App

भीषण हादसे से थर्रा उठा बारां! ट्रक की टक्कर से कट गया युवक का पैर, हाईवे पर टॉर्च लेकर तलाशते रहे लोग

बारां में भंवरगढ़ के पास नेशनल हाईवे-27 पर ट्रक ने दो बाइक सवारों को टक्कर मार दी. हादसे में एक युवक बेहोश हो गया, जबकि हेमराज का पैर कटकर अलग हो गया. कटे पैर की तलाश में मौके पर भीड़ जुट गई. ट्रक चालक मौके से फरार हो गया.

भीषण हादसे से थर्रा उठा बारां! ट्रक की टक्कर से कट गया युवक का पैर, हाईवे पर टॉर्च लेकर तलाशते रहे लोग
Image Credit: Baran Accident

बारां जिले में भंवरगढ़ के पास नेशनल हाईवे-27 पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. धाकड़ भोजनालय के सामने तेज रफ्तार ट्रक ने दो बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में एक युवक मौके पर ही बेहोश हो गया, जबकि दूसरे युवक हेमराज का पैर कटकर शरीर से अलग हो गया. दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

कटे पैर की तलाश में जुटे लोग
हादसे के बाद सड़क पर घायल युवकों को देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए. टक्कर इतनी जोरदार थी कि हेमराज का पैर कटकर अलग हो गया. हादसे के बाद से कटा हुआ पैर नहीं मिल पाया था. इसके बाद पुलिस और मौके पर मौजूद लोग हाईवे के आसपास पैर की तलाश करने लगे. बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गए. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. लोग हाईवे के आसपास कटे पैर को तलाशते नजर आए. इस दौरान सड़क पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा.

टक्कर के बाद ट्रक चालक फरार
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बाइक सवारों को टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया. हादसे की सूचना मिलते ही भंवरगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल पर स्थिति संभाली और दोनों घायलों को तुरंत अस्पताल भिजवाया.

हाईवे पर लगा जाम, पुलिस ने खुलवाया
हादसे के बाद घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोगों के जमा होने से नेशनल हाईवे-27 पर कुछ देर के लिए जाम की स्थिति बन गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात सुचारू करवाया. इसके बाद फरार ट्रक की तलाश शुरू की गई. फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है. वहीं, ट्रक चालक की तलाश भी की जा रही है.

 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Ram Mehta

Ram Mehta

ढाई दशकों से अधिक के अनुभव वाले वरिष्ठ पत्रकार राम मेहता जमीनी और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. वर्ष 2000 में राजस्थान पत्रिका से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद उन्होंने जन टीवी, समाचार प्लस, आजतक, इंडिया टीवी, एबीपी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. वर्तमान में वर्ष 2014 से ज़ी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के ज़ी राजस्थान न्यूज़ में बारां जिले की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. राजनीति, शासन-प्रशासन और आदिवासी समाज के जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. जमीनी पत्रकारिता, तथ्यपरक रिपोर्टिंग और समसामयिक विषयों की गहरी समझ उनकी पेशेवर पहचान का प्रमुख आधार है.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो