App

टॉयलेट के शीशे पर लिखी थी हाईजैकिंग की धमकी, उड़ान से पहले कोलकाता एयरपोर्ट पर विस्तारा के विमान में हड़कंप

कोलकाता से उड़ान भरने से पहले बुधवार को एक विमान में हाईजैक अलर्ट आया, जिससे हड़कंप मच गया. पायलट ने ATC को इसकी सूचना दी. यह घटना दमदम एयरपोर्ट पर हुई.

टॉयलेट के शीशे पर लिखी थी हाईजैकिंग की धमकी, उड़ान से पहले कोलकाता एयरपोर्ट पर विस्तारा के विमान में हड़कंप
Image Credit: पायलट ने एटीसी को दी इसकी जानकारी.

कोलकाता से उड़ान भरने से पहले बुधवार को एक विमान में हाईजैक अलर्ट आया, जिससे हड़कंप मच गया. पायलट ने ATC को इसकी सूचना दी. यह घटना दमदम एयरपोर्ट पर हुई. एयर इंडिया (विस्तारा) की यह फ्लाइट कोलकाता से मुंबई जा रही थी. यह घटना सुबह 10 बजकर 20 मिनट की है. विमान में 5 क्रू मेंबर और 108 यात्री सवार थे. विमान के टॉयलेट के शीशे पर हाईजैक की धमकी की बात लिखी हुई थी. इसके बाद पायलट ने तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को इसकी जानकारी दी. फिलहाल विमान को आइसोलेशन बे में ले जाया गया है. मामले की जांच की जा रही है. 

पायलट ने एटीसी को भेजा अलर्ट

टेलीग्राफ के मुताबिक, माना जा रहा है कि यह अलर्ट किसी यात्री से जुड़ी समस्या के कारण जारी हुआ है. बुधवार सुबह जब फ्लाइट AI 772 उड़ान भरने की तैयारी कर रही थी, तब पायलट ने ATC को यह अलर्ट मैसेज भेजा. सूत्रों के अनुसार, विमान के वॉशरूम में एक शीशे पर हाईजैक से जुड़ा कोई संदेश लिखा हुआ मिला था. एक अधिकारी ने बताया, 'हवाई अड्डे की तलाशी के लिए सुरक्षाकर्मी, दमकल विभाग के कर्मचारी और बम निरोधक दस्ते के सदस्यों को तैनात किया गया है. यात्रियों को उनके विमान से बाहर निकाल लिया गया है.'

आइसोलेशन बे में हो रही विमान की जांच

फिलहाल, विमान को एक आइसोलेशन बे में ले जाया गया, जहां केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल  यानी CISF और एयरपोर्ट सुरक्षा के विशेष कर्मियों ने गहन तलाशी अभियान शुरू किया. किसी भी संदिग्ध वस्तु का पता लगाने के लिए विमान के हर हिस्से की बारीकी से जांच की जा रही है. पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने इस बात का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है कि धमकी भरा संदेश किसने लिखा और इसके पीछे कौन हो सकता है. अधिकारी फिलहाल एयरपोर्ट परिसर और विमान के अंदर लगे CCTV कैमरों की फुटेज की जांच कर रहे हैं.

मापुसा के PI अनंत गांवकर ने ANI को बताया,'कोलकाता से मुंबई जाने वाली एयर इंडिया की एक उड़ान टेकऑफ से ठीक पहले मिले एक धमकी भरे अलर्ट के बाद आइसोलेशन बे में ले जाया गया. सुरक्षा एजेंसियां ​​तुरंत मौके पर पहुंचीं और स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) के तहत जांच शुरू कर दी. स्थिति का जायजा लिया जा रहा है और आगे की जानकारी का इंतजार है.'  

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Rachit Kumar

Rachit Kumar

रचित कुमार जी न्यूज डिजिटल में असिस्टेंट एडिटर हैं. देश, दुनिया और डिफेंस की खबरों को आसान भाषा में बताने में महारत हासिल है. जी न्यूज से मई 2022 में जुड़े और शिफ्ट देखने का 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. जी न्यूज में Best Performer अवॉर्ड भी मिल चुका है. जी न्यूज, आजतक और एबीपी न्यूज में शिफ्ट देखते हुए महामहिम, बिहार के बाहुबली सीरीज शुरू की और कई एक्सप्लेनर खबरों पर काम किया.  इंडिया न्यूज और जनसत्ता में शिफ्ट देखने के साथ-साथ ट्रैफिक लाने वाली खबरों को तवज्जो दी. नवभारत टाइम्स से करियर की शुरुआत हुई और वहां तकरीबन ढाई साल तक फ्रंट पेज 2 और देश-विदेश के पन्नों की जिम्मेदारी संभाली. जर्नलिज्म में पोस्टग्रेजुएट और IIMC से डिप्लोमा करने  वाले रचित कुमार 13 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं. आप Rachit.kumar@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. 
Read More