App

'हनुमान अंश' के गायक सुनील लोधी की आंखों का इलाज शुरू, सोशल मीडिया पर मांगी दुआएं

'हनुमान अंश' फिल्म का मशहूर बुंदेली भजन के गायक सुनील लोधी की आंखों का इलाज शुरू हो गया है. सीएम मोहन यादव के निर्देश के बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में आंखों की जांच की गई. इसकी जानकारी सुनील लोधी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी है.

'हनुमान अंश' के गायक सुनील लोधी की आंखों का इलाज शुरू, सोशल मीडिया पर मांगी दुआएं
Image Credit: ZEE NEWS

देशभर में चर्चित रही फिल्म 'हनुमान अंश' के बुंदेली भजन 'मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान' ने लोगों के दिलों में जगह बना ली थी. इस गाने को सागर के रहने वाले एक युवा गायक सुनील लोधी ने गाया था. दृष्टिबाधित होने के बावजदू भी सुनील ने अपने हुनर के दम पर गाए भजन के जरिए दुनिया में मुकाम हासिल किया है. गायक सुनील के चाहने वालों के लिए बहुत उम्मीद भरी खबर सामने आई है.

दरअसल, युवा गायक सुनील लोधी की आंखों का इलाज शुरू हो चुका है. इसकी जानकारी खुद सुनील लोधी ने सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो शेयर कर दी है. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट कर लिखा, "हे ईश्वर! आपने अब तक बहुत सहारा दिया है, हर मुश्किल में हौसला दिया है. आज मेरी आंखों के इलाज की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है."

सुनील ने पोस्ट में क्या-क्या लिखा?

इसके अलावा, उन्होंने आगे लिखा है कि, "आप सभी की दुआओं और आशीर्वाद से एक नई उम्मीद जगी है. प्रभु से बस इतनी-सी प्रार्थना है कि मेरे जीवन में भी रोशनी लौट आए और मैं इस खूबसूरत दुनिया को अपनी आंखों से देख सकूं. मेरे माता-पिता का वर्षों का इंतजार पूरा हो, मेरे अपनों की दुआएं कबूल हों."

सुनील लोधी ने मांगा आशीर्वाद

गायक सुनील लोधी ने यह भी लिखा है कि, "आप सभी से निवेदन है कि मेरे लिए दिल से प्रार्थना कीजिए. आपका प्यार, आशीर्वाद और दुआएं ही मेरी सबसे बड़ी ताकत हैं. हे प्रभु! अब बस एक कृपा और कर देना… मेरी आंखों की रोशनी वापस लौटा देना. जय श्री राम"

हर किसी ने देखी थी हनुमान अंश

बता दें कि 'हनुमान अंश' फिल्म रिलीज होने के बाद पूरे देश में खूब चर्चा रही. हर कोई सिनेमा घरों में यही मूवी देखने के लिए जा रहा था. सबसे खास बात यह रही कि इस फिल्म में गाया गया सुनील लोधी का बुंदेली भजन 'मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान' इतना वायरल हुआ है कि लोगों के दिलों में जगह बना ली.

सीएम ने इलाज की कही थी बात

दरअसल, सितंबर महीने में भोपाल स्थित मुख्यमंत्री निवास पर सीएम मोहन यादव ने बुंदेली लोकगायक सुनील लोधी से मुलाकात की. इसी दौरान सीएम ने सुनील लोधी को 1 लाख रुपए की सम्मान निधि देने की घोषणा की थी. साथ ही उन्होंने जन्म से दृष्टिबाधित सुनील लोधी की आंखों का इलाज करवाने और चिकित्सा सहायता प्रदान करने की बाद कही थी.

बीएमसी में चल रहा इलाज

मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार, कलेक्टर दिलीप कुमार यादव की खास पहल पर बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में गायक सुनील लोधी का स्वास्थ्य परीक्षण कराने के साथ-साथ आंखों की जांच कराई गई. जिससे उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई जा सके.

(रिपोर्टः उमेश यादव, सागर)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Manish Kushawah

Manish Kushawah

मनीष कुशवाह डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें टीवी और डिजिटल मीडिया में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति, क्राइम, कृषि व्यवस्था और ग्रामीण (हाइपरलोकल) सरोकारों से जुड़ी खबरों की गहराई से कवरेज करना उनकी एक्सपर्टीज है.नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (NIMC) से पत्रकारिता में डिप्लोमा पूरा करने के बाद मनीष ने मीडिया जगत में अपना सफर शुरू किया. ज़ी न्यूज़ से पहले उन्होंने News18 Hindi (Local18), इंडिया न्यूज़ और जनता टीवी जैसे प्रमुख समाचार चैनलों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में काम किया है. इस दौरान उन्होंने न्यूज़ प्लानिंग, कंटेंट आइडिएशन और डेस्क मैनेजमेंट की अहम जिम्मेदारियां संभाली हैं. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देते हैं, ताकि पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे.मनीष कुशवाह से आप Manish2.Kumar@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और फेसबुक के जरिए भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More