)
Horoscope Today 11 November 2026 : आज दीपोत्सव पर्व का आखिरी दिन है और भाई दूज पर्व के साथ इसका समापन होगा. भाई दूज पर्व के इस खास दिन ग्रहों की चाल देखें तो चंद्रमा बेहद अशुभ योग विंछुड़ो बना रहे हैं. जब चंद्रमा अपनी नीच की राशि वृश्चिक में होते हैं, तब यह योग बनता है. चूंकि दैनिक राशिफल चंद्र राशि के आधार पर ही निकाला जाता है ऐसे में चंद्रमा की स्थिति बहुत अहमियत रखती है. इसके अलावा आज एक और अशुभ योग अतिगण्ड योग भी बन रहा है. इन योगों के बीच 11 नवंबर का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल.
आज खास लोगों के साथ कई तरह के विषयों पर वार्तालाप होगी, जोकि सकारात्मक भी रहेगी. पारिवारिक वातावरण में अशांति महसूस होगी. भाइयों के साथ तालमेल कुछ कमजोर हो सकता है. व्यापार की छोटी से छोटी बारीकियों पर गंभीरता से मूल्यांकन करें. जनसंपर्क का दायरा बढ़ाएं. किसी मित्र के मिलने से बेहतरीन यादें ताजा होगी. अपने स्वास्थ्य के प्रति बिल्कुल भी लापरवाही ना करें. उपाय- शिव पार्वती के स्वरूप के दर्शन करें और यथा संभव पूजा करें.
भाग्यशाली रंग- पीला
भाग्यशाली अंक- 3
अगर आपसी विवाद के चलते रिश्तों में दूरियां बन गई थी, तो आज उन्हें खत्म करने का अच्छा समय है. अगर कहीं निवेश करने की योजना है, तो पहले उससे संबंधित सभी पहलुओं पर जानकारी हासिल करें. कारोबार में जरूरत अनुसार फाइनेंस हासिल हो जाएगा. कर्मचारियों का पूर्ण सहयोग रहेगा. प्रेम प्रसंगों में पारदर्शिता रखना आवश्यक है. वरना गलतफहमियां आ सकती हैं. स्वास्थ्य ठीक रहेगा. परंतु अपने विचारों को पॉजिटिव बनाकर रखें.
उपाय- प्रातः काल उगते सूर्य के दर्शन करें.
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज
भाग्यशाली अंक- 1
पिछले कुछ समय से चल रही किसी प्रकार की दुविधा व बेचैनी से राहत मिलेगी. परंतु यह भी ध्यान रखें, अति आत्मविश्वास आपके कार्यों में विघ्न भी डाल सकता है. व्यवसाय संबंधी बेहतरीन अनुबंध मिलेंगे. लेकिन गैर कानूनी कार्यों से दूर रहें. घर में सुख-शांति का वातावरण रहेगा. तनाव और अवसाद जैसी स्थिति से अपना बचाव रखें.
उपाय- आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें या सुनें.
भाग्यशाली रंग- लाल
भाग्यशाली अंक- 3
लाभदायक ग्रह स्थिति है. आर्थिक निवेश संबंधी मामलों में ज्यादा ध्यान केंद्रित करें. पारिवारिक मामलों में ज्यादा हस्तक्षेप ना करें और ना ही पुरानी नकारात्मक बातों को वर्तमान पर हावी होने दें. व्यवसायिक स्थल पर कुछ दिक्कतें रहेंगी. अपनी व्यवसायिक फाइलें और पेपर्स संभालकर रखें. प्रेम संबंधों में चल रहे गिले-शिकवे दूर होंगे. उचित आराम लें तथा पॉजिटिव माहौल बनाकर रखें.
उपाय- मां भगवती के दर्शन करें और खीर का प्रसाद बांटे.
भाग्यशाली रंग- आसमानी
भाग्यशाली अंक- 7
दिन की शुरुआत किसी सुखद घटना से होगी. किसी विशेष प्रयोजन को लेकर यात्रा संभव है. विद्यार्थी सोशल मीडिया तथा मित्रों के साथ घूमने-फिरने में अपना समय व्यर्थ ना करें. कारोबार में कोई उपलब्धि मिलने पर ज्यादा सोच-विचार ना करके तुरंत उस पर अमल करें. पति-पत्नी के बीच खट्टी-मीठी नोकझोंक रह सकती है. अत्यधिक गुस्सा करना आपके स्वास्थ्य के लिए नकारात्मक साबित हो सकता है.
उपाय- जरूरतमंद को कोई कपड़ा या राशन देना आपके लिए शुभ रहेगा.
भाग्यशाली रंग- हरा
भाग्यशाली अंक- 5
आज आपकी मेहनत के अनुरूप किसी कार्य में बेहतरीन उपलब्धि हासिल होने वाली है. दूसरों के मामले में हस्तक्षेप ना करें और राजनैतिक गतिविधियों से भी दूरी बनाकर रखें. कारोबार में किसी प्रभावशाली व्यक्ति का मार्गदर्शन मिलेगा, साथ ही नई जानकारियां भी सीखने को मिलेंगी. व्यर्थ के प्रेम संबंधों में समय नष्ट ना करें. अपनी दिनचर्या और विचारों को सकारात्मक बनाकर रखें.
उपाय- गाय को गुड़-रोटी खिलाएं.
