान चित्रगुप्‍त की पूजा की जाती है. द्रिक पंचांग के अनुसार, इस साल कार्तिक शुक्‍ल द्वितीया तिथि 
10 नवंबर की दोपहर 2 बजे से 11 नवंबर की दोपहर 03:53 बजे तक है. इस दौरान श्रद्धालु विधि-विधान से भगवान चित्रगुप्त की पूजा कर सकते हैं.

वहीं चित्रगुप्त पूजा का सबसे शुभ मुहूर्त 11 नवंबर 2026 की दोपहर 01:10 बजे से 03:20 बजे तक है.

चित्रगुप्त पूजा की विधि

शुभ मुहूर्त में भगवान चित्रगुप्‍त की पूजा की तैयारी करें. इसके लिए पूजा स्‍थल को साफ करके चौकी रखें. उस पर लाल कपड़ा बिछाकर भगवान चित्रगुप्त की तस्वीर या प्रतिमा स्थापित करें. साथ ही उनके सामने कलम, दवात, कॉपी, किताबें और बही-खाते रखें.

फिर भगवान के सामने घी का दीपक जलाएं. इसके बाद भगवान चित्रगुप्‍त को हल्दी, रोली, अक्षत और फूल चढ़ाएं. भगवान चित्रगुप्त को मिठाई और फल का भोग लगाएं. भगवान चित्रगुप्‍त के मंत्रों का जाप करें और अंत में आरती करें. पूजा पूरी होने के बाद सभी लोगों में प्रसाद बांटें.

भगवान चित्रगुप्त पूजा मंत्र

ॐ श्री चित्रगुप्ताय नमः॥
मसिभाजनसंयुक्तं ध्यायेत्तं च महाबलम्।
लेखनीपट्टिकाहस्तं चित्रगुप्तं नमाम्यहम्॥

चित्रगुप्त भगवान की आरती

ॐ जय चित्रगुप्त हरे, स्वामी जय चित्रगुप्त हरे ।
भक्तजनों के इच्छित, फल को पूर्ण करे॥

विघ्न विनाशक मंगलकर्ता, सन्तन सुखदायी ।
भक्तों के प्रतिपालक, त्रिभुवन यश छायी ॥
ॐ जय चित्रगुप्त हरे...॥

रूप चतुर्भुज, श्यामल मूरत, पीताम्बर राजै ।
मातु इरावती, दक्षिणा, वाम अंग साजै ॥
ॐ जय चित्रगुप्त हरे...॥

कष्ट निवारक, दुष्ट संहारक, प्रभु अंतर्यामी ।
सृष्टि सम्हारन, जन दु:ख हारन, प्रकट भये स्वामी ॥
ॐ जय चित्रगुप्त हरे...॥

कलम, दवात, शंख, पत्रिका, कर में अति सोहै ।
वैजयन्ती वनमाला, त्रिभुवन मन मोहै ॥
ॐ जय चित्रगुप्त हरे...॥

विश्व न्याय का कार्य सम्भाला, ब्रम्हा हर्षाये ।
कोटि कोटि देवता तुम्हारे, चरणन में धाये ॥
ॐ जय चित्रगुप्त हरे...॥

नृप सुदास अरू भीष्म पितामह, याद तुम्हें कीन्हा ।
वेग, विलम्ब न कीन्हौं, इच्छित फल दीन्हा ॥
ॐ जय चित्रगुप्त हरे...॥

दारा, सुत, भगिनी, सब अपने स्वास्थ के कर्ता ।
जाऊँ कहाँ शरण में किसकी, तुम तज मैं भर्ता ॥
ॐ जय चित्रगुप्त हरे...॥

बन्धु, पिता तुम स्वामी, शरण गहूँ किसकी ।
तुम बिन और न दूजा, आस करूँ जिसकी ॥
ॐ जय चित्रगुप्त हरे...॥

न्यायाधीश बैंकुंठ निवासी, पाप पुण्य लिखते ।
'नानक' शरण तिहारे, आसन दूजी करते ॥
ॐ जय चित्रगुप्त हरे,

जो जन चित्रगुप्त जी की आरती, प्रेम सहित गावैं।
चौरासी से निश्चित छूटैं, इच्छित फल पावैं॥
॥ ॐ जय चित्रगुप्त हरे, स्वामी जय चित्रगुप्त हरे ॥

(Disclaimer- यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. इसको लिखने में सामान्य जानकारियों और धार्मिक मान्यताओं की मदद ली है. Zee News इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shraddha Jain

Shraddha Jain

पत्रकारिता में 15 वर्षों का व्यापक अनुभव रखने वाली श्रद्धा जैन वर्तमान में Zee News की नेशनल डिजिटल टीम में बतौर असिस्‍टेंट न्‍यूज एडिटर सक्रिय हैं. जहाँ वे धर्म, ज्योतिष, ग्रह गोचर, अंक शास्‍त्र और वास्तु शास्त्र जैसे विषयों पर अपनी विशेषज्ञता के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन और सिम्बॉयसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से क्रिएटिव राइटिंग की पढ़ाई की है. बतौर फोटो जर्नलिस्ट करियर शुरू करने वाली श्रद्धा ने दूरदर्शन, दैनिक भास्कर और चौथी दुनिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.12 वर्षों की फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी पकड़ बनाने के बाद, उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर रुख किया और देश 24*7 जैसे पोर्टल्स में नेतृत्व की भूमिका निभाई. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और हस्तरेखा जैसे विषयों पर गहन अध्ययन और लेखन करते हुए जटिल विषयों को सरल और रोचक भाषा में पाठकों के सामने पेश कर रही हैं.
Read More