)
धनतेरस से पहले सराफा बाजार में चांदी की कीमतों में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है. जयपुर सराफा ट्रेडर्स की ओर से जारी भाव के अनुसार, चांदी आज यानी 3 नवंबर को तीन हजार रुपये प्रति किलो सस्ती हो गई. इसके बाद चांदी का भाव घटकर 1 लाख 84 हजार रुपये प्रति किलो रह गया है. त्योहारी सीजन में चांदी की कीमतों में लगातार हो रही गिरावट से बाजार में हलचल बनी हुई है.
वहीं, सोने की कीमतों में आज कोई बदलाव नहीं हुआ. सोना अपने पिछले भाव पर स्थिर बना हुआ है. जयपुर में स्टैंडर्ड सोने का भाव 1 लाख 42 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया. इसी तरह 22 कैरेट सोने की कीमत 1 लाख 31 हजार 400 रुपये प्रति 10 ग्राम रही. 18 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 10 हजार 800 रुपए और 14 कैरेट सोने की कीमत 88 हजार 100 रुपए प्रति 10 ग्राम पर स्थिर रही.
जयपुर सराफा ट्रेडर्स की ओर से जारी भाव
चांदी: 1,84,000 रुपये प्रति किलो
स्टैंडर्ड सोना: 1,42,000 रुपये प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट: 1,31,400 रुपये प्रति 10 ग्राम
18 कैरेट: 1,10,800 रुपये प्रति 10 ग्राम
14 कैरेट: 88,100 रुपये प्रति 10 ग्राम
धनतेरस और दीपावली के मद्देनजर सराफा बाजार में सोने-चांदी की खरीदारी को लेकर ग्राहकों की नजर कीमतों पर बनी हुई है. चांदी में लगातार गिरावट के बीच खरीदारों को राहत मिली है, जबकि सोने के भाव स्थिर रहने से बाजार में फिलहाल कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है.
इस बार चमकेंगे चांदी के नोट
वहीं, धनतेरस पर अब तक बाजारों में चांदी के सिक्कों की खनक सुनाई देती थी, लेकिन इस बार जयपुर के सराफा बाजार में कुछ नया देखने को मिलेगा. चांदी के सिक्कों के साथ अब चांदी के नोट भी बाजार में उतारे गए हैं. जयपुर सर्राफा ट्रेडर्स ने पहली बार ये खास नोट जारी किए हैं. इन नोटों पर जयपुर की ऐतिहासिक पहचान हवा महल की खूबसूरत झलक दिखाई देगी. इन्हें हेरिटेज लुक देने की खास वजह भी है.दरअसल, इस साल जयपुर अपने 300वें साल में प्रवेश कर रहा है. ऐसे में चांदी के ये नोट दीपावली पर खरीदारी करने वालों के लिए खास आकर्षण बन सकते हैं.