भाग्यशाली रंग- गुलाबी
भाग्यशाली अंक- 6
अपने किसी भावी लक्ष्य के प्रति सुनियोजित ढंग से कार्य करने से काफी हद तक सफलता मिलेगी. ज्यादा जिम्मेदारी को अभी अपने ऊपर ना लें. क्षमता के अनुसार ही कार्यों को निपटाएं. व्यापार से संबंधित अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करें. इससे ज्यादा संपर्क बनेंगे. प्रेम संबंधों के मामले में खुद को भाग्यशाली महसूस करेंगे. स्वास्थ्य ठीक रहेगा लेकिन संतुलित दिनचर्या रखना भी जरूरी है. उपाय- द्वादश ज्योतिर्लिंग के नाम का उच्चारण करें.
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज
भाग्यशाली अंक- 4
अगर कोई कानूनी कार्य रुका हुआ है, तो आज किसी अधिकारी की मदद से हल हो जाएगा. लेकिन सही समय पर सही निर्णय लेना जरूरी है साथ ही अपना आत्मविश्वास भी बनाए रखें. कार्य स्थल पर व्यवस्थित माहौल रहेगा और सहयोगियों और स्टाफ का पूर्ण सहयोग रहेगा. बाहरी व्यक्तियों का हस्तक्षेप अपने दांपत्य जीवन पर ना होने दें. तनाव से राहत पाने के लिए कुछ समय योगा, मेडिटेशन आदि अवश्य करें.
उपाय- गणपति जी का ध्यान करें और लड्डू का भोग लगाएं.
भाग्यशाली रंग- केसरिया
भाग्यशाली अंक- 2
किसी भी चुनौती को स्वीकार करने के लिए मानसिक रूप से मजबूत रहें, इससे आसानी से समस्याओं का हल पा लेंगे. दोपहर बाद बच्चों से संबंधित कोई समस्या आ सकती है. भाइयों का सहयोग लेना उचित रहेगा. कारोबारी मामलों में सुधार आएगा. स्टाफ तथा कर्मचारियों के सहयोग से आपको बेहतर निर्णय लेने में आसानी होगी. प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी. आपकी व्यवस्थित दिनचर्या से स्वास्थ्य ठीक रहेगा.
उपाय- शिवालय पर देसी घी का दीपक जलाएं और अनार के रस से अभिषेक करें.
भाग्यशाली रंग- ब्राउन
भाग्यशाली अंक- 9
पिछले कुछ समय से चल रहे किसी विवाद में स्थितियां अब कुछ संभल जाएंगी. कोई भी बड़ी डील करते फाइनल करते समय सावधान रहें. आलस की वजह से काम को टालने का प्रयास ना करें. नौकरीपेशा लोग ध्यान रखें, कि फाइनेंस संबंधी कोई कार्य गलत होने की आशंका है. पति-पत्नी में किसी बाहरी व्यक्ति की वजह से गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती हैं. व्यसन और तनाव जैसी स्थितियों से दूर रहें.
उपाय- सुबह अपने कार्य शुरू करने से पहले मंदिर जाकर देव दर्शन जरूर करें.
भाग्यशाली रंग- जामुनी
भाग्यशाली अंक- 3
नई-नई योजनाएं दिमाग में आएंगी, और उन योजनाओं को क्रियान्वित करने में भी सफलता मिलेगी. व्यवहार में समय अनुसार लचीलापन लाएं. ज़िद और वहम जैसे स्वभाव से नुकसान ही होगा. स्त्री वर्ग से जुड़े व्यवसाय विशेष तौर पर सफलता पाएंगे. प्रेम संबंधों में निराशा का मुंह देखना पड़ सकता है. उर्जा बनाए रखने के लिए वर्तमान मौसम से अपना बचाव करें.
उपाय- प्रकृति के समीप एकांत में कुछ समय रहना आपको सुकून देगा.
भाग्यशाली रंग- लाल
भाग्यशाली अंक- 1
अपना स्वाभिमान तथा आत्म बल मजबूत रखें. कोई उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है. ध्यान रखें कि अनजान लोगों पर भरोसा करने से आपको धोखा हो सकता है. व्यवसाय में मार्केटिंग संबंधी कार्यों में सफलता मिलेगी. नई योजनाओं पर अभी निवेश ना करें. मित्रों के साथ पारिवारिक गेट-टुगेदर करने से मानसिक सुकून मिलेगा. स्वस्थ रहने के लिए प्राकृतिक तरीकों को अपनी दिनचर्या में शामिल करें.
उपाय- किसी भी धर्म स्थल पर आटा, दाल देना शुभ रहेगा.
भाग्यशाली रंग- पीला
भाग्यशाली अंक- 8
(Disclaimer: यह सामग्री ज्योतिषीय गणनाओं, पारंपरिक मान्यताओं एवं विभिन्न भविष्यफल पद्धतियों की व्याख्याओं पर आधारित है. राशिफल में दी गई जानकारी सामान्य ज्योतिषीय आकलन है. व्यक्ति विशेष पर इसके प्रभाव उसकी जन्म कुंडली, ग्रहों की स्थिति, दशा, अंतर्दशा एवं अन्य व्यक्तिगत कारकों के अनुसार भिन्न हो सकते हैं. इसे किसी निश्चित परिणाम, दावे या निर्णय का आधार न माना जाए.)