SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

भरतपुर नगर निगम की पहली बैठक: भिड़ीं दो महिला पार्षद, कुर्सी को लेकर हुई हाथापाई

भरतपुर नगर निगम बोर्ड की पहली बैठक में विकास के मुद्दों के बीच जमकर हंगामा हुआ. कुर्सी पर बैठने को लेकर दो महिला पार्षदों के बीच तीखी झड़प हुई और मामला हाथापाई तक पहुंच गया. वहीं, सभागार से डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर हटाने, बैठने की व्यवस्था और पार्षदों के परिजनों को बाहर निकालने पर भी विवाद हुआ.

Written By देवेंद्र सिंह
Published: Oct 15, 2026, 07:47 PM IST | Updated: Oct 15, 2026, 08:05 PM IST
Image Credit: भरतपुर नगर निगम
Join

Bharatpur News: राजस्थान के भरतपुर नगर निगम बोर्ड की पहली बैठक में विकास के मुद्दों के साथ जमकर हंगामा भी देखने को मिला. बैठक में सफाई व्यवस्था, टूटी सड़कों, स्ट्रीट लाइट और कचरा संग्रहण जैसे मुद्दों पर पार्षदों ने अधिकारियों को घेरा. वहीं, कुर्सी को लेकर दो पार्षदों के बीच तीखी झड़प हो गई. महापुरुषों की तस्वीर हटाने और बैठने की व्यवस्था को लेकर भी पार्षदों ने नाराजगी जताई. खास बात यह रही कि बैठक के दौरान चार बार बिजली गुल हुई .

नगर निगम बोर्ड की पहली बैठक में शुरुआत से ही गहमागहमी का माहौल रहा. बैठक में छह एजेंडों पर चर्चा हुई, लेकिन विकास के मुद्दों के साथ पार्षदों के बीच आपसी विवाद भी सामने आया. सबसे पहले वार्ड 16 के पार्षद मोती सिंह ने सभागार से बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर हटाने का मुद्दा उठाया. उन्होंने अधिकारियों पर नाराजगी जताते हुए सभागार में सभी महापुरुषों की तस्वीरें लगाने की मांग की.

यह भी पढ़ेंः जैसलमेर में पंचायत चुनाव को लेकर कांग्रेस एक्टिव: प्रहलाद गुंजल ने सभी 10 पंचायत समितियों में प्रधान बनाने का किया दावा

कुर्सी को लेकर दो महिला पार्षदों में झड़प 
इसके बाद मेयर के बगल में डिप्टी मेयर अंबिका सैनी और आयुक्त श्रवण बिश्नोई की कुर्सी लगाने का मुद्दा उठा. वहीं, पार्षदों के परिजनों को बैठक से बाहर निकालने पर भी बहस हुई. इसी दौरान वार्ड 41 की पार्षद गोपाल कश्यप और वार्ड 26 की पार्षद वीरमति के बीच कुर्सी को लेकर तीखी झड़प हो गई. नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. हालांकि, आयुक्त और अन्य पार्षदों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया.

बैठक में शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर भी पार्षदों ने जमकर सवाल उठाए. पार्षदों ने ऑटो टिपर के नियमित नहीं आने, सफाई कर्मचारियों की गैरहाजिरी और खराब सफाई व्यवस्था का मुद्दा उठाया. पार्षदों ने सफाई कंपनी वी-वॉइस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े किए. इस पर आयुक्त श्रवण बिश्नोई ने स्पष्ट किया कि पार्षदों के सत्यापन के बिना सफाई कर्मचारियों की हाजिरी मान्य नहीं होगी. कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर को भी बैठक में बुलाकर व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए गए.

यह भी पढ़ेंः भगवान बने निर्वाचन अधिकारी: न EVM, न चुनावी शोर… मंदिर में वोटिंग, राजस्थान में ऐसे चुना गया गांव का सरपंच प्रत्याशी

बेसहारा पशुओं को पकड़ने और सड़क चौड़ीकरण की मांग
बैठक में बेसहारा बंदरों, सांड और गायों को पकड़ने की मांग भी उठी. वहीं, शहर में सड़क चौड़ीकरण, अतिक्रमण प्रभावित लोगों को मुआवजा और पुनर्वास जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई. बैठक के दौरान चार बार बिजली गुल होने से सभागार में अंधेरा छा गया, जिसने व्यवस्थाओं पर भी सवाल खड़े कर दिए.

30 और 100 दिवसीय कार्ययोजना पर चर्चा
मेयर अनुराधा सिंह ने बताया कि बैठक में 30 दिवसीय और 100 दिवसीय कार्ययोजना पर विचार किया गया. इसमें सफाई व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट, सड़क चौड़ीकरण और अतिक्रमण प्रभावित लोगों को भूमि आवंटन सहित छह एजेंडों पर चर्चा हुई. 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

जी राजस्थान में वरिष्ठ संवाददाता (कॉरेस्पॉन्डेंट) के रूप में कार्यरत देवेन्द्र सिंह पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 25 वर्षों से निरंतर सक्रिय हैं। जी मीडिया में वे पूर्वी राजस्थान के प्रमुख जिलों—भरतपुर और डीग—का प्रतिनिधित्व करते हैं। बात चाहे मेवात क्षेत्र में बढ़ते अपराध की हो या स्थानीय राजनीति की, देवेन्द्र सिंह हर खबर को निष्पक्षता के साथ ग्राउंड जीरो से कवर करते हैं।राजनीति, अपराध, खेल, पर्यटन, वन्यजीव (वाइल्डलाइफ) और अवैध खनन से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी पकड़ है। शहरी निकायों के विकास से लेकर ग्रामीण अंचल की जमीनी समस्याओं तक, वे हर खबर को प्रमुखता से दर्शकों तक पहुँचाते हैं। इसके साथ ही भरतपुर व डीग क्षेत्र में आबकारी (Excise) और माइंस (Mining) सेक्टर से जुड़ी खबरों की भी वे विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करते हैं।जी मीडिया समूह से जुड़ने से पहले देवेन्द्र सिंह दैनिक भास्कर और प्रमुख समाचार एजेंसी ANI में भी अपनी उत्कृष्ट सेवाएँ दे चुके हैं।
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES