App

बोल्ट एक्शन राइफल, 9 MM पिस्टल मैगजीन, 28 कारतूस, लातेहार में मिला हथियारों का जखीरा, SSB भी हैरान

लातेहार के महुआडांड़ के जंगलों में एसएसबी-पुलिस ने शुक्रवार को संयुक्त सर्च ऑपरेशन चलाया. इस ऑपरेशन में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया, जिसमें .303 राइफल, बोल्ट एक्शन राइफल और 63 कारतूस शामिल हैं.

बोल्ट एक्शन राइफल, 9 MM पिस्टल मैगजीन, 28 कारतूस, लातेहार में मिला हथियारों का जखीरा, SSB भी हैरान
Image Credit: लातेहार महुआडांड़ के जंगलों में एसएसबी-पुलिस का संयुक्त सर्च ऑपरेशन (Z News)

लातेहार जिले में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने को लेकर गुप्त सूचना के आधार पर एसएसबी-पुलिस का संयुक्त सर्च ऑपरेशन किया. 23 अक्टूबर शुक्रवार को अभियान के दौरान महुआडांड़ थाना क्षेत्र के सुगा बांध, तिसिया समेत विभिन्न वन क्षेत्रों से हथियार, कारतूस और अन्य संदिग्ध सामग्री बरामद की गई है. पार्टी कमांडर अभिषेक कुमार गौरव के निर्देश पर और कमांडेंट राजेश सिंह के नेतृत्व में सशस्त्र सीमा बल (SSB) की 32वीं वाहिनी और महुआडांड़ पुलिस की ने ये कार्रवाई की.

नौ जीवित कारतूस और गोला-बारूद रखने की थैली बरामद की गई

एसएसबी की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, पार्टी कमांडर अभिषेक कुमार गौरव के मार्गदर्शन में गुप्त सूचना के आधार पर अभियान चलाया गया, जिसमें कमांडेंट राजेश सिंह के नेतृत्व में एसएसबी की तिसिया और अन्य संबंधित कंपनियों के जवानों के साथ महुआडांड़ थाना पुलिस के अधिकारी शामिल रहे. चलाए गए अभियान के दौरान एक .303 राइफल, खाली मैगजीन, नौ जीवित कारतूस और गोला-बारूद रखने की थैली बरामद की गई.

बोल्ट एक्शन राइफल, खाली 9 एमएम पिस्टल मैगजीन, 28 जीवित कारतूस मिले

वहीं, 22 अक्टूबर को सुगा बांध वन क्षेत्र में चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान बोल्ट एक्शन राइफल, खाली 9 एमएम पिस्टल मैगजीन, 28 जीवित कारतूस, 34 ट्रेसर कारतूस और 7.62 एमएम का एक जीवित कारतूस बरामद किया गया. इस अभियान में कुल 63 कारतूस बरामद होने की जानकारी दी गई है.

आईईडी कंटेनर, प्लास्टिक शीट, रस्सी, सिंथेटिक कपड़ा और रेत की बोरियां बरामद

संयुक्त अभियान में महुआडांड़ थाना से सहायक अवर निरीक्षक महेंद्र कुमार रजक और सहायक अवर निरीक्षक संजय ठाकुर ने भाग लिया. एसएसबी की 32वीं वाहिनी के जवानों के साथ पुलिस टीम ने अलग-अलग वन क्षेत्रों में तलाशी अभियान चलाया. बताया जा है कि आधे, दौना और दुरुप वन क्षेत्र में भी संयुक्त तलाशी अभियान चलाए जा चुके हैं, जहां से भी सर्च ऑपरेशन के दौरान आईईडी कंटेनर, प्लास्टिक शीट, रस्सी, सिंथेटिक कपड़ा और रेत की बोरियां जैसी सामग्री बरामद हो चुकी है.

आसपास के वन क्षेत्रों में संभावित अन्य सामग्री की तलाश भी जारी

एसएसबी और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई को क्षेत्र में सुरक्षा और सतर्कता बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया गया है. बरामद हथियारों, गोला-बारूद और अन्य सामग्री के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है. साथ ही आसपास के वन क्षेत्रों में संभावित अन्य सामग्री की तलाश भी जारी है.

रिपोर्ट: संजीव कुमार गिरी

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shailendra

Shailendra

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More