App

प्लॉट खरीदने से पहले छोटा सा गड्ढा खोदकर चेक कर लो ये 1 चीज, वरना जिंदगी भर पछताओगे! वास्तु शास्त्र का गुप्त राज

जमीन में निवेश करना खरे सोने में निवेश करने जैसा है क्‍योंकि प्रॉपर्टी की कीमतें आसमान छू रही हैं. लेकिन गलत निवेश आपको नुकसान भी दे सकता है. वास्‍तु के अनुसार, जानिए आप जो जमीन ले रहे हैं, वो ठीक है या नहीं.

प्लॉट खरीदने से पहले छोटा सा गड्ढा खोदकर चेक कर लो ये 1 चीज, वरना जिंदगी भर पछताओगे! वास्तु शास्त्र का गुप्त राज

घर, कमर्शियल या खेती के लिए प्‍लॉट खरीदते समय लोकेशन, पेपर आदि देखते हैं लेकिन जमीन के वास्‍तु को लेकर कई बार पूरी रिसर्च नहीं करते हैं. जबकि प्‍लॉट पर होने जा रहे निर्माण का मुख किस ओर होगा, इसके साथ उस स्‍थान की ऊर्जा को चैक करना भी जरूरी होता है. इसके लिए वास्‍तु में कुछ नियम और आसान तरीके बताए गए हैं. मशहूर ज्‍योतिषाचार्य और वास्‍तु विशेषज्ञ पंडित अजय भाम्‍बी से जानिए ऐसे ही आसान टिप्‍स जिनकी मदद से आप खुद अपने प्‍लॉट का वास्‍तु मोटे तौर पर चैक कर सकते हैं.

प्‍लॉट का वास्‍तु चैक करने के आसान तरीके

अगर आप प्लॉट खरीदना चाह रहे हैं और आपने तीन-चार प्‍लॉट शॉर्ट लिस्ट कर लिए हैं, तो उनमें से किसे फाइनल करें, ताकि वह आपको भविष्‍य में ज्‍यादा से ज्‍यादा लाभ दे. आपके लिए सुख, समृद्धिदायक साबित हो, उसके लिए ये चीजें जांच लें.

- अगर प्लॉट के ऊपर नर्म घास हो और फूलों वाले पौधे उग रहे हों तो वह प्लॉट वास्‍तु के अनुसार शुभ माना जाता है.

- यदि प्लॉट के उत्तर और पूर्व की ओर कोई टीला या ऊंची जगह 
हो तो उसे खरीदने से बचें.

- यदि प्‍लॉट के उत्‍तर और पूर्व में ढलान हो या पानी का कोई स्रोत हो तो इसे अच्छा माना जाता है.

- अगर प्‍लॉट के दक्षिण या पश्चिम दिशा की ओर पानी का कोई स्रोत है तो उसे ना खरीदें. यह नुकसान दे सकता है.

- प्‍लॉट पर कुछ देर रुकें, अगर आपको वहां पर सुकून मिल रहा है, मन प्रसन्न हो रहा है. तो इसका मतलब है कि वहां की ऊर्जा अच्छी है. ऐसी जगह ली जा सकती है.

- अगर उस प्लॉट पर बच्चे खेलते हों, प्रसन्न होते हो तो वहां की ऊर्जा अच्छी मानी जाती है. ऐसा प्‍लॉट सकारात्‍मक ऊर्जा वाला होता है.

प्‍लॉट पर गड्ढा खोदकर करें टेस्‍ट

पंडित अजय भाम्‍बी कहते हैं कि प्‍लॉट को चैक करने की एक आसान विधि शास्त्रों में लिखी है, उसके अनुसार प्लॉट पर एक हाथ गहरा, एक हाथ लंबा और एक हाथ चौड़ा गड्ढा करें. फिर उस गड्ढे  में पानी भर दें.

अगले दिन आकर गड्ढा चेक करें, अगर वह गड्ढा पानी से भरा हुआ है तो वह भूमि उत्तम है. अगर उसमें पानी आधा रह गया है तो भी ठीक है लेकिन अगर उसे गड्ढे का पानी सूख गया है तो उसे ना खरीदें.

(Disclaimer- यह जानकारी वास्तु शास्त्र में बताई गई मान्यताओं पर आधारित है. इसके परिणाम व्यक्ति, स्थान और परिस्थितियों के अनुसार अलग-अलग हो सकते हैं. Zee News इसकी पुष्टि नहीं करता है. इसे निश्चित परिणाम या वैज्ञानिक तथ्य के रूप में न लें.)

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shraddha Jain

Shraddha Jain

पत्रकारिता में 15 वर्षों का व्यापक अनुभव रखने वाली श्रद्धा जैन वर्तमान में Zee News की नेशनल डिजिटल टीम में बतौर असिस्‍टेंट न्‍यूज एडिटर सक्रिय हैं. जहाँ वे धर्म, ज्योतिष, ग्रह गोचर, अंक शास्‍त्र और वास्तु शास्त्र जैसे विषयों पर अपनी विशेषज्ञता के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन और सिम्बॉयसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से क्रिएटिव राइटिंग की पढ़ाई की है. बतौर फोटो जर्नलिस्ट करियर शुरू करने वाली श्रद्धा ने दूरदर्शन, दैनिक भास्कर और चौथी दुनिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.12 वर्षों की फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी पकड़ बनाने के बाद, उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर रुख किया और देश 24*7 जैसे पोर्टल्स में नेतृत्व की भूमिका निभाई. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और हस्तरेखा जैसे विषयों पर गहन अध्ययन और लेखन करते हुए जटिल विषयों को सरल और रोचक भाषा में पाठकों के सामने पेश कर रही हैं.
Read More