)
जैकी श्रॉफ और शरद केलकर हॉरर-थ्रिलर 'काली खेती' का टीजर जारी हो गया है. टीजर में जैकी श्रॉफ एकदम अलग अंदाज देखने को मिल रहा है. फिल्म की कहानी एक ऐसे गांव की है जहां पर रात होते ही डरावनी शक्ति जाग जाती है. फिल्म का निर्देशन हारिस इम्तियाज खान ने किया है. फिल्म का निर्माण सना खान द्वारा 'ब्लैक कैनवस स्टूडियो' ने किया है.
टीजर की शुरुआत एक गांव से होती है. जहां पर रात होते ही डरावनी शक्ति जग जाती है. गांव के खेत रहस्यमयी तरीके से खून पीने लगे हैं. जैकी श्रॉफ शैतानी शक्ति की जांच करने का जिम्मा लेते हैं. फिल्म के टीजर में पुश्तैनी अभिशाप, पारिवारिक इतिहास और जमीन के नीचे दबे खौफनाक राज की कहानी को सबके सामने लाती है. फिल्म 20 नवंबर 2026 को थिएटर में रिलीज होगी.
काली खेती के टीजर में जैकी श्रॉफ के साथ शरद केलकर, नेहा सरगम, वीरेंद्र सक्सेना और शाजी चौधरी की झलक मिली है. फिल्म की कहानी इम्तियाज खान ने लिखी है. फिल्म की कहानी के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है, लेकिन फिल्म की कहानी खेती, गांव से जुड़ी है.
JACKIE SHROFF - SHARAD KELKAR: RURAL HORROR FILM 'KAALI KHETI' TEASER OUT NOW – 20 NOV 2026 RELEASE... The teaser of the upcoming rural horror film #KaaliKheti is out now... The film is set to arrive in cinemas on 20 Nov 2026. Starring #JackieShroff and #SharadKelkar, #KaaliKheti is written and directed by Haris Imtiyaz Khan and produced by Sana Khan under the banner of BlackCanvas Studio. The cast also includes #NehaSargam, #VirendraSaxena, and #ShajiChoudhary in pivotal roles.
— taran adarsh (@taran_adarsh) November 3, 2026
डायरेक्टर हरीस इम्तियाज खान के टीजर में डर और रहस्य का एहसास करवाया है. टीजर में कहानी को लेकर कोई खुलासा नहीं किया है. ऐसे में फिल्म की कहानी को लेकर उत्सकुता बढ़ती है. काली खेती फिल्म की कहानी अलौकिक घटनाओं के इर्द-गिर्द ही घूमती है. मेकर्स का कहना है कि ग्रामीण भारत की लोककथाओं और मान्यताओं में डर और रहस्य की कहानी है.
राइटर-डायरेक्टर हरीस इम्तियाज खान की फिल्म को सना खान ने प्रोड्यूस किया है. ब्लैककैनवस स्टूडियो बैनर के तले बनी फिल्म 20 नवंबर को रिलीज होगी.
जैकी श्रॉफ का ने अपने करियर की शुरुआत साल 1982 में देव आनंद की फिल्म स्वामी दादा से की थी. इसके बाद वह सुभाष घई की फिल्म हीरो में नजर आए थे. साल 1983 में रिलीज फिल्म हीरो सुपरहिट थी. रातोंरात जैकी सुपरस्टार बन गए.जैकी श्रॉफ ने अपने करियर में कई हिट फिल्मों में काम किया है. उन्होंने कर्मा, राम-लखन, त्रिमूर्ति, त्रिवेदी, परिंदा, खलनायक, रंगीला, सौगंध, बॉर्डर, सूर्यवंशी, राधे और जेलर जैसी फिल्मों में काम किया है.