App

धनतेरस पर माता लक्ष्मी की मूर्ति खरीदते समय रखें इन बातों का ध्यान, जानें कौड़ी और गोमती चक्र के खास उपाय

धनतेरस पर माता लक्ष्मी की मूर्ति खरीदते समय हमेशा बैठी हुई और सौम्य मुद्रा वाली मूर्ति खरीदना चाहिए. सोना-चांदी न होने पर पीली कौड़ी और गोमती चक्र के उपाय बेहद शुभ माने जाते हैं, जो घर में स्थायी सुख-समृद्धि लाते हैं.

धनतेरस पर माता लक्ष्मी की मूर्ति खरीदते समय रखें इन बातों का ध्यान, जानें कौड़ी और गोमती चक्र के खास उपाय

धनतेरस का त्योहार हिंदू धर्म में बहुत खास माना जाता है. इस खास दिन पर आयुर्वेद के जनक धन्वंतरि, गणेश जी और माता लक्ष्मी की पूजा होती है.

इस त्योहार पर लोग बहुत-सी चीजें खरीदते हैं, जिसमें सोना, चांदी, बर्तन और गाड़ियां होती हैं.

शास्त्रों के की मानें तो धनतेरस पर लक्ष्मी जी की मूर्ति और पूजा का सामान खरीदते समय कुछ आसान बातों का ध्यान रखना जरूरी है.

कुछ खास नियम होते हैं, अगर इन सही नियमों का ध्यान रखा जाए, तो की गई खरीदारी घर में सुख और समृद्धि आएगी.

इस खबर में हम जानेंगे कि मूर्ति चुनने का सही तरीका और कौड़ी-गोमती चक्र के आसान उपाय क्या हैं.

बैठी हुई मुद्रा की मूर्ति लाएं

घर के मंदिर में रखने के लिए हमेशा बैठी हुई लक्ष्मी जी की मूर्ति खरीदें. कमल के फूल पर बैठी हुई माता की मूर्ति बहुत शुभ होती है.

खड़ी हुई मूर्ति को चंचलता का प्रतीक मानते हैं. इसलिए घर में धन को रोकने के लिए बैठी हुई और शांत रूप वाली मूर्ति ही लाएं. मूर्ति में माता के हाथ आशीर्वाद देते हुए दिखने चाहिए.

पीली कौड़ी और गोमती चक्र खरीदें

अगर आप सोना या चांदी नहीं खरीद पा रहे हैं, तो परेशान न हों. धनतेरस के दिन पीली कौड़ी और गोमती चक्र घर लाना बहुत शुभ होता है.

इन्हें माता लक्ष्मी का ही रूप माना जाता है. बाजार से 16 पीली कौड़ियां और 11 या 16 गोमती चक्र खरीदकर लाएं. ध्यान रखें कि ये कहीं से भी टूटे या चटके न हों.

13 दीपक और कौड़ियों का उपाय

धनतेरस की शाम को घर में बरकत के लिए 13 दीपक जलाएं. ये दीपक शुद्ध गाय के घी के होने चाहिए.

घर के अलग-अलग हिस्सों में दीपक रखते समय, पहले 10 दीपकों में एक-एक पीली कौड़ी डाल दें.

ये उपाय घर में पैसा और पॉजिटिव एनर्जी लाता है. ये परंपरा बहुत पुराने समय से चली आ रही है.

लाल कपड़े पर रखें कौड़ियां

बाकी बची 3 कौड़ियों को एक साफ लाल कपड़े पर रखें. इन्हें माता लक्ष्मी की मूर्ति के सामने स्थापित करें.

इसके बाद इन कौड़ियों पर हल्दी, कुमकुम और थोड़े से चावल चढ़ाएं. पास में घी का दीपक जलाकर बैठ जाएं. इसके बाद मां लक्ष्मी के मंत्रों का ध्यानपूर्वक जाप करें.

घर में आएगी सुख और शांति

धनतेरस सिर्फ सामान खरीदने का दिन नहीं है. ये दिन भगवान के प्रति अपनी आस्था दिखाने का है.

इन छोटे और आसान उपायों को करने से घर में कभी पैसों की तंगी नहीं होती.

सच्चे मन से की गई पूजा परिवार में खुशहाली लाती है. इस धनतेरस इन आसान नियमों को मानकर आप भी माता लक्ष्मी की कृपा पा सकते हैं.

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं, परंपराओं और ज्योतिषीय सलाह पर आधारित है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Harsh Singh

Harsh Singh

हर्ष सिंह जी न्यूज डिजिटल में एक अनुभवी और धारदार शैली के पत्रकार हैं. उन्होंने मार्च 2024 में जी न्यूज जॉइन किया था. वर्तमान में हर्ष धर्म और ज्योतिष से जुड़ी खबरों की खास कवरेज कर रहे हैं. वे देश-दुनिया के धार्मिक आयोजनों, अध्यात्म और ज्योतिषीय गणनाओं से जुड़े जरूरी अपडेट्स दर्शकों तक पूरी सटीकता के साथ पहुंचाते हैं. हर्ष को उनकी फैक्ट-आधारित और भरोसेमंद लेखन शैली के लिए जाना जाता है.बनारस के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट-ग्रेजुएशन करने वाले हर्ष अपनी पूरी ऊर्जा और समझ के साथ धर्म-कर्म और ऐस्ट्रो की दुनिया के खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचा रहे हैं.अगर आप हर्ष सिंह से संपर्क करना चाहते हैं या उनसे जुड़ा कोई सुझाव साझा करना चाहते हैं, तो उन्हें इस ईमेल आईडी पर लिख सकते हैं: Harsh.singh@India.com
Read More