App

वर्ल्ड चैंपियनशिप: मनु भाकर और ईशा सिंह 25 मीटर पिस्टल फाइनल में चूके, LA 2028 ओलंपिक कोटा से भी हाथ धोना पड़ा

शूटिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत की सुपरस्टार मनु भाकर और ईशा सिंह को निराशा हाथ लगी है. दोनों लॉस एंजिल्स 2028 ओलंपिक कोटा हासिल करने से चूक गईं. हालांकि, मनु और ईशा ने टीम इवेंट में भारत को गोल्ड मेडल दिलाया.

वर्ल्ड चैंपियनशिप: मनु भाकर और ईशा सिंह 25 मीटर पिस्टल फाइनल में चूके, LA 2028 ओलंपिक कोटा से भी हाथ धोना पड़ा
Image Credit: मनु भाकर और ईशा सिंह. ISSF

आईएसएसएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत की मनु भाकर और ईशा सिंह के लिए मंगलवार (10 नवंबर) का दिन निराशाजनक रहा. दोनों सुपरस्टार शूटरों को सिंगल्स में हार का सामना करना पड़ा. महिलाओं की व्यक्तिगत 25 मीटर पिस्टल इवेंट में मनु भाकर और ईशा सिंह मेडल से दूर रहीं. इससे दोनों ही लॉस एंजिल्स 2028 ओलंपिक कोटा से चूक गईं. मनु एक समय मेडल के करीब थीं, लेकिन उन्हें चौथे स्थान से संतोष करना पड़ा. ईशा आठवें स्थान पर रहीं.

इवेंट में तीन ओलंपिक कोटा उपलब्ध होने के कारण भारतीय शूटर्स को निराशा हुई. आठ फाइनलिस्ट में से सात कोटा पाने के योग्य थे और इनमें से तीन को ही ओलंपिक कोटा मिला. भारत ने टीम इवेंट में शानदार प्रदर्शन किया. मनु, ईशा और दिव्या सुब्बाराजू ने मिलकर गोल्ड मेडल जीता. कतर में 25 मीटर पिस्टर स्पर्धा में कुल 1761 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया.

कैसा रहा मनु, ईशा और दिव्या का प्रदर्शन?

टीम इवेंट में मनु, ईशा और दिव्या की भारतीय तिकड़ी साउथ कोरिया से आगे रही. जिन यांग, येजिन ओह, दाजुंग नाम की टीम ने 1748 अंकों के साथ सिल्वर मेडल अपने नाम किया. वियतनाम ने 1745 अंकों के साथ ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा किया. भारत के लिए टीम इवेंट में ईशा ने 590 अंक हासिल किए. मनु को 587 और दिव्या को 584 अंक मिले.

भारत किन-किन इवेंट में जीते मेडल?

वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत ने कई इवेंट्स में मेडल हासिल किए हैं. निवेदिता वेलूर नायर ने महिलाओं की 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल में ब्रॉन्ज जीता. जयपाल मालवीय ने पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल में सिल्वर जीता है. वहीं, रविंदर सिंह, सौरव चौधरी और अमनप्रीत सिंह की पुरुषों की 50 मीटर पिस्टल टीम ने गोल्ड जीता. रविंदर ने व्यक्तिगत स्पर्धा में भी सिल्वर हासिल किया है. इस बीच एलावेनिल वलारिवन, सोनम मस्कर और शांभवी क्षीरसागर ने महिलाओं के 10 मीटर एयर राइफल इवेंट में सिल्वर जीता.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Rohit Raj

Rohit Raj

रोहित राज एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. दैनिक जागरण से करियर की शुरुआत करने वाले रोहित ईटीवी, दैनिक भास्कर, जनसत्ता और अमर उजाला से होते हुए जी न्यूज के हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर हैं और स्पोर्ट्स टीम को लीड करते हैं. रोहित कई एक्सक्लूसिव खबरें और एथलीट्स का इंटरव्यू कर चुके हैं. पत्रकारिता में 40 अंडर 40 अवॉर्ड विजेता हैं. खेलों में ज्यादा रुचि रखते हैं और क्रिकेट वर्ल्ड कप, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप, वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 और अन्य खेलों के बड़े-बड़े इवेंट को करने का अनुभव रखते हैं. ब्रेकिंग न्यूज, एनालिसिस और किस्से-कहानियों पर पकड़ है. क्रिकेट के अलावा हर खेलों को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाने की कोशिश में लगे रहते हैं.
Read More