App

दिल्लीवालों! आज सुबह इन रास्तों पर जाने से बचें, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

दिल्ली में शनिवार को रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. इस कारण से नई दिल्ली के कई प्रमुख रास्तों पर ट्रैफिक पाबंदियां लगाई जाएंगी.

दिल्लीवालों! आज सुबह इन रास्तों पर जाने से बचें, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
Image Credit: Zee Media File Photo

दिल्ली में शनिवार को रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. इस कारण से नई दिल्ली के कई प्रमुख रास्तों पर ट्रैफिक पाबंदियां लगाई जाएंगी. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने इसे लेकर एडवाइजरी जारी की है. इसके अनुसार, शनिवार सुबह 3:30 बजे से सुबह 9 बजे तक कई सड़कों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा. ऐसे में घर से निकलने से पहले इन रास्तों की जानकारी जरूर कर लें.

इन रास्तों पर रहेगा ट्रैफिक का असर

ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, भगवान दास रोड क्रॉसिंग, पुराना किला रोड और मथुरा रोड क्रॉसिंग, शेरशाह रोड और मथुरा रोड क्रॉसिंग पर यातायात प्रभावित रहेगा. इसके अलावा डॉ. जाकिर हुसैन मार्ग और सुब्रमण्यम भारती मार्ग क्रॉसिंग, पंडारा रोड क्रॉसिंग और क्यू-पॉइंट पर भी पाबंदियां रहेंगी. वहीं, मानसिंह रोड गोलचक्कर, जसवंत सिंह रोड गोलचक्कर, फिरोजशाह रोड और केजी मार्ग क्रॉसिंग के साथ मंडी हाउस और कॉपरनिकस मार्ग गोलचक्कर पर भी ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा.

ट्रैफिक पुलिस ने दी ये सलाह

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से कार्यक्रम के दौरान आस्था कुंज पार्क, नेहरू प्लेस और आसपास की सड़कों पर बेवजह जाने से बचने की अपील की है. लोगों को सलाह दी गई है कि जाम से बचने के लिए ऑप्शनल रास्तों का इस्तेमाल करें. इसके अलावा कार्यक्रम वाली जगह के पास सड़क किनारे या गलत जगह पर गाड़ी पार्क न करें. ट्रैफिक पुलिस के संकेतों और कर्मचारियों के निर्देशों का पालन करें. घर से निकलने से पहले अपनी यात्रा की योजना बना लें और रास्ते में लगने वाले अतिरिक्त समय को ध्यान में रखें.

खबर अपडेट की जा रही है...

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Akanchha Singh

Akanchha Singh

जी-न्यूज में ट्रेनी सब एडिटर. वर्तमान में दिल्ली-एनसीआर हरियाणा डिजिटल टीम में दिल्ली-एनसीआर-हरियाणा की राजनीति, हाइपर लोकल, क्राइम की खबरों पर नजर. यूटिलीटी की खबरों में दिलचस्पी है. 2023 में संस्थान से जुड़े. माखन लाल चतुर्वेदी भोपाल से पत्रकारिता में डिग्री हासिल की.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो