App

जयपुर में देश की सबसे महंगी मिठाई ! 1.11 लाख रुपए किलो कीमत, 24 कैरेट सोने और केसर से तैयार स्वर्ण प्रसादम

जयपुर में देश की सबसे महंगी मिठाई 'स्वर्ण प्रसादम' आकर्षण का मुख्य केंद्र बनी हुई है. 24 कैरेट शुद्ध सोने के वर्क और असली केसर से तैयार की गई इस शाही मिठाई की कीमत 1.11 लाख रुपए प्रति किलो है, जिसका महज एक पीस लगभग 3,000 रुपए का है. इसके अलावा, 9,999 रुपए में 9 पीस वाली 'गोल्ड कॉइन मिठाई' और नौ रत्नों से सजी खास मिठाइयां भी ग्राहकों को खूब लुभा रही हैं.

जयपुर में देश की सबसे महंगी मिठाई ! 1.11 लाख रुपए किलो कीमत, 24 कैरेट सोने और केसर से तैयार स्वर्ण प्रसादम
Image Credit: Most Expensive Sweet In India Swarna Prasadam Sweet Jaipur

24 कैरेट सोने और केसर से बनी देश की सबसे महंगी मिठाई 'स्वर्ण प्रसादम'
दीपावली पर जयपुर के बाजारों में मिठाइयों की चमक इस बार कुछ अलग ही नजर आ रही है. यहां ऐसी मिठाई तैयार की गई है, जिसकी कीमत सुनकर कोई भी हैरान रह जाए. 24 कैरेट सोने और केसर से तैयार इस खास मिठाई का नाम ‘स्वर्ण प्रसादम’ रखा गया है. इसकी कीमत 1 लाख 11 हजार रुपए प्रति किलो है. मिठाई का एक पीस करीब 3 हजार रुपए का है. इसे देश की सबसे महंगी मिठाई होने का दावा किया जा रहा है.

मिठाई के 1 किलो के दाम में खरीद सकते हैं शानदार टू-व्हीलर
दीपावली के मौके पर सोने की चमक और मिठास का यह अनूठा संगम लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है. इस मिठाई को तैयार करने में 24 कैरेट सोने का इस्तेमाल किया गया है. इसके साथ केसर भी मिलाया गया है. इसकी कीमत इतनी ज्यादा है कि एक किलो मिठाई खरीदने की रकम में एक अच्छा टू-व्हीलर खरीदा जा सकता है.

गोल्ड कॉइन वाली मिठाई के 9 पीस 9,999 रुपए के
जयपुर में सिर्फ स्वर्ण प्रसादम ही नहीं, बल्कि गोल्ड कॉइन से तैयार मिठाई भी लोगों का ध्यान खींच रही है. इस खास मिठाई के 9 पीस की कीमत 9 हजार 999 रुपए रखी गई है. मिठाई को गोल्ड कॉइन के आकर्षक स्वरूप में तैयार किया गया है.

नौ रत्नों से बनी मिठाई भी चर्चा में
इसके अलावा नौ रत्नों से तैयार की गई खास मिठाई भी बाजार में आकर्षण का केंद्र बनी हुई है. दीपावली पर मिठाइयों के इस शाही अंदाज ने जयपुर में नई चर्चा छेड़ दी है. अब तक सोने-चांदी के आभूषणों के लिए मशहूर बाजार में इस बार सोने और रत्नों से सजी मिठाइयां भी लोगों को आकर्षित कर रही हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Ashish Chauhan

Ashish Chauhan

आशीष चौहान
Read More