App

गोलियां बरसाईं, 15 सेकंड में भाग निकला: CRPF की टीम पर हमले के पीछे कौन? लश्कर के वांटेड आतंकी लतीफ भट पर घूमी शक की सुई

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सीआरपीएफ की टीम पर हुए हमलों के पीछे पाकिस्तान के आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) का हाथ होने की आशंका जताई जा रही है. माना जा रहा है कि इस अटैक में आतंकी मोहम्मद लतीफ उर्फ लतीफ भट का हाथ हो सकता है. आपको बताते चलें कि बीते बुधवार को कुलगाम में CRPF की नाका पार्टी पर हमला हुआ था. देश की सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि कुलगाम में हुए हमले का पैटर्न यानी तरीका भी काफी हद तक वही था जैसा लश्कर के हमलों में अक्सर देखने को मिलता है.

गोलियां बरसाईं, 15 सेकंड में भाग निकला: CRPF की टीम पर हमले के पीछे कौन? लश्कर के वांटेड आतंकी लतीफ भट पर घूमी शक की सुई
Image Credit: (ai)

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सीआरपीएफ की टीम पर हुए हमलों के पीछे पाकिस्तान के आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) का हाथ होने की आशंका जताई जा रही है. माना जा रहा है कि इस अटैक में आतंकी मोहम्मद लतीफ उर्फ लतीफ भट का हाथ हो सकता है. आपको बताते चलें कि बीते बुधवार को कुलगाम में CRPF की नाका पार्टी पर हमला हुआ था. देश की सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि कुलगाम में हुए हमले का पैटर्न यानी तरीका भी काफी हद तक वही था जैसा लश्कर के हमलों में अक्सर देखने को मिलता है.

इस वारदात में भी अचानक गोलियों की बौछार होती है और फिर आतंकवादी तेजी से मौके से फरार हो जाता है. ताजा हमले में जब तक सुरक्षा बल आतंकी को पकड़ पाते, उससे पहले ही वो मौके से लापता हो गया. लापता होने के बाद लश्कर के आतंकी आम लोगों के बीच घुल-मिल जाते हैं.

कौन है लतीफ भट?

लतीफ भट, कश्मीर घाटी के सबसे वांटेड आतंकियों में शामिल है. जांचकर्ताओं का कहना है कि ‘शूट एंड स्कूट’ का यह तरीका जुलाई में हुए आतंकी हमलों की श्रृंखला से मेल खाता है. इससे ये शक गहरा रहा है कि इन हमलों के पीछे एक ही आतंकी संगठन का हाथ हो सकता है. लतीफ और उसके साथी पहले भी सुरक्षाबलों पर अंधाधुंध गोलीबारी कर चुके हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shwetank Ratnamber

Shwetank Ratnamber

श्वेतांक रत्नाम्बर वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें टीवी और डिजिटल न्यूज़ मीडिया में 22 वर्षों से ज्यादा का व्यापक अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय (देश-दुनिया) खबरों की डेस्क पर कार्यरत हैं. समसामयिक मुद्दों, वैश्विक राजनीति और कूटनीति पर गहरी समझ रखने वाले श्वेतांक जटिल अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों और राजनीतिक समीकरणों का सटीक विश्लेषण करने के विशेषज्ञ हैं.Zee News डिजिटल से पहले उन्होंने ज़ी मीडिया नेटवर्क के ग्लोबल न्यूज़ चैनल 'WION' के साथ काम किया है. इस दौरान उन्होंने 'Gravitas', 'The West Asia Post' और 'One Africa' जैसे कई प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्राइम-टाइम शोज़ के हिंदी प्रोडक्शन और इंटरप्रिटेशन में अहम भूमिका निभाई. 2004 से शुरू हुए अपने पत्रकारिता करियर में श्वेतांक ने रिपोर्टिंग और एंकरिंग के साथ-साथ चार लोकसभा और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की व्यापक ग्राउंड कवरेज की है.जामिया मिल्लिया इस्लामिया (JMI), नई दिल्ली से जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा के बाद मास कम्युनिकेशन और पॉलिटिकल साइंस में मास्टर्स डिग्री हासिल करने वाले श्वेतांक लंबे समय से 'प्रेस क्लब ऑफ इंडिया' (PCI) के सम्मानित सदस्य हैं.आप श्वेतांक रत्नाम्बर से सीधे shwetank.ratnamber@india.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स (ट्विटर), मेटा (फेसबुक) और लिंक्डइन पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.' 
Read More