SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

झारखंड में बदलेगा मौसम, 4 नवंबर तक बारिश और मेघगर्जन के आसार, जानें रांची समेत जिलों का क्या है हाल?

झारखंड में मौसम ने करवट लेनी शुरू कर दी है. 4 नवंबर तक रांची समेत कई जिलों में बादल छाए रहने और हल्की बारिश के आसार हैं. सुबह कोहरा और दिन में धूप के बीच ठंड बढ़ने की संभावना है.

Written By Rupak Kumar
Published: Nov 02, 2026, 09:37 AM IST | Updated: Nov 02, 2026, 09:48 AM IST
Image Credit: प्रतिकात्मक तस्वीर (AI Photo)
Join

झारखंड में मौसम का मिजाज अगले कुछ दिनों तक बदला-बदला रह सकता है. राज्य के कई जिलों में आसमान में बादल छाए रहेंगे. इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. वहीं, सुबह के समय कोहरा छाया रहेगा, जबकि दिन के समय धूप निकलने के आसार हैं. मौसम में आए इस बदलाव के कारण अब झारखंड के लोगों को ठंड का भी एहसास होगा. रांची मौसम विभाग के अनुसार, आज 2 नवंबर सोमवार से कुछ दिन तक राज्य के कई हिस्सों में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी. इस दौरान कुछ स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश की भी संभावना है.

आज का मौसम

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 2 नवंबर से झारखंड के कई जिलों में बादल छाए रह सकते हैं. इस दौरान कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम गति से बारिश होने की संभावना है. आसमान में बादल रहने के कारण मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. वहीं, सुबह के समय कोहरा और दिन के समय धूप निकलने की स्थिति बनी रह सकती है. इस बदलते मौसम को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है. ठंड आने के बाद सबसे ज्यादा बुजुर्गों और बच्चों को बच कर रहने की सलाह दी गई है.

ये भी पढ़ें: बिहार में बदल रहा है मौसम का मिजाज, सुबह-सुबह छाने लगा कोहरा और बढ़ी ठंड, जानिए आज कहां होगी बारिश

आज कैसा रहेगा तापमान?

आज राजधानी रांची के मौसम की बात करें तो आज सोमवार को यहां आसमान में बादल छाए रहेंगे और कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है. राजधानी रांची में आज का अधिकतम तापमान 28 डिग्री तो वहीं न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. वहीं पूरे प्रदेश में अधिकतम तापमान 28 से 31 डिग्री तो वहीं न्यूनतम तापमान 16 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है.

3 और 4 नवंबर को कई जिलों में बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार, 3 और 4 नवंबर तक राज्य के कुछ जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना बनी हुई है. 3 नवंबर को रांची, खूंटी, गुमला, हजारीबाग, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह और कोडरमा में बादल छाए रह सकते हैं. इसके अलावा दुमका, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज और गोड्डा में भी आसमान में बादलों की आवाजाही देखने को मिल सकती है. ऐसे में इन जिलों के लोगों को अगले कुछ दिनों तक मौसम में होने वाले बदलाव को लेकर सर्तक रहने की संभावना है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रुपक कुमार मिश्रा zee bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-editor के तौर पर कार्यरत है. वे राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और रुटीन खबरों पर काम करते हैं. इसके अलावा, टेक्नोसिस मीडिया में इन्हें एक साल काम करने का अनुभव है. शिक्षा की बात करें तो राजर्षि टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से इन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES