App

जंग, जुनून और देशभक्ति का संगम है 'मातृभूमि' का ट्रेलर, सलमान खान का दिखा दमदार अंदाज

सलमान खान की फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस'का ट्रेलर रिलीज हो गया है. ट्रेलर में एक सैनिक की जिंदगी की झलक देखने को मिली है. फिल्म में सलमान खान का जबरदस्त एक्शन देखने को मिला है.

जंग, जुनून और देशभक्ति का संगम है 'मातृभूमि' का ट्रेलर, सलमान खान का दिखा दमदार अंदाज
Image Credit: 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ट्रेलर रिलीज

सलमान खान की पॉपुलर फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ट्रेलर रिलीज हो गया है. फिल्म की कहानी देशभक्ति, जंग पर आधारित है. फिल्म के ट्रेलर में एक सैनिक की कहानी दिखाई गई है, फिल्म में सैनिक के इमोशनल संघर्ष की कहानी को दिखाया है इसके अलावा परिवार के बलिदान की कहानी को भी दिखाया गया है. कैसे वह अपने के घर लौटने का इंतजार करते हैं. वहीं सैनिक जब घर पर जाता है तो मन में डर रहता है कि ये मुलाकात आखिरी मुलाकात ना हो. 
 

'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ट्रेलर रिलीज 

सलमान खान की फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ट्रेलर रिलीज हो गया है. ट्रेलर में चीन के साथ बॉर्डर पर दोस्ती से लेकर लड़ाई देखने को मिली है. फिल्म के ट्रेलर पर दिखाया गया है कि युद्ध का अंत खुशियों से भरा नहीं होता है. दोनों तरफ लोगों की जान जाती है. परिवार बिखर जाते हैं. फिल्म की कहानी में देशभक्ति और शांति को दिखाया गया है.

सलमान खान की फिल्म का ट्रेलर 4.5 मिनट का है. लंबा ट्रेलर होने के बाद भी फिल्म की कहानी में फ्लो है. ट्रेलर की शुरुआत से लेकर अंत तक कहानी का फ्लो बना हुआ है. ट्रेलर में एक्शन, इमोशन और ड्रामा देखने को मिल रहा है. फिल्म के ट्रेलर में सलमान खान का अंदाज एकदम अलग दिख रहा है. पर्दे पर सलमान खान एक्शन सीन करते हुए नजर आएंगे. स्क्रीन पर सलमान खान के साथ चित्रांगदा सिंह लीड रोल में हैं. पर्दे पर दोनों की केमिस्ट्री कमाल की है.  

कब रिलीज होगी फिल्म 

सलमान खान की फिल्म मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस 4 दिसंबर 2026 को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी. फिल्म का डायरेक्शन अपूर्व लाखिया  ने किया है. फिल्म का निर्माण सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले हुआ है. फिल्म में सलमान खान के साथ लीड रोल में चित्रांगदा सिंह है.  अनूप बिक्रम शाही, मुकेश ऋषि, अंकुर भाटिया और अभिलाष चौधरी जैसे स्टार्स फिल्म का हिस्सा हैं.

सलमान खान बिग बॉस 20 को कर रहे हैं होस्ट 

सलमान खान मातृभूमि फिल्म के अलावा बिग बॉस 20 को होस्ट कर रहे हैं. बिग बॉस 20 में वीकेंड का वार में सलमान खान घरवालों को उनकी गलतियों के बारे में बताते हैं. बिग बॉस 20 की शुरुआत में सलमान खान ने वीकेंड का वार में ट्रोलर्स और पैपराजी को फटकार लगाई थी. उन्होंने उम्र और बॉडी शेमिंग जैसे मुद्दे पर करारा जवाब दिया था. फिल्म स्टार्स ने सलमान खान की काफी तारीफ की थी. 
 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shilpa Singh

Shilpa Singh

मैं शिल्पा सिंह, पिछले 6 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं. मैं 4 साल से ज़ी न्यूज़ हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. ज़ी न्यूज़ में मैं एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर रही हूं. मैंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज़ डिजिटल से की थी. इसके बाद वन इंडिया डिजिटल और जागरण न्यू मीडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी काम किया है. इस दौरान मैंने एंटरटेनमेंट बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरी, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की है. मैंने जामिया मिलिया इस्लामिया से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. मेरा उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी देना है.
Read More