App

हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल टली, कई मांगों पर बनी सहमति; 25 नवंबर को फिर होगी बैठक

हरियाणा में रोडवेज कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल को फिलहाल स्थगित कर दिया है. सरकार और कर्मचारी संगठनों के बीच हुई बैठक में कई मांगों पर सहमति बनने के बाद यह फैसला लिया गया.

हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल टली, कई मांगों पर बनी सहमति;  25 नवंबर को फिर होगी बैठक
Image Credit: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल स्थगित, सरकार से बातचीत के बाद कई मांगों पर बनी सहमति

हरियाणा में रोडवेज कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल को फिलहाल स्थगित कर दिया है. रोडवेज कर्मचारी यूनियन के नेताओं और परिवहन विभाग के आयुक्त के बीच हुई बैठक में कई मांगों पर सहमति बनने के बाद यह फैसला लिया गया. हालांकि, कर्मचारियों की अन्य लंबित मांगों पर चर्चा के लिए अब 25 नवंबर को परिवहन मंत्री अनिल विज के साथ हरियाणा रोडवेज कर्मचारी यूनियन के नेताओं की बैठक होगी.

हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल टली, 25 नवंबर को होगी अगली बैठक
हरियाणा में रोडवेज कर्मचारियों की 5 और 6 नवंबर को होने वाली हड़ताल स्थगित कर दी गई है. कर्मचारी संगठनों ने उम्मीद जताई है कि अगली बैठक में बाकी मांगों पर बातचीत की जाएगी और समाधान निकाला जाएगा. फिलहाल हड़ताल टलने से यात्रियों को राहत मिली है और रोडवेज बसों का संचालन सामान्य रहने की उम्मीद है. 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Renu Akarniya

Renu Akarniya

रेनू अकर्णिया, वर्तमान में Zee News में सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा की लेटेस्ट, ट्रेंडिंग कंटेंट, यूटिलिटी जुड़ी खबरों पर काम कर रहे हैं. रेनू पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद उन्होंने 2022 में Zee News से करियर की शुरुआत की.  लोकल चैनल समाचार प्लस में इंटर्न से शुरुआत की और कारवां बढ़ता हुआ जी न्यूज पहुंचा.
Read More