App

शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा दुबे को नेपाल भगाने वाले आमिर पर कसा शिकंजा, सीतापुर में STF की ताबड़तोड़ छापेमारी

शिवा शर्मा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे के सबसे करीबी आमिर की तलाश तेज हो गई है. STF ने सीतापुर के महमूदाबाद के पुरानी बाजार स्थित पैतृक आवास में दबिश दी और स्थानीय लोगों से पूछताछ की.

शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा दुबे को नेपाल भगाने वाले आमिर पर कसा शिकंजा, सीतापुर में STF की ताबड़तोड़ छापेमारी

लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड में पुलिस की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे नए-नए खुलासे हो रहे हैं. मुख्य आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे के सबसे करीबी मददगार आमिर पर यूपी एसटीएफ ने अपना शिकंजा कस दिया है. आमिर की गिरफ्तारी के लिए STF की टीम ने सीतापुर के महमूदाबाद के पुरानी बाजार में उसके पैतृक आवास पर ताबड़तोड़ छापेमारी की.

एसटीएफ की टीम ने इस दौरान वहां आसपास के लोगों से पूछताछ कर आमिर के बारे में जानकारी जुटाई गई. आमिर ने ही श्रद्धा की नेपाल भगाने में मदद की थी.

रात के अंधेरे में पार कराया नेपाल बॉर्डर 
एसटीएफ और पुलिस की तफ्तीश में आमिर की आपराधिक भूमिका पूरी तरह उजागर हो चुकी है. जांच में खुलासा हुआ है कि शिवा की हत्या के बाद 9 अक्टूबर की रात आमिर ही श्रद्धा, उसकी बहन रश्मि और ड्राइवर दानिश को सीतापुर के रास्ते रुपईडीहा लेकर गया था. वहां पार्किंग में कार खड़ी कर तीनों को नेपाल पहुंचाया था. हत्याकांड में मददगार के रूप में आमिर की अहम भूमिका थी.

मोहल्ले के लोगों ने बताया कि आमिर करीब डेढ़ दशक पहले अपने परिवार के साथ महमूदाबाद से लखनऊ चला गया था. वहां वह दुबग्गा क्षेत्र में रहने लगा था.

CCTV फुटेज से बेनकाब हुआ मददगार
शिवा हत्याकांड में उसकी भूमिका और फरारी के दौरान श्रद्धा की मदद का खुलासा नेपाल बॉर्डर, सीतापुर और रुपईडीहा के बीच लगे दर्जनों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद हुआ. जांच के दौरान उसके नेपाल जाने और बाद में कई स्थानों पर ठिकाने बदलने की जानकारी सामने आई है. हालांकि, घटना के बाद से ही शातिर आमिर भी पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा है.

जल्द सलाखों के पीछे होगा आमिर
जांच में यह भी सामने आया है कि श्रद्धा को नेपाल पहुंचाने के बाद आमिर ने खुद भी नेपाल में पनाह ली थी और अब वह लगातार अपने ठिकाने बदल रहा है. एसटीएफ की कई टीमें लखनऊ, सीतापुर और नेपाल सीमा से सटे इलाकों में उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही हैं. पुलिस का कहना है कि जल्द ही उसे सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा.

(लखनऊ से तुषार श्रीवास्तव की रिपोर्ट)

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Pooja Singh

Pooja Singh

पूजा सिंह डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली से ताल्लुक रखने वाली पूजा को मीडिया जगत में 5 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.पूजा के पास डेस्क एडिटिंग का व्यावहारिक अनुभव है.  स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ चैनल टीवी 9 डिजिटल और न्यूज नेशन में काम करने का अनुभव है. पूजा ने भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है.पूजा सिंह से आप pooja.singh@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप पूजा से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More