App

छत्तीसगढ़ में रात की ठंड ने दी दस्तक! न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री, अंबिकापुर सबसे ठंडा, रायपुर में सामान्य से नीचे पारा; जानें अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम का हाल

छत्तीसगढ़ में अब रात के तापमान में हल्की गिरावट के साथ ही ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ने लगा है और अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.

छत्तीसगढ़ में रात की ठंड ने दी दस्तक! न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री, अंबिकापुर सबसे ठंडा, रायपुर में सामान्य से नीचे पारा; जानें अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम का हाल
Image Credit: अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है.

छत्तीसगढ़ में अब मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदलने लगा है और रात के तापमान में गिरावट के साथ ही सर्दी ने अपनी दस्तक दे दी है. कई जगहों पर सुबह और शाम की सिहरन बढ़ गई है, लेकिन इस बीच अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है. अंबिकापुर राज्य का सबसे ठंडा शहर दर्ज किया गया है और सरगुजा संभाग के लोग अब ठंड से बचने के लिए सुबह-शाम अलाव का सहारा लेने लगे हैं. इतना ही नहीं राजधानी रायपुर में भी न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.1 डिग्री नीचे पहुंच गया है.

राजधानी रायपुर में बीती रात (10-11 नवंबर) न्यूनतम तापमान लुढ़ककर 17.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है, जिसके बाद शाम ढलते ही लोग गर्म कपड़ों में नजर आने लगे हैं और बाजारों में सर्दी के कपड़ों की डिमांड बढ़ने लगी है. रायपुर में माना एयरपोर्ट पर न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री दर्ज किया गया है. वहीं दूसरी ओर, दुर्ग 31.6 डिग्री अधिकतम तापमान के साथ प्रदेश में सबसे गर्म बना हुआ है.

अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम का हाल

मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि फिलहाल छत्तीसगढ़ के किसी भी जिले में बारिश नहीं होगी और इसको लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है. अगले 5 दिनों तक न्यूनतम तापमान में भी किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है और आसमान साफ बना रहेगा.

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम?

मौसम केंद्र ने आज राजधानी रायपुर में मौसम सामान्य रहने की संभावना जताई है और बारिश को लेकर कोई अलर्ट नहीं है. रायपुर में दिन में मौसम साफ रहेगा और अधिकतम तापमान 30 डिग्री की संभावना है. रात का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास बने रहने का अनुमान है. इससे पहले बुधवार को न्यूनतम तामान 17.5 डिग्री रहा, जो 1.1 डिग्री कम है और अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, सामान्य से 0.8 डिग्री कम है.

बिलासपुर में तापमान 16 डिग्री, तो दुर्ग में 16.8 रहा

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बीती रात न्यूनतम 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके अलावा पेंड्रारोड में पारा 14 डिग्री, जगदलपुर में 14.4 डिग्री, दुर्ग नें 16.8 डिग्री और राजनांदगांव में 17 डिग्री रहा. मौसम विभाग ने आज भी इन शहरों में न्यूनतम तापमान इसी के आसपास रहने का अनुमान जताया है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Sumit Rai

Sumit Rai

न्यूज़ मीडिया में 13 सालों से अधिक के अनुभव के साथ सुमित राय एक डिजिटल पत्रकार हैं. वर्तमान में सुमित राय Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम के लीड की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति, प्रशासनिक फैसलों, क्राइम और हाइपरलोकल मुद्दों के सटीक और गहरे विश्लेषण पर उनकी मजबूत पकड़ है.भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री पूरी करने के बाद सुमित ने मीडिया जगत में अपनी पहचान बनाई. अपने करियर के दौरान उन्होंने राजस्थान पत्रिका, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और लोकमत हिंदी जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. ग्राउंड रिपोर्टिंग के साथ-साथ जटिल राजनीतिक और सामाजिक घटनाक्रमों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' और 'ओपिनियन' लिखना उनकी मुख्य पहचान है. वे न्यूज़ डेस्क मैनेजमेंट और क्वालिटी एश्योरेंस के उच्च मानकों को बनाए रखते हैं, ताकि पाठकों तक प्रामाणिक, निष्पक्ष और तथ्य-आधारित खबरें ही पहुंचे.सुमित राय से संपर्क करने के लिए आप उन्हें sumit2.kumar@zeemedia.com पर ईमेल कर सकते हैं. इसके अलावा, आप एक्स (ट्विटर), फेसबुक और लिंक्डइन पर उनके हैंडल @imSumitKRai के जरिए उनसे सीधे जुड़ सकते हैं.
Read More