)
भारत के अनुज श्रीवत्री ने शतरंज में बड़ा कारनामा कर दिखाया है. वह देश के 100वें ग्रैंडमास्टर बन गए हैं. यह भारतीय शतरंज के लिए एक बड़ी उपलब्धि है. अनुज को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी और कहा कि यह देश के लिए ऐतिहासिक उपलब्ध है. उन्होंने कहा कि प्रतिभाशाली खिलाड़ी तैयार हो रहे हैं और युवा इस खेल के प्रति आकर्षित हो रहे हैं. मध्य प्रदेश के रहने वाले अनुज ने सातवें आसियान प्लस इंडिविजुअल ओपनर चेस चैंपियनशिप का खिताब जीतकर ग्रैंडमास्टर का पद हासिल किया.
अनुज न सिर्फ भारत के 100वें ग्रैंडमास्टर बने हैं, बल्कि वह मध्य प्रदेश के लिए यह उपलब्धि हासिल करने वाले भी पहले खिलाड़ी बन गए हैं. पहले दौर में हार के बादल अनुज ने जोरदार वापसी की और अंतिम आठ मुकाबलों में सात अंक हासिल करके उन्होंने पहला स्थान हासिल किया. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी ने इस उपलब्धि का जश्न मनाया और अनुज को बधाई दी. उन्होंने अपने पोस्ट में देश के खिलाड़ियों के समर्पण और कड़ी मेहनत के बारे में चर्चा की.
India has hit a century in chess! Exceptional isn’t it? India is now home to a hundred chess Grandmasters! Congratulations to Anuj Shrivatri on becoming India’s 100th Chess Grandmaster! What a wonderful achievement it is. India reaching 100 Grandmasters is a remarkable milestone that reflects the immense talent, dedication and hard work of our players as well as the growing popularity of chess among our youth. It is particularly heartening to see young chess talents emerging from different parts of the country and making their mark on the global stage. May this achievement inspire many more youngsters to take up chess and pursue excellence.
— Narendra Modi (@narendramodi) November 10, 2026
प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा, ''भारत ने शतरंज में शतक लगा दिया है. क्या यह उपलब्धि नहीं है? भारत अब 100 शतरंज ग्रैंडमास्टर्स का घर बन गया है! अनुज श्रीवत्री को भारत के 100वें ग्रैंडमास्टर बनने पर बहुत-बहुत बधाई. यह कितनी शानदार उपलब्धि है. भारत ने शतरंज में शतक लगा दिया है! क्या यह अद्भुत नहीं है? भारत अब सौ शतरंज ग्रैंडमास्टर्स का घर बन गया है! अनुज श्रीवात्रि को भारत के 100वें ग्रैंडमास्टर बनने पर बहुत-बहुत बधाई! यह कितनी शानदार उपलब्धि है.''
पीएम मोदी ने युवाओं के बीच शतरंज की बढ़ती लोकप्रियता की ओर इशारा किया. उन्होंने कहा कि देश के अलग-अलग हिस्सों से युवा प्रतिभाओं का उभरना बेहद उत्साहजनक है. उन्होंने कहा कि 100वें ग्रैंडमास्टर्स तक पहुंचना एक ऐसा पड़ाव है जो खिलाड़ियों की प्रतिभा, समर्पण और कड़ी मेहनत को दिखाता है. प्रधानमंत्री ने उम्मीद जताई है कि अनुज की यह सफलता अधिक से अधिक युवाओं को शतरंज अपनाने और खेल में उत्कृष्टता हासिल करने के लिए प्रेरित करेगी.