SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

दीपावली से पहले खराब हुई बीकानेर की हवा, 235 पहुंचा AQI, प्रदूषण नियंत्रण मंडल अलर्ट

दीपावली से पहले बीकानेर में वायु प्रदूषण ने चिंता बढ़ा दी है. शहर का AQI 235 तक पहुंच गया और हवा खराब श्रेणी में दर्ज की गई. दिवाली पर प्रदूषण बढ़ने की आशंका को देखते हुए प्रदूषण नियंत्रण मंडल ने निगरानी के लिए विशेष टीमें बनाई हैं.

Written By Aman Singh
Published: Nov 04, 2026, 02:00 PM IST | Updated: Nov 04, 2026, 02:09 PM IST
Image Credit: ZEE Media
Join

दीपावली का त्योहार नजदीक है. बाजारों में रौनक बढ़ रही है, लेकिन बीकानेर की हवा में प्रदूषण का स्तर भी चिंता बढ़ा रहा है. शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स यानी AQI 235 तक पहुंच गया है. हवा खराब श्रेणी में दर्ज की जा रही है. ऐसे में दीपावली के दौरान प्रदूषण का स्तर और बढ़ने की आशंका को देखते हुए प्रदूषण नियंत्रण मंडल अलर्ट मोड पर है.

विभाग ने प्रदूषण पर नियंत्रण और लोगों को जागरूक करने के लिए विशेष तैयारियां शुरू कर दी हैं. बीकानेर में हवा की गुणवत्ता को लेकर चिंता बढ़ने लगी है. एयर क्वालिटी इंडेक्स 235 तक पहुंचने के साथ ही शहर की हवा खराब श्रेणी में पहुंच गई है.

प्रदूषण की स्थिति पर नजर रखने के लिए टीमों का गठन

दीपावली के त्योहार को देखते हुए प्रदूषण नियंत्रण मंडल ने निगरानी तेज कर दी है. प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए विभाग की ओर से कई टीमों का गठन किया गया है. ये टीमें लगातार प्रदूषण की स्थिति पर नजर रखेंगी. साथ ही उद्योगों से बातचीत कर प्रदूषण रोकने के उपायों को लेकर भी प्रयास किए जा रहे हैं.

यह भी पढ़ें- 764 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा IPD टावर: दिसंबर 2027 तक प्रोजेक्ट पूरा करने का लक्ष्य

प्रदूषण नियंत्रण को लेकर विभाग की तैयारियां तेज

क्षेत्रीय अधिकारी राजकुमार मीणा का कहना है कि प्रदूषण नियंत्रण मंडल लगातार मॉनिटरिंग कर रहा है. दीपावली के दौरान प्रदूषण बढ़ने की आशंका को देखते हुए विभाग ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है. शहर में लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान भी चलाया जा रहा है.

यह भी पढ़ें- दिवाली-छठ पर जयपुर रेलवे स्टेशन पर खास इंतजाम: यात्रियों की भीड़ संभालने के लिए लागू होगा क्राउड मैनेजमेंट प्लान

ग्रीन पटाखों का इस्तेमाल करने की अपील

विभाग की अपील है कि दीपावली पर ग्रीन पटाखों का इस्तेमाल किया जाए. अनावश्यक पटाखों से बचें और पर्यावरण को सुरक्षित रखने में अपनी जिम्मेदारी निभाएं, क्योंकि त्योहार की खुशियों के साथ साफ हवा और स्वस्थ वातावरण बनाए रखना भी जरूरी है. बढ़ते AQI के बीच विभाग की नजर अब प्रदूषण नियंत्रण और जनजागरूकता पर है.

Raunak Vyas

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES