)
ज्योतिष में केवल 2 ग्रह राहु और केतु ऐसे हैं, जो हमेशा उल्टी चाल चलते हैं. साथ ही इन्हें छाया ग्रह माना गया है और इनके पास किसी भी राशि का स्वामित्व नहीं है. लिहाजा जिस राशि पर इनकी छाया पड़े उस पर ही इनका बड़ा असर होता है. राहु-केतु 18 महीने में राशि परिवर्तन करते हैं. साल 2026 के आखिर में राहु और केतु ग्रह राशि बदलेंगे. इसके बाद साल 2027 में पूरे साल वे इन्हीं राशियों में रहते हुए केवल नक्षत्र परिवर्तन करेंगे.
द्रिक पंचांग के अनुसार, 5 दिसंबर 2026 को शाम 07:28 बजे राहु मकर राशि में प्रवेश करेंगे. ठीक इसी समय केतु ग्रह कर्क राशि में प्रवेश करेंगे. ज्योतिषाचार्य दिलीप गुप्ता के अनुसार, 5 राशियों के लिए राहु-केतु के ये गोचर काफी हद तक सकारात्मक रह सकते हैं. राहु-केतु ग्रह अचानक होने वाली घटनाओं के कारक हैं, लिहाजा इन लोगों की जिंदगी में कुछ अप्रत्यातिशत बदलाव साल 2027 में आने की संभावना है.
1. मेष राशि : मेष राशि से राहु 10वें भाव में रहेंगे जो इन लोगों को करियर में बड़ा उछाल दे सकते हैं. नौकरी करने वालों की नौकरी में अचानक बदलाव आ सकता है, ट्रांसफर हो सकता है. वहीं राजनीति से जुड़े लोगों के लिए यह समय उनका रुतबा और कद बढ़ाने वाला हो सकता है. कारोबारी लोग भी जमकर पैसा कमा सकेंगे.
2. वृष राशि : वृष राशि वालों के लिए साल 2027 कई मामलों में अच्छा साबित हो सकता है. करियर में आप ऊंची छलांग लगा सकते हैं. साथ ही आपकी इनकम में भी तगड़ी बढ़ोतरी होने के योग नजर आ रहे हैं. कुछ लोग नए सोर्स से भी पैसा कमाएंगे, वहीं करियर में बदलाव के भी योग हैं. लंबी यात्राओं के योग हैं. भाग्योदय होगा.
3. वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वो राशि है जिसके लिए साल 2027 बहुत अच्छा रह सकता है. लंबे समय से आप जिन सपनों को पूरा करने या पद-सम्मान पाने की राह देख रहे थे, वो अब मिल सकता है. आर्थिक स्थिति बेहतर होगी. लेकिन किसी के कहने पर ना तो बड़ा निवेश करें, ना ही बड़ा लेन-देन करें. हर पहलू की खुद अच्छे से जांच करें, फिर भी कदम उठाएं.
4. धनु राशि: धनु राशि वालों के लिए राहु का गोचर दूसरे भाव (धन व वाणी भाव) में और केतु का गोचर आठवें भाव में होगा. आपको संपत्ति संबंधी अचानक लाभ हो सकता है. कुछ लोगों को पैतृक संपत्ति मिल सकती है या किसी प्रॉपर्टी डील से बड़ा फायदा मिल सकता है. कारोबार में विस्तार होगा, आप नई ब्रांच खोल सकते हैं या बिजनेस में बड़ा निवेश कर सकते हैं. वाणी से लाभ होगा. हालांकि बिना सोचे-समझे किया गया निवेश नुकसान भी दे सकता है.
5. मीन राशि : मीन राशि वालों को राहु का गोचर अचानक बड़ा लाभ करवा सकता है. आप एक से ज्यादा स्त्रोतों से पैसा कमाएंगे. साथ ही फंसा हुआ पैसा मिलने से आपका बैंक बैलेंस बढ़ेगा. शेयर मार्केट, प्रॉपर्टी, सोने में निवेश से भी लाभ होने के योग हैं.
(Disclaimer- यह सामग्री पारंपरिक ज्योतिषीय मान्यताओं एवं ग्रह गोचर की व्याख्याओं पर आधारित है. इसे सामान्य सूचना के रूप में देखें, न कि किसी निश्चित परिणाम या भविष्यवाणी के दावे के रूप में. किसी भी व्यक्ति पर ग्रह गोचर का प्रभाव उसकी जन्म कुंडली में ग्रहों की स्थिति, दशा, अंतर्दशा तथा अन्य ज्योतिषीय कारकों के आधार पर अलग-अलग हो सकता है.)