App

Bhai Dooj Muhurat: आज भाई दूज पर तिलक के लिए मिलेंगे सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट, बहनें न करें ये गलतियां, सही मंत्र-विधि भी जान लें

भाई दूज का पावन दिन आज है और बहनों को भाईयों को तिलक लगाने के लिए दोपहर में कुछ देर का समय ही मिलेगा. यूं कहें कि इस साल यह पर्व मनाने के लिए 2 घंटे 10 मिनट का ही सबसे शुभ मुहूर्त है.

Bhai Dooj Muhurat: आज भाई दूज पर तिलक के लिए मिलेंगे सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट, बहनें न करें ये गलतियां, सही मंत्र-विधि भी जान लें
Image Credit: भाई दूज पर भाई को सबसे शुभ मुहूर्त में यही विधि से तिलक लगाएं. (Photo:AI)

भाई-बहन के अटूट रिश्‍ते का उत्‍सव मनाने का दिन भाई दूज पर्व 11 नवंबर 2026 यानी कि आज है. वैसे तो साल में 3 बार यह पर्व मनाया जाता है. रक्षाबंधन, होली और दिवाली के बाद भाई दूज का त्‍योहार मनाते हैं. इस तरह कह सकते हैं कि भाई दूज पर्व साल में 3 बार मनाते हैं लेकिन दिवाली वाला भाई दूज सबसे खास होता है.

धार्मिक मान्‍यता है कि इस दिन मृत्‍यु के देवता यमराज अपनी बहन यमुना के घर आए थे और उनके घर भोजन किया था. साथ ही बहन यमुना के आदर सत्‍कार से प्रसन्‍न होकर वरदान दिया था कि जो भाई इस दिन अपनी बहन के घर आकर तिलक लगवाएगा और भोजन करेगा, उसे अकाल मृत्‍यु का डर नहीं रहेगा. इसलिए इस दिन को यम द्वितीया भी बहते हैं.

भाई दूज का सबसे शुभ मुहूर्त

इस साल भाई दूज पर्व के दिन तिलक लगाने के लिए दोपहर में सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट का समय मिलेगा. दरअसल, यह भाई दूज मनाने का सबसे शुभ मुहूर्त है. मशहूर ज्‍योतिषाचार्य पंडित अजय भाम्‍बी के अनुसार, दोपहर 01:10 बजे से 03:20 बजे तक है. 

bhai dooj 2026 best muhurat

तिलक लगाने की सही विधि

भाई को सम्‍मान से चौकी या आसन पर बिठाएं. उसका मुख उत्‍तर पूर्व या उत्‍तर पश्चिम दिशा में हो. फिर उसके सिर पर रुमाल रखें. उसका हल्‍दी-कुमकुम और अक्षत से तिलक करें, आरती उतारें. उसका मुंह मीठा करें. फिर भाई, बहन के पैर छूकर आशीर्वाद लें, उसे प्रेम से अपनी सामर्थ्‍य अनुसार भेंट में पैसे या तोहफा दें.

साथ ही भाई को तिलक लगाते समय यह मंत्र पढ़ें -

''गंगा पूजा यमुना को, यमी पूजे यमराज को।
सुभद्रा पूजे कृष्ण को गंगा यमुना नीर बहे मेरे भाई आप बढ़ें फूले फलें।।''

भाई दूज पर बहनें न करें ये गलतियां

- तिलक लगाते समय भाई का मुख दक्षिण दिशा की ओर न हो. भाई को इस तरह बैठाएं कि उसका मुख उत्तर या उत्तर-पश्चिम दिशा में हो.

- इस दिन काले रंग के कपड़े न पहनें.

- भाई-बहन आपस में झगड़ा न करें और न ही एक-दूसरे को गलत शब्‍द कहें. 

(Disclaimer- इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं, लोक परंपराओं और ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित है. Zee News इनकी पुष्टि नहीं करता है. तिथि और मुहूर्त की जानकारी विभिन्न पंचांगों के अनुसार दी गई है, स्थानीय पंचांगों में समय में कुछ अंतर हो सकता है.)
 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shraddha Jain

Shraddha Jain

पत्रकारिता में 15 वर्षों का व्यापक अनुभव रखने वाली श्रद्धा जैन वर्तमान में Zee News की नेशनल डिजिटल टीम में बतौर असिस्‍टेंट न्‍यूज एडिटर सक्रिय हैं. जहाँ वे धर्म, ज्योतिष, ग्रह गोचर, अंक शास्‍त्र और वास्तु शास्त्र जैसे विषयों पर अपनी विशेषज्ञता के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन और सिम्बॉयसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से क्रिएटिव राइटिंग की पढ़ाई की है. बतौर फोटो जर्नलिस्ट करियर शुरू करने वाली श्रद्धा ने दूरदर्शन, दैनिक भास्कर और चौथी दुनिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.12 वर्षों की फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी पकड़ बनाने के बाद, उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर रुख किया और देश 24*7 जैसे पोर्टल्स में नेतृत्व की भूमिका निभाई. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और हस्तरेखा जैसे विषयों पर गहन अध्ययन और लेखन करते हुए जटिल विषयों को सरल और रोचक भाषा में पाठकों के सामने पेश कर रही हैं.
Read More