भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /राजस्थान
  • /राजेंद्र राठौड़ के परिवार की सियासी एंट्री : बेटे पराक्रम और बहु कनिका ने जिला परिषद चुनाव का भरा पर्चा

राजेंद्र राठौड़ के परिवार की सियासी एंट्री : बेटे पराक्रम और बहु कनिका ने जिला परिषद चुनाव का भरा पर्चा

चूरू में बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ के परिवार से पहली बार किसी ने चुनावी मैदान में कदम रखा है. खास बात ये है कि राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह राठौड़ और उनकी पत्नी कनिका सिंह ने एक साथ जिला परिषद सदस्य पद के लिए भाजपा के टिकट पर अपने-अपने वार्ड से नामांकन दाखिल किया है.

Written ByZee Rajasthan Web Team
Published: Oct 23, 2026, 03:10 PM IST|Updated: Oct 23, 2026, 03:40 PM IST
joinshare
राजेंद्र राठौड़ के परिवार की सियासी एंट्री : बेटे पराक्रम और बहु कनिका ने जिला परिषद चुनाव का भरा पर्चा
Image Credit: Parakram Singh Rathore Kanika Singh

About the Author

Zee Rajasthan Web Team

Zee Rajasthan Web Team

राजस्थान की सबसे भरोसेमंद और तेज़ डिजिटल न्यूज़ डेस्क. प्रामाणिक खबरें, राजनीतिक हलचल, लोकल अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़ और हर ज़िले की हर बड़ी गतिविधि सबसे पहले और सटीक अंदाज़ में. जुड़े रहिए हमारे साथ—सच बेबाक, राजस्थान तक
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
जिद का दर्दनाक अंत: शादी को लेकर बिगड़ी बात, वीडियो कॉल कर कमरे में पंखे से झूली महिला; सुबह पुलिस को मिली लाश

जिद का दर्दनाक अंत: शादी को लेकर बिगड़ी बात, वीडियो कॉल कर कमरे में पंखे से झूली महिला; सुबह पुलिस को मिली लाश

2

हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

3

कौन है धौलपुर की लेडी डॉन पूजा? जो 3 साल तक पुलिस को दे रही था चकमा, जयपुर से हुई गिरफ्तार

4

अतीक अहमद के अवैध साम्राज्य पर फिर चला पुलिस का डंडा; मदनलाल के नाम दर्ज 30 करोड़ की 14 बेनामी संपत्तियां कुर्क

5

जान से खिलवाड़? घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिली 108 एंबुलेंस, मालवाहक में ऑक्सीजन सिलेंडर बांधकर मरीज पहुंचे अस्पताल

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

चूरू में बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ के परिवार से पहली बार किसी ने चुनावी मैदान में कदम रखा है. खास बात ये है कि राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह राठौड़ और उनकी पत्नी कनिका सिंह ने एक साथ जिला परिषद सदस्य पद के लिए भाजपा के टिकट पर अपने-अपने वार्ड से नामांकन दाखिल किया है.

अलग-अलग वार्डों से चुनावी मैदान में उतरे पति-पत्नी
चुनावी रणनीतिक समीकरणों के तहत परिवार के दोनों सदस्यों को अलग-अलग वार्डों से उम्मीदवार बनाया गया है. राजेंद्र राठौड़ की पुत्रवधू कनिका सिंह ने जिला परिषद के वार्ड संख्या 23 से अपनी दावेदारी पेश की है. वहीं राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने वार्ड संख्या 39 से भाजपा के टिकट पर पर्चा भरा है.

कनिका सिंह (वार्ड 23)
शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय रहने वाली और राजस्थान फुटबॉल क्लब की स्थापना को लेकर चर्चा में रहीं कनिका सिंह के पिता सेना में अधिकारी रहे हैं. कनिका ने चुनाव में उनकी मुख्य प्राथमिकता में बिजली, साफ पीने का पानी और बुनियादी सुविधाओं की कमी को दूर करना बताया. उनके मुताबिक उनके ससुर राजेंद्र राठौड़ के 40 सालों के राजनीतिक अनुभव और जनसंपर्क फायदा उन्हे मिलेगा.

पराक्रम सिंह राठौड़ (वार्ड 39)
चूरू में भाजपा जिला कार्यकारिणी में महामंत्री और राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) के पूर्व सदस्य रहे, पराक्रम सिंह का कहना है कि वे दो दशक से ज्यादा समय से राजनीति में सक्रिय हैं और पार्टी के लिए जमीन स्तर पर काम करते आए हैं.

राजेंद्र राठौड़ की प्रतिक्रिया
परिवार की इस सियासी एंट्री पर वरिष्ठ नेता राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि लोकतंत्र में चुनाव लड़ना सबका अधिकार है. उन्होंने कहा कि उनके 40 साल के राजनीतिक करियर में आज तक उनके परिवार से किसी ने चुनाव नहीं लड़ा था, लेकिन लोगों की मांग और पार्टी नेतृत्व के आदेश पर यदि बेटा और पुत्रवधू मैदान में उतरे हैं, तो उन्हें उनका पूरा आशीर्वाद है.

चूरू में पंचायत चुनाव 3 और 4 चरण में हैं. जिला परिषद / पंचायत समिति सदस्य के लिए मतदान  3 नवंबर 2026 को और पंच / सरपंच मतदान 5 नवंबर 2026 को होगा. वहीं 4वें चरण में जिला परिषद / पंचायत समिति सदस्य के लिए मतदान 14 नवंबर 2026 को और पंच / सरपंच के लिए मतदान 16 नवंबर 2026 को होगा. जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के सभी चरणों की मतगणना 20 नवंबर 2026 को जिला मुख्यालय पर ही होगी

रिपोर्टर- नवरतन प्रजापत
 

 

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
Rajasthan Panchayat Chunav
Churu News