App

कौन हैं ईशान सूद? 6 फीट 4 इंच लंबे गेंदबाज के पिता ने बेचा था कपड़े का शोरूम, यूट्यूब को बनाया क्लासरूम

अंडर-19 एशिया कप 2026 में 17 साल के भारतीय तेज गेंदबाज ईशान सूद ने 3 मैचों में 8 विकेट लेकर सबका ध्यान खींचा है. ईशान सूद के पिता ने बेटे के क्रिकेट करियर के लिए अपना गारमेंट शोरूम बेच दिया था.

कौन हैं ईशान सूद? 6 फीट 4 इंच लंबे गेंदबाज के पिता ने बेचा था कपड़े का शोरूम, यूट्यूब को बनाया क्लासरूम
Image Credit: Ishan Sood

पंजाब के तेज गेंदबाज ईशान सूद अंडर-19 एशिया कप 2026 में अपनी घातक गेंदबाजी से खूब चर्चा बरोर रहे हैं.  17 साल के ईशान सूद पंजाब के मोरिंडा के रहने वाले हैं. 6 फीट 4 इंच की लंबाई वाले ईशान सूद के पास तेज गेंदबाजी के लिए शानदार कद-काठी है. ईशान सूद ने ACC मेंस अंडर-19 एशिया कप 2026 में अभी तक तीन मैचों में 8 विकेट चटकाए हैं. 

ईशान सूद ने नेपाल के खिलाफ 10 ओवर में 18 रन देकर 3 विकेट हासिल किए. इस दौरान उन्होंने 4 मेडन ओवर भी डाले. पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने 9 ओवर में 36 रन देकर एक विकेट लिया, जबकि यूएई के खिलाफ 7 ओवर में 37 रन देकर 4 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा. ईशान सूद की लंबाई की वजह से उन्हें गेंदबाजी के दौरान एक्स्ट्रा बाउंस मिलता है. ईशान सूद के पास गजब का कंट्रोल है.

कौन हैं ईशान सूद?

ईशान सूद ऑफ स्टम्प के ऊपरी हिस्से को निशाना बनाते हैं और बल्लेबाजों को शॉट खेलने पर मजबूर करते हैं. वे गेंद को दोनों तरफ स्विंग करा सकते हैं. ईशान सूद दाएं हाथ के बल्लेबाज के लिए वाइड एंगल से गेंदबाजी करते हैं, जिससे ज्यादातर बल्लेबाज आसानी से चकमा खा जाते हैं. उनके पास एक बेहतरीन यॉर्कर भी है. एक युवा तेज गेंदबाज के तौर पर, उनके पास अभी से ही काफी कुछ ऐसा है, जिस पर वे आगे काम कर सकते हैं.

सोशल मीडिया पर ईशान सूद की तुलना भारतीय तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा से की जाने लगी है. ईशान सूद की लंबाई, दुबला-पतला शरीर और पिच पर गेंद के गिरने के बाद बॉल को सीधा रखने की काबिलियत ईशांत शर्मा जैसा ही है. 'इंडिया टुडे' की रिपोर्ट के मुताबिक ईशान सूद के पिता धीरज सूद ने खुद घर पर ही प्रैक्टिस, यूट्यूब, गूगल और चैटजीपीटी की मदद से अपने बेटे को कोचिंग दी है.

पिता ने बेचा था कपड़े का शोरूम

ईशान के पिता क्लब-लेवल पर क्रिकेट खेलते थे और हमेशा चाहते थे कि उनके बेटों को वे मौके मिलें, जो उन्हें अपने खेलने के दिनों में नहीं मिल पाए थे. जब चोट की वजह से उनके बड़े बेटे का क्रिकेट सफर खत्म हो गया, तो धीरज ने ईशान के विकास में खुद मार्गदर्शन करने का फैसला किया. जब ईशान लगभग 13 साल के थे, तब धीरज ने अपने बेटे के क्रिकेट करियर को ज्यादा समय और संसाधन देने के लिए अपना कपड़ों का शोरूम तक बेच दिया. धीरज को अपने छोटे बेटे की काबिलियत पर पूरा भरोसा था.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Tarun Verma

Tarun Verma

तरुण वर्मा ज़ी न्यूज़ हिंदी डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं. तरुण वर्मा फरवरी 2021 से ज़ी न्यूज का हिस्सा हैं. तरुण वर्मा किसी भी मैच का बारीकी से विश्‍लेषण करने में माहिर हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी ख़बरों के विभिन्न एंगल्स पर साइड स्टोरीज़ करने के अलावा खिलाड़ियों पर स्‍पेशल पैकेजेस बनाने में बहुत रुचि है. क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी ज़ी न्यूज़ के पाठकों तक पहुंचाने की ज़िम्मेदारी तरुण वर्मा बख़ूबी निभाते हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट खेलने, किताबें पढ़ने और घूमने का बहुत शौक है. तरुण वर्मा साल 2016 में गौतम गंभीर के कोच संजय भारद्वाज का इंटरव्यू कर चुके हैं. तरुण वर्मा खेलों के कई बड़े-बड़े इवेंट्स को कवर करने का अनुभव रखते हैं. ज़ी न्यूज़ से जुड़ने से पहले तरुण वर्मा इंडिया टुडे ग्रुप मीडिया (Aajtak.in) संस्थान का भी हिस्सा रह चुके हैं. आप Tarun.Verma@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. तरुण वर्मा एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं.
Read More