)
नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी फिल्म रामायण रिलीज हो चुकी है. फिल्म को अच्छे रिव्यू मिल रहे हैं. इंटरनेट पर फिल्म के VFX की तारीफ हो रही है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई भी कर रही है. रामायण के दोनों पार्ट का बजट 4000 करोड़ रुपये का है. फिल्म प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा फिल्म की कमाई के लिए केवल बॉक्स ऑफिस पर निर्भर नहीं है. फिल्म की कमाई के लिए उनके पास दूसरे तरीके हैं.
CNN को दिए इंटरव्यू में प्रोड्यूसर में नमित मल्होत्रा ने कहा कि मैं इस सोच के साथ काम नहीं करता कि हमने कितना पैसा कमाया या नहीं कमाया. अगर हम फिल्मों से पैसे नहीं कमा पाए, तो मर्चेंडाइज से कमाएंगे. अगर मर्चेंडाइज से नहीं कमा पाए तो थीम पार्क के जरिए कमाई करेंगे. अगर वहां भी कमाई नहीं हुई तो दूसरा रास्ता निकाल लेंगे.
नमित मल्होत्रा ने हैदराबाद में फिल्म के तेलुगु प्री-रिलीज इवेंट के दौरान उन्होंने बताया था कि वह केवल दो फिल्में नहीं बनाएंगे, बल्कि ऐसा प्रोजेक्ट बनाना है जिससे दर्शक लंबे समय तक जुड़ सके, उन्होंने बोला था कि रामायण सिर्फ एक शब्द नहीं, बल्कि एक दर्शन है. मेरा मकसद केवल फिल्म बनाना नहीं था, बल्कि इससे बड़ा कुछ तैयार करना था. नमित मल्होत्रा ने बताया- हमारा मकसद एक या दो फिल्में बनाकर भगवान राम की यात्रा को खत्म करना नहीं है, बल्कि इसके जरिए रामायण से जुड़ी फिल्में बनाना है.
6 दिनों में अभी तक रामायण फिल्म ने वर्ल्डवाइड 800 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. जिस तरह से फिल्म की कमाई हो रही है, उससे लगता है कि फिल्म जल्द ही अपना बजट निकाल लेगी. वहीं नमित मल्होत्रा का स्टैंड कुछ और हैं, उनका मानना है कि अगर बॉक्स ऑफिस से कमाई नहीं हुई तो वह दूसरे तरीके से फिल्म की कमाई कर सकते हैं.
रामायण फिल्म का निर्देशन दंगल वाले डायरेक्टर नितेश तिवारी ने किया है. फिल्म को प्रोड्यूस यश और नमित मल्होत्रा ने मिलकर किया है. फिल्म में श्रीराम का किरदार रणबीर कपूर, सीता का किरदार साई पल्लवी और रावण का किरदार यश ने किया है. दुनियाभर के देशों में रामायण फिल्म की तारीफ हो रही है, फिल्म की सबसे ज्यादा कमाई हिंदी भाषा में हुई है. भारतीय लोगों को रामायण का ये मॉर्डन वर्जन पसंद आ रहा है.