App

54 साल के बालकृष्ण संग 29 की उम्र में रोमांस! राधिका आप्टे ने खोला शूटिंग का राज, बोलीं- मेरे लिए सबसे मुश्किल था वो रोल

मशहूर एक्ट्रेस राधिका आप्टे ने अपने करियर में बहुत कम तेलुगु फिल्में की हैं और उनमें से दो बालकृष्ण के साथ हैं. हाल ही में उन्होंने साउथ इंडस्ट्री में रंगभेद को लेकर अपनी नाराजगी जताई और बताया कि 29 साल की उम3 में उन्हें 54 साल के नंदमुरी बालकृष्ण के साथ रोमांस करना पड़ा था.

54 साल के बालकृष्ण संग 29 की उम्र में रोमांस! राधिका आप्टे ने खोला शूटिंग का राज, बोलीं- मेरे लिए सबसे मुश्किल था वो रोल
Image Credit: राधिका आप्टे ने खोली साउथ इंडस्ट्री की पोल!

मशहूर एक्ट्रेस राधिका आप्टे ने केवल चार तेलुगु फिल्मों में काम किया है, जिनमें से दो फिल्मों में वह नंदमुरी बालकृष्ण के साथ नजर आई थीं. उनकी एक्टिंग को दर्शकों ने काफी पसंद किया था. हसीना ने शूटिंग के दौरान सेट पर पितृसत्ता का सामना किया, जिस पर उन्होंने खुलकर अपनी बात भी रखी. हाल ही में एक इंटरव्यू में हसीना ने बताया कि उनके सबसे चुनौतीपूर्ण किरदार में उन्हें अपने चाचा से शादी करनी थी, जिसका किरदार उनके से काफी बड़े एक को-स्टार ने निभाया था.

हाल ही में राधिका आप्टे ने जूम को इंटरव्यू दिया, जिसमें अपनी को-स्टार कीर्ति सुरेश के साथ फिल्म 'अक्का' का प्रमोशन करते समय उनसे उनके करियर के सबसे चुनौतीपूर्ण रोल के बारे में पूछा गया. उन्होंने जवाब दिया, 'मैंने एक तेलुगु फिल्म की थी, जिसमें मुझे अपने मामा से शादी करनी पड़ी थी. वह मेरे करियर का सबसे चुनौतीपूर्ण किरदार था. मुझे उस फिल्म की हर बात बिल्कुल पसंद नहीं आई.' कीर्ति पहले तो हैरान रह गईं, लेकिन फिर जोर से हंस पड़ीं. उन्होंने हैरान होस्ट और दर्शकों को समझाया, 'तमिल और तेलुगु संस्कृति में ऐसा होता है, जहां आप अपने मामा से शादी कर सकते हैं.'

उम्रदराज एक्टर के साथ हसीना ने किया था रोमांस

हालांकि, राधिका आप्टे ने बीच में ही बात काटते हुए कहा, 'हां, लेकिन मुझे एक काफी उम्रदराज एक्टर के साथ रोमांस करना था. वहां का माहौल और जगह काफी पुरुष-प्रधान है. मेरे लिए यह सबसे मुश्किल काम था और फिर इसी बीच मेरी मौत हो जाती है. उन्हें मुझे अपने कंधे के ऊपर से फेंकना था और फिर एक्शन करना था. मैं सोच रही थी कि आखिर मेरी मौत कब होगी?'

Akka Star Radhika Apte On Bollywood's Obsession With Cosmetic Surgery,  Ozempic: Am Sick Of Looking At It - Exclusive | Times Now

हालांकि एक्ट्रेस ने फिल्म का नाम नहीं बताया, लेकिन उनके बताए गए सीन से पता चलता है कि वह बोयापति श्रीनू की 2014 की फिल्म 'लीजेंड' की बात कर रही हैं. फिल्म में उनका किरदार अपने चाचा के बजाय अपने 'बावा' (मामा के बेटे) के पीछे पड़ा रहता है. तेलुगु और तमिल भाषी राज्यों में ऐसा होना आम बात है. 'लीजेंड' के रिलीज होने के समय बालकृष्ण 54 साल के थे और राधिका केवल 29 साल की थीं.

2010 में तेलुगु इंडस्ट्री में रखा कदम

वहीं, राधिका आप्टे की तेलुगु फिल्मों की बात करें तो उन्होंने साल 2010 में राम गोपाल वर्मा की फिल्म 'रक्त चरित्र' से तेलुगु सिनेमा में कदम रखा था और यह फिल्म हिंदी में भी रिलीज हुई थी. साल 2012 में उन्होंने प्रकाश राज की फिल्म 'धोनी' में काम किया था, जो एक तमिल फिल्म थी, लेकिन इसे तेलुगु में भी रिलीज किया गया था. साल 2014 की फिल्म 'लीजेंड' के बाद उन्होंने 2015 में सत्यदेव की फिल्म 'लायन' में एक बार फिर बालकृष्ण के साथ काम किया था और यह उनकी आखिरी तेलुगु फिल्म थी.

Radhika Apte Slams South Cinema For Casting 'Fairer' North Indian  Actresses; Fans React

साउथ इंडस्ट्री में रंगभेद को लेकर हसीना ने किया खुलासा

हाल ही में राधिका आप्टे ने 'गलाटा' से बातचीत के दौरान साउथ इंडस्ट्री में रंगभेद के मुद्दे पर भी बात की. उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि शुरुआत में कई साउथ हसीनाओं को इसलिए कास्ट किया जाता था, क्योंकि उनका रंग गोरा था और मुझे यह बात बहुत बुरी लगती है. जब तक कि किसी प्रोजेक्ट में मुझे ही लेने का कोई खास कारण न हो, तब तक मैं साउथ फिल्म नहीं करूंगी, क्योंकि मुझे नहीं लगता कि मैं इसके लायक हूं.' बता दें कि राधिका आप्टे नेटफ्लिक्स की 'लस्ट स्टोरीज 3' में नजर आई थीं. उनकी वेब सीरीज 'अक्का' भी इसी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम हो रही है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Kajol Gupta

Kajol Gupta

काजोल गुप्ता जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले साढ़े 3 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, बिहार-झारखंड और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद बीते 2 साल से उन्होंने जी न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया. अभी फिलहाल वह एंटरटेनमेंट बीट पर ही एक्टिव हैं. अपने करियर के दौरान काजोल ने बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने डायरेक्टर और म्यूजिक इंडस्ट्री की हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू भी किए हैं. जी न्यूज से पहले उन्होंने सुदर्शन चैनल, इनखबर वेबसाइट और फ्रीलांस काम किया है. पिछले साढ़े तीन साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने मास कम्युनिकेशन में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन की है. पत्रकारिता के साथ उन्हें कहानियां लिखने का भी काफी शौक है. आप काजोल के साथ kajol.gupta@India.com पर या एक्स और इंस्टाग्राम हैंडल्स पर कनेक्ट कर सकते है. सीधे ईमेल पर इनसे जुड़ सकते हैं.     
Read More