App

कभी गरीबी में गुजरा बचपन, फिल्मों में मिला भीड़ का हिस्सा बनने का मौका; बॉलीवुड में बनाई अपनी अलग पहचान?

जॉनी वॉकर हिंदी सिनेमा के दिग्गज कॉमेडियन थे. उन्होंने कई दशकों तक लोगों को हंसाया है. जॉनी वॉकर ने परिवार के पालन-पोषण के लिए कई छोटे-मोटे काम किए थे. लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी.

कभी गरीबी में गुजरा बचपन, फिल्मों में मिला भीड़ का हिस्सा बनने का मौका; बॉलीवुड में बनाई अपनी अलग पहचान?
Image Credit: जॉनी वॉकर 100वीं बर्थ एनिवर्सरी

हिंदी सिनेमा में में जॉनी वॉकर ने अपनी एक्टिंग से लोगों के चेहरे पर मुस्कान बिखेरी है. जॉनी वॉकर ने अपने करियर में कभी भी शराब नहीं पी थी. लेकिन पर्दे पर उन्होंने शराबी का किरदार ऐसे निभाया हो जैसे सच में शराब पी ली हो. जॉनी वॉकर का जन्म 11 नवंबर 1920 में इंदौर में हुआ था.

जॉनी वाकर का असली नाम बदरूदीन जमालुदीन था. उनका जन्म मिडिल क्लास मुस्मिल परिवार में हुआ था. बचपन से ही जॉनी एक्टर बनाना चाहते थे. 1942 में उनका परिवार मुंबई में आ गया था. इस दौरान परिवार को पेट पालने के लिए जॉनी को काम करना पड़ा था. वह बस कंडक्टर की नौकरी करते थे. नौकरी से उन्हें 26 रुपये मिलते थे.

गरीबी की वजह से पढ़ाई छोड़नी पड़ी

जॉनी को गरीबी की वजह से अपनी पढ़ाई छोड़नी पड़ी थी. जॉनी छटी क्लास के बाद अपनी पढ़ाई छोड़नी पड़ गई थी. परिवार को चलाने के लिए वह कंडक्टर का काम करते हैं. इस दौरान वह फिल्म स्टूडियोज जाते थे. एक बार उन्हें भीड़ में खड़े होने के लिए 5 रुपये मिले थे. इस दौरान उनकी मुलाकात विलेन एन ए अंसारी से हुई थी. इसके बाद उन्होंने फिल्मों में काम करने का फैसला किया. 7 से 8 महीने तक स्ट्रगल करने के बाद उन्हें एक छोटा रोल मिला, जिसके लिए उन्हें 80 रुपये मिले थे.

गुरुदत्त हो गए थे नाराज

जॉनी ने एक बार शराबी की ऐसी एक्टिंग की थी, जिसकी वजह से गुरुदत्त नाराज हो गए थे. जब गुरुदत्त को पता चला कि वो एक्टिंग कर रहे हैं तो वह काफी खुश हुए. इसके बाद उन्होंने जॉनी को बाजी फिल्म में रोल दिया. जॉनी ने कई फिल्मों में कॉमेडी की है. पर्दे पर उन्होंने अपनी एक्टिंग से लोगों को दशकों को हंसाया. 35 साल के लंबे करियर में उन्होंने 300 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया था. फिल्मों से ब्रेक लेने के बाद गुलजार के कहने पर उन्होंने चाची 420 में काम किया था.

जॉनी वॉकर लवस्टोरी

जॉनी वॉकर की लव स्टोरी की शुरुआत गुरु दत्त की फिल्म आर-पार की शूटिंग के दौरान हुई थी. फिल्म की शूटिंग के दौरान उनकी मुलाकात एक्ट्रेस शकीला की बहन नूरजहां से हुई थी. फिल्म के सॉन्ग अरे ना ना ना तौबा तौबा में दोनों ने एक साथ काम किया था. यहीं से उनकी लव स्टोरी शुरू हुई थी. 1955 में परिवार की मर्जी के खिलाफ जॉनी और नूरजहां से शादी कर ली.

 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shilpa Singh

Shilpa Singh

मैं शिल्पा सिंह, पिछले 6 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं. मैं 4 साल से ज़ी न्यूज़ हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. ज़ी न्यूज़ में मैं एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर रही हूं. मैंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज़ डिजिटल से की थी. इसके बाद वन इंडिया डिजिटल और जागरण न्यू मीडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी काम किया है. इस दौरान मैंने एंटरटेनमेंट बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरी, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की है. मैंने जामिया मिलिया इस्लामिया से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. मेरा उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी देना है.
Read More