)
दिवाली के शुभ मौके पर मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के कुछ आसान उपाय करें तो जीवन में धन, वैभव और सुख-समृद्धि का आगमन हो सकता है. इन्हीं में से एक आसान उपाय है मां लक्ष्मी को पूजा के समय उनके प्रिय फूल अर्पित करना. मान्यता है कि दिवाली पर्व पर सच्चे मन से मां लक्ष्मी की पूजा करें और उनके प्रिय फूल अर्पित करें तो घर में धन की कभी कमी नहीं होती है. शास्त्रों के अनुसार मां लक्ष्मी को कुछ खास फूल अति प्रिय हैं जैसे चंपा और गुलाब आदि.
आइए इस लेख में विस्तार से जानें कि कौन से 5 फूल मां लक्ष्मी को अर्पित करें. यहां हम उन फूलों के बारे में जानेंगे जो मां लक्ष्मी को अति प्रिय हैं और जिन्हें पूजा में अर्पित करने से अनेक लाभ होते हैं.
मां लक्ष्मी का सबसे प्रिय फूल कमल है. मां लक्ष्मी कमल के फूल पर ही विराजमान होती हैं. ऐसे में जब माता लक्ष्मी को कमल का फूल चढ़ाया जाता है तो वे अति प्रसन्न होती हैं और घर में स्थायी रूप से वास करती हैं. माता की कृपा से घर में वैभव और शांति का संचार होता है. आय के नये रास्ते खुलते हैं. दिवाली के दिन पूजा के समय मां लक्ष्मी को ताजे गुलाबी या सफेद कमल का फूल अर्पित करें. घर से दरिद्रता दूर होती है और सभी तरह के कर्ज दूर होते हैं.
गुलाब का फूल प्रेम, सुंदरता और शक्ति को दर्शाता है. देवी लक्ष्मी के प्रिय फूलों में से एक गुलाब का फूल भी है. दिवाली के शुभ मौके पर जब मां लक्ष्मी को गुलाब का फूल अर्पित किया जाता है तो उनकी कृपा पूरे घर पर बनी रहती है. शास्त्रों और पुराणों की मानें तो देवी लक्ष्मी की साधना के दौरान जब लाल गुलाब का फूल चढ़ाया जाता है तो घर में आर्थिक स्थिरता आती है. दिवाली के दिन मां लक्ष्मी को 7 लाल गुलाब चढ़ाने से दांपत्य जीवन सुखमय होता है. सभी आर्थिक काम बनते हैं.
चंपा का फूल माम लक्ष्मी को अर्पित करने से आध्यात्मिक ऊर्जा बढ़ती है. चंपा का फूल चढ़ाने से मां लक्ष्मी सौंदर्य का आशीर्वाद देती हैं और जीवन में सुख-समृद्धि आती है. सफेद या पीले चंपा का फूल अर्पित करने से देवी लक्ष्मी पारिवारिक सुख की कामना पूर्ति करती हैं और व्यक्ति के रुके हुए कार्य पूरे होते हैं. व्यापार हो या नौकरी, घर के सदस्य तेजी से तरक्की करते हैं. अविवाहित युवक-युवतियां के लिए विवाह का रास्ता खुलता है. घर से नकारात्मक शक्तियों का नाश होता है और मानसिक शांति मिलती है.
गेंदे का फूल मां लक्ष्मी को अति प्रिय है. दिवाली के पर्व पर मां लक्ष्मी को जब चटकीले पीले रंग और तीव्र सुगंध वाले गेंदे के फूल चढ़ाए जाते हैं तो घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. आध्यात्मिक ऊर्जा बढ़ती है और घर में धन और समृद्धि का स्थायी वास होता है. व्यवसाय में लाभ और नौकरी में तरक्की होती है. मां लक्ष्मी को जब गेंदे के फूल अर्पित करते हैं तो घर से वास्तु दोष दूर हो जाता है और दरिद्रता का नाश होता है. मानसिक तनाव भी दूर होता है और घर के लोगों का आपसी सामंजस्य बढ़ता है. दिवाली की रात को पीले वस्त्र धारण करें और पूजा के समय गेंदे के 11 फूल मां लक्ष्मी को अर्पित करें.
मोगरे का फूल मां लक्ष्मी को अर्पित करने से मां लक्ष्मी अति प्रसन्न होती हैं. मां लक्ष्मी को यह फूल अति प्रिय है. जब यह फूल मां को चढ़ाया जाता है तो घर में क्लेश नहीं रहता है और परिवार के लोगों में प्रेम बना रहता है. बीमारी और भय का भी नाश होता है. घर में धन, सुख और शांति आती है और आय के नये रास्ते खुलते हैं. व्यापार में वृद्धि होती है और नई नौकरी पाने में सफलता मिलती है. पूजा के बाद चढ़ाए हुए मोगरे का फूल अपने ऑफिस में रखें, करियर में तरक्की होगी.
(Disclaimer- यह लेख केवल धार्मिक मान्यताओं, पौराणिक कथाओं और सामान्य जानकारी पर आधारित है. इसका उद्देश्य किसी अंधविश्वास को बढ़ावा देना नहीं है. आर्थिक या धार्मिक निर्णय लेने से पहले विशेषज्ञों, विद्वानों और वित्तीय सलाहकारों से सलाह अवश्य लें। पाठक अपने विवेक से ही इसे समझें.)