App

November 2026 Festival List: महापर्वों की फौज लेकर आ रहा नवंबर, देखें दिवाली, छठ समेत सभी व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट

नवंबर का महीना ढेर सारे त्‍योहार लेकर आ रहा है. आलम यह है कि महीने के लगभग हर दूसरे दिन कोई न कोई बड़ा व्रत-त्‍योहार पड़ रहा है. ऐसे में इस महीने का पूरा फेस्टिवल कैलेंडर देखकर अभी से प्‍लानिंग कर लें.

November 2026 Festival List: महापर्वों की फौज लेकर आ रहा नवंबर, देखें दिवाली, छठ समेत सभी व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Image Credit: नवंबर 2026 के सारे व्रत-त्‍योहार और उनकी तारीखें, साथ ही महीने के सभी ग्रह-नक्षत्र परिवर्तन. (Photo:AI)

धनतेरस, दिवाली, गोवर्धन पूजा, अन्‍नकूट, भाई दूज, छठ... त्‍योहारों की ऐसी लंबी लिस्‍ट है जो कि नवंबर महीने में मनाए जाएंगे. यह कहना गलत नहीं होगा कि पूरा नवंबर 2026 उत्‍सव में बीतेगा. इसी महीने तुलसी विवाह होगा और शादी जैसे मांगलिक कार्य भी प्रारंभ होंगे. धर्म के अलावा ज्‍योतिष की नजर से भी देखें नवंबर में कई महत्‍वपूर्ण ग्रह-गोचर हो रहे हैं, जो शुभ-अशुभ योग बनाएंगे. जिनका असर सभी लोगों की जिंदगी पर होगा. यहां देखें नवंबर 2026 के व्रत-त्‍योहारों और ग्रह-नक्षत्र परिवर्तन की पूरी लिस्‍ट.

नवंबर 2026 का फेस्टिवल कैलेंडर

• 1 नवंबर 2026 (रविवार): अहोई अष्टमी, कालाष्टमी
• 5 नवंबर 2026 (गुरुवार): गोवत्स द्वादशी, रमा एकादशी
• 6 नवंबर 2026 (शुक्रवार): प्रदोष व्रत, धनतेरस
• 7 नवंबर 2026 (शनिवार): मास शिवरात्रि, काली चौदस
• 8 नवंबर 2026 (रविवार): नरक चतुर्दशी, दीपावली (लक्ष्मी पूजा)
• 9 नवंबर 2026 (सोमवार): अमावस्या, सोमवार व्रत
• 10 नवंबर 2026 (मंगलवार): गोवर्धन पूजा, अन्नकूट, चंद्र दर्शन
• 11 नवंबर 2026 (बुधवार): भाई दूज (यम द्वितीया)
• 13 नवंबर 2026 (शुक्रवार): वरद चतुर्थी
• 14 नवंबर 2026 (शनिवार): लाभ पंचमी
• 15 नवंबर 2026 (रविवार): षष्ठी, छठ पूजा (मुख्य पर्व)
• 16 नवंबर 2026 (सोमवार): वृश्चिक संक्रांति
• 17 नवंबर 2026 (मंगलवार): दुर्गाष्टमी व्रत, गोपाष्टमी
• 18 नवंबर 2026 (बुधवार): अक्षय नवमी
• 20 नवंबर 2026 (शुक्रवार): कंस वध, प्रबोधिनी एकादशी (देवउठनी एकादशी)
• 21 नवंबर 2026 (शनिवार): तुलसी विवाह
• 22 नवंबर 2026 (रविवार): प्रदोष व्रत, विश्वेश्वर व्रत
• 23 नवंबर 2026 (सोमवार): मणिकर्णिका स्नान
• 24 नवंबर 2026 (मंगलवार): कार्तिक पूर्णिमा, देव दिवाली, सत्य व्रत, कार्तिक स्नान समाप्त, प्रकाश पर्व, गुरुनानक जयंती 
• 25 नवंबर 2026 (बुधवार): रोहिणी व्रत
• 27 नवंबर 2026 (शुक्रवार): संकष्टी गणेश चतुर्थी, सौभाग्य सुंदरी तीज
• 30 नवंबर 2026 (सोमवार): झंडा दिवस

नवंबर 2026 के ग्रह-नक्षत्र गोचर

3 नवंबर 2026 को बुध का स्‍वामी नक्षत्र में प्रवेश 
6 नवंबर 2026 को शुक्र का कन्‍या राशि में प्रवेश 
6 नवंबर 2026 को सूर्य का विशाखा नक्षत्र में प्रवेश 
12 नवंबर 2026 को अरुण का कृत्तिका नक्षत्र में प्रवेश 
12 नवंबर 2026 को मंगल का सिंह राशि में गोचर 
16 नवंबर 2026 को सूर्य का वृश्चिक राशि में गोचर 
20 नवंबर 2026 को सूर्य का अनुराधा नक्षत्र में प्रवेश 
22 नवंबर 2026 को शुक्र का तुला राशि में प्रवेश 
25 नवंबर 2026 को बुध का विशाखा नक्षत्र में प्रवेश 
25 नवंबर 2026 को स्‍पष्‍ट राहु का मकर में प्रवेश 
25 नवंबर 2026 को स्‍पष्‍ट केतु का कर्क में प्रवेश

(Disclaimer: यहां दी गई तिथियां, ग्रह-नक्षत्र की तारीखें और ज्योतिषीय जानकारी पंचांग पर आधारित है, स्थानीय मान्यताओं में अंतर संभव है. Zee News इसकी पुष्टि नहीं करता है.) 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shraddha Jain

Shraddha Jain

पत्रकारिता में 15 वर्षों का व्यापक अनुभव रखने वाली श्रद्धा जैन वर्तमान में Zee News की नेशनल डिजिटल टीम में बतौर असिस्‍टेंट न्‍यूज एडिटर सक्रिय हैं. जहाँ वे धर्म, ज्योतिष, ग्रह गोचर, अंक शास्‍त्र और वास्तु शास्त्र जैसे विषयों पर अपनी विशेषज्ञता के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन और सिम्बॉयसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से क्रिएटिव राइटिंग की पढ़ाई की है. बतौर फोटो जर्नलिस्ट करियर शुरू करने वाली श्रद्धा ने दूरदर्शन, दैनिक भास्कर और चौथी दुनिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.12 वर्षों की फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी पकड़ बनाने के बाद, उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर रुख किया और देश 24*7 जैसे पोर्टल्स में नेतृत्व की भूमिका निभाई. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और हस्तरेखा जैसे विषयों पर गहन अध्ययन और लेखन करते हुए जटिल विषयों को सरल और रोचक भाषा में पाठकों के सामने पेश कर रही हैं.
Read More