App

पैरामिलिट्री फोर्स के नजदीक गोलियों की बौछार: अमृतसर में 25 राउंड फायरिंग करके बदमाशों ने मचाया तांडव; जांच जारी

अमृतसर के तरनतारन रोड पर आधी रात हुई फायरिंग ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. जमीन विवाद से जुड़े हमलावरों ने कथित तौर पर कई राउंड गोलियां चलाईं और निर्माणाधीन ढांचा भी तोड़ दिया. पुलिस को मौके से खोखे मिले हैं. वहीं CCTV के आधार पर आरोपियों की पहचान और तलाश की जा रही है.

पैरामिलिट्री फोर्स के नजदीक गोलियों की बौछार: अमृतसर में 25 राउंड फायरिंग करके बदमाशों ने मचाया तांडव; जांच जारी
Image Credit: सांकेतिक तस्वीर (AI)

अमृतसर में बदमाश किस कदर बेखौफ हैं, इसकी ताजा मिसाल कमिश्नरेट इलाके में देर रात देखने को मिली जब बदमाशों ने कानून-व्यवस्था को खुली चुनौती देते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग करके पूरे इलाके को थर्राते हुए लोगों के मन में दहशत भर दी. सिस्टम को चुनौती देकर शहर की कानून व्यवस्था का मजाक उड़ाने वाले कुछ दहशतगर्द सरेआम करीब 25 राउंड गोलियां चलाकर फरार हो गए. इस पूरी वारदात में सबसे हैरान करने वाली बात ये रही कि जिस जगह ये वारदात हुई, वहां से महज चंद कदमों की दूरी पर पैरामिलिट्री फोर्स तैनात थी.

सीसीटीवी में कैद वारदात

​मामला अमृतसर के तरनतारन रोड इलाके का है. जानकारी के मुताबिक, जमीन पर कब्जा करने की नीयत से आए हमलावरों ने आधी रात को लगातार हवाई फायर किए. इतना ही नहीं, बदमाशों ने मौके पर जेसीबी मशीन लाकर वहां नया डाला गया लेंटर भी गिरा दिया. इस पूरी वारदात की तस्वीरें पास लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई हैं.

मामले की जांच जारी

हालांकि इस दौरान ​गनीमत यह रही कि इस अंधाधुंध फायरिंग में किसी की भी जान नहीं गई. खबर मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस के आलाअधिकारियों ने मौका ए वारदात से करीब 20 से 25 खाली खोखे बरामद किए. ​मौके पर पहुंचे एसीपी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि डंप डेटा और सीसीटीवी फुटेज वगैरह के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है. पुलिस का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी.

​फिलहाल स्थानीय पुलिस मामला दर्ज करके आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है. मामले की जांच भी शुरू हो गई है, लेकिन पैरामिलिट्री फोर्स के इतने नजदीक अचानक हुई इस वारदात ने इलाके की संवेदनशील इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर भी तमाम सवाल खड़े कर दिए हैं. 

(खबर अपडेट हो रही है...)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Shwetank Ratnamber

Shwetank Ratnamber

श्वेतांक रत्नाम्बर वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें टीवी और डिजिटल न्यूज़ मीडिया में 22 वर्षों से ज्यादा का व्यापक अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय (देश-दुनिया) खबरों की डेस्क पर कार्यरत हैं. समसामयिक मुद्दों, वैश्विक राजनीति और कूटनीति पर गहरी समझ रखने वाले श्वेतांक जटिल अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों और राजनीतिक समीकरणों का सटीक विश्लेषण करने के विशेषज्ञ हैं.Zee News डिजिटल से पहले उन्होंने ज़ी मीडिया नेटवर्क के ग्लोबल न्यूज़ चैनल 'WION' के साथ काम किया है. इस दौरान उन्होंने 'Gravitas', 'The West Asia Post' और 'One Africa' जैसे कई प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्राइम-टाइम शोज़ के हिंदी प्रोडक्शन और इंटरप्रिटेशन में अहम भूमिका निभाई. 2004 से शुरू हुए अपने पत्रकारिता करियर में श्वेतांक ने रिपोर्टिंग और एंकरिंग के साथ-साथ चार लोकसभा और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की व्यापक ग्राउंड कवरेज की है.जामिया मिल्लिया इस्लामिया (JMI), नई दिल्ली से जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा के बाद मास कम्युनिकेशन और पॉलिटिकल साइंस में मास्टर्स डिग्री हासिल करने वाले श्वेतांक लंबे समय से 'प्रेस क्लब ऑफ इंडिया' (PCI) के सम्मानित सदस्य हैं.आप श्वेतांक रत्नाम्बर से सीधे shwetank.ratnamber@india.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स (ट्विटर), मेटा (फेसबुक) और लिंक्डइन पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.' 
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो