App

झारखंड पुलिस के जवान निरंजन महतो ने AK-47 से की आत्महत्या

झारखंड पुलिस के जवान निरंजन महतो ने AK-47 से आत्महत्या कर लिया. बताया जा रहा है कि अचानक गोली चलने की आवाज सुनकर सनसनी मच गई. वह जेएमएम जिला अध्यक्ष संजीव बेदिया के बॉडीगार्ड के रूप में कार्यरत थे.

झारखंड पुलिस के जवान निरंजन महतो ने AK-47 से की आत्महत्या
Image Credit: झारखंड पुलिस के जवान निरंजन महतो ने AK-47 से की आत्महत्या (Photo- वीडियो ग्रैब)

हजारीबाग जिला के उरीमारी में झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय नेता सह हजारीबाग जिलाध्यक्ष संजीव बेदिया के बॉडीगार्ड निरंजन महतो ने गोली मारकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. सूचना मिलते ही झामुमो जिलाध्यक्ष संजीव बेदिया ने तत्काल पुलिस को जानकारी दी. खबर फैलते ही आसपास के लोगों का हुजूम जुट गया. पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जाच-पड़ताल शुरू कर दी है.

संजीव बेदिया के बॉडीगार्ड के रूप में थे कार्यरत 

निरंजन महतो झारखंड पुलिस का जवान था और वर्तमान में हजारीबाग जिले में पदस्थापित था, जो संजीव बेदिया के बॉडीगार्ड के रूप में कार्यरत था. सुबह नाश्ता करने के बाद वह अपने कमरे में चला गया. 

रांची से फॉरेंसिक टीम भी पहुंचकर जांच-पड़ताल कर रही

अचानक गोली चलने की आवाज सुनकर हड़कंप मच गया. घटनास्थल पर हजारीबाग एसपी और एसडीपीओ ने पहुंचकर स्थिति की जानकारी ली. फिलहाल, रांची से फॉरेंसिक टीम भी पहुंचकर जांच-पड़ताल कर रही है.

संजीव बेदिया के आवास पर यह घटना घटी 

दरअसल, निरंजन महतो की 22 अक्टूबर, 2026 गुरुवार सुबह गोली लगने से मौत होने का मामला सामने आया था. बड़कागांव थाना क्षेत्र के उरीमारी स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा जिलाध्यक्ष संजीव बेदिया के आवास पर यह घटना घटी थी. 

बड़कागांव थाना क्षेत्र में हड़कंप मच गया

बताया जा रहा है कि झारखंड पुलिस निरंजन महतो को गोली लगने की घटना गुरुवार सुबह 10 बजे घटी. इस वारदात से हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र में हड़कंप मच गया.

अस्पताल ले जाने के पहले ही निरंजन महतो की मौत हो गई

मिली जानकारी के अनुसार, उरीमारी स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिलाध्यक्ष के आवास पर निरंजन महतो फर्श पर गिरे पड़े मिले थे. घायल हालत में अस्पताल ले जाने के पहले ही निरंजन महतो की मौत हो गई. वहीं, वारदात की सूचना मिलने पर हजारीबाग पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की.

क्या घटना के वक्त वहां और भी लोग मौजूद थे?

वहीं, पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर झारखंड पुलिस के जवान निरंजन महतो ने सुसाइड क्यों किया? क्या घटना के वक्त वहां और भी लोग मौजूद थे? निरंजन महतो के सुसाइड करने के पीछे का क्या कारण है?

रिपोर्ट: यादवेंद्र मुन्नू

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shailendra

Shailendra

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More