)
बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान 'अर्नब' भले ही कमजोर हो गया है, लेकिन उसका असर अभी भी बिहार में देखने को मिल रहा है. राज्य के कई जिलों में अभी भी बारिश, वज्रपात और तेज हवाओं का सिलसिला जारी है. वहीं, राज्य में अब सुबह-सुबह कोहरा भी छाने लगा है. ठंड में भी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. गांवों में लोग सुबह-सुबह अलाव का सहारा लेने लगे हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि आज 2 नवंबर, 2026 को बिहार का मौसम कैसा रहने वाला है.
मौसम विभाग के अपडेट के अनुसार, आज राज्य के उत्तर पश्चिम बिहार के जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है. इन जिलों में पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान और सारण का नाम शामिल है. मौसम विभाग ने इसके अलावा कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की है. यानी कि आज राज्य में बारिश, वज्रपात और तेज हवा को लेकर कोई अलर्ट नहीं है. आप बिना किसी परेशानी के दीपावली का शॉपिंग के लिए अपने घरों से बाहर जाने की योजना बना सकते हैं.
राज्य में आज के तापमान की बात करें तो, मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिम चंपारण, सिवान, सारण, पूर्वी चंपारण और गोपालगंज में अधिकताम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है और न्यूतनम तापमान 20 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है.
सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर और समस्तीपुर में अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है और न्यूनतम तापमान 20 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है.
सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया और कटिहार में भी अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है और न्यूनतम तापमान 20 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है.
वहीं, बक्सर, भोजपुरा, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद और अरवल में अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है और न्यूनतम तापमान 20 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है.
इसी के साथ पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर और खगड़िया में भी अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. वहीं, इन जिलों में भी न्यूनतम तापमान 20 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा सकता है.