)
शुभ दिवाली ... जी हां 5 राशि वालों के लिए इस साल की दिवाली वाकई शुभ होने वाली है. ज्योतिष के अनुसार कम से कम नवंबर महीने के ग्रह तो यही संकेत दे रहे हैं. नवंबर में सूर्य, बुध, शुक्र, मंगल आदि ग्रहों के गोचर कुछ राशियों को नौकरी, व्यापार, धन आदि के मामलो में सकारात्मक फल दे सकते हैं. जानिए इस महीने कौन-कौनसे महत्वपूर्ण गोचर हो रहे हैं और उनका किन राशियों पर शुभ असर होगा.
6 नवंबर को शुक्र का कन्या राशि में प्रवेश
12 नवंबर को मंगल का सिंह राशि में गोचर
13 नवंबर को बुध ग्रह मार्गी
14 नवंबर को शुक्र ग्रह मार्गी
16 नवंबर को सूर्य का वृश्चिक राशि में गोचर
22 नवंबर को शुक्र का तुला राशि में गोचर
नवंबर के ये ग्रह गोचर और बुध शुक्र का मार्गी होना 5 राशियों के लिए शुभ संकेत दे रहे हैं.
1. मेष राशि : मेष राशि वालों को करियर में आगे बढ़ने का मौका मिल सकता है, लिहाजा जॉब चेंज करने की इच्छा है तो मामले पर नजर रखें. आप कोई ऐसा काम कर सकते हैं, जिसके लिए आपकी तारीफ हो सकती है. कारोबार बढ़ाना चाहते हैं तो दिवाली का समय अच्छा है.
2. सिंह राशि : आपको अपना टैलेंट दिखाने का मौका मिलेगा और उसकी तारीफ भी होगी. आईटी सेक्टर, राजनीति या सरकारी नौकरी करने वालों को प्रमोशन मिल सकता है. इसलिए अपने काम की क्वालिटी बनाए रखें.
3. तुला राशि : तुला राशि वालों के करियर के लिए यह महीना बहुत अच्छा है. नई नौकरी मिल सकती है या मौजूदा नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है. बिजनेस बढ़ेगा. आपका धन बढ़ेगा. संपत्ति खरीद सकते हैं. दिवाली पर अच्छी खबर मिल सकती है या बड़ा काम पूरा हो सकता है.
4. मकर राशि : मकर राशि वालों को मेहनत का फल मिलेगा. बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा. भविष्य की रणनीति बनाने के लिए अच्छा समय है. कुछ लोग सैटल हो सकते हैं.
5. कुंभ राशि : कुंभ राशि वालों की साढ़ेसाती उतरने की ओर है और आपके भाग्य, तरक्की के द्वार खुलने लगे हैं. जिन लोगों ने बीते कुछ समय में नया काम शुरू किया था, उनका काम अब रफ्तार पकड़ेगा. इनकम बढ़ेगी.
(Disclaimer: यह सामग्री पारंपरिक ज्योतिषीय मान्यताओं एवं ग्रह गोचर की व्याख्याओं पर आधारित है. इसे सामान्य सूचना के रूप में देखें, न कि किसी निश्चित परिणाम या भविष्यवाणी के दावे के रूप में. किसी भी व्यक्ति पर ग्रह गोचर का प्रभाव उसकी जन्म कुंडली में ग्रहों की स्थिति, दशा, अंतर्दशा तथा अन्य ज्योतिषीय कारकों के आधार पर अलग-अलग हो सकता है.)