)
हर साल की तरह इस बार भी शाहरुख खान के जन्मदिन पर उनके घर 'मन्नत' के बाहर फैंस का तांता लगा हुआ था. हर कोई बस अपने पसंदीदा सितारे की एक झलक पाने का बेताब इंतजार कर रहा था. लेकिन इस बार किंग खान ने अपने खास दिन को थोड़ा अलग अंदाज में सेलिब्रेट करने का मन बनाया. 'मन्नत' के बाहर जमा भीड़ के बीच खबर आई कि सुपरस्टार अपने परिवार और करीबी दोस्तों के साथ जन्मदिन का जश्न मनाने के लिए गुपचुप तरीके से साउथ मुंबई के लिए रवाना हो गए. शाहरुख खान ने अपने इस खास दिन को यादगार बनाने के लिए साउथ मुंबई के मशहूर 'ताज होटल' को चुना.
खबरों की मानें तो वहां देर रात तक एक शानदार पार्टी चली, जहां सिर्फ फैमिली और क्लोज फ्रेंड ही मौजूद थे. सुबह तक होटल के बाहर खड़ी शाहरुख की लग्जरी कार इस बात की गवाही दे रही थी कि जश्न रात भर चला है. इस खास सेलिब्रेशन में उनके बच्चे, सुहाना खान और आर्यन खान भी शामिल हुए, जिन्होंने अपने पापा के जन्मदिन को और भी खास बना दिया.
शाहरुख भले ही खुद 'मन्नत' पर मौजूद नहीं थे, लेकिन उन्होंने अपने फैंस को बिल्कुल निराश नहीं किया. उन्होंने 'मन्नत' के बाहर एक विशाल डिस्प्ले स्क्रीन लगवाई, जिस पर देर रात उनकी मोस्टपॉपुलर और मोस्टअवेटेड फिल्म 'किंग' का नया गाना 'तू मिल जाए' प्ले किया गया. इस गाने में शाहरुख और दीपिका पादुकोण की केमिस्ट्री देखकर वहां मौजूद फैंस खुशी से झूम उठे. एड शीरन और अरिजीत सिंह की आवाज वाले इस ट्रैक ने देर रात 'मन्नत' के बाहर का माहौल एकदम खुशनुमा और जोशीला बना दिया.
To the hearts that made him KING, a lot of love in return ❤️ #LoveLikeAKING #KING in cinemas on 24.12.2026 https://t.co/q5eTCfOUz3
— Red Chillies Entertainment (@RedChilliesEnt) November 1, 2026
फिल्म के गाने के साथ-साथ मन्नत की बड़ी स्क्रीन पर शाहरुख खान का एक खास हाथ से लिखा मैसेज भी दिखाया गया. फैंस के लिए अपना आभार व्यक्त करते हुए शाहरुख ने इस मैसेज में लिखा, 'जिन दिलों ने उन्हें KING बनाया, बदले में ढेर सारा प्यार.' अपने पसंदीदा सुपरस्टार का ये प्यार भरा पैगाम देखते ही वहां मौजूद हजारों फैंस का दिल गदगद हो गया और हर तरफ बस 'शाहरुख खान' के नाम के नारे गूंजने लगे.
Aryan and Suhana leaving the party 🥳 #ShahRukhKhan #HappyBirthdaySRK #AryanKhan https://t.co/bzd00bgGlN
— Yusuf Shaikh (@YusufSRK_01) November 1, 2026
सुबह जब ताज में सेलिब्रेशन खत्म हुआ, तो सुहाना और आर्यन पार्टी से थोड़े पहले निकल गए. लेकिन जैसे ही शाहरुख खान बाहर आए, फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच गई. सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक क्लिप में देखा जा सकता है कि फैंस 'आई लव यू' चिल्लाते हुए उनका वेलकम कर रहे हैं. अपनी कार में बैठने से पहले, बर्थडे बॉय शाहरुख ने मुस्कुराते हुए फैंस की तरफ हाथ हिलाया, उन्हें फ्लाइंग किस दिया और हमेशा की तरह अपने विनम्र अंदाज से सबका दिल जीत लिया.
Here is the Glimpse of Birthday Boy 🥳 Love U Khan Saab #HappyBirthdaySRK #ShahRukhKhan #King https://t.co/Gypvp9kLKU
— Yusuf Shaikh (@YusufSRK_01) November 1, 2026
शाहरुख खान का ये 61वां जन्मदिन फिल्म 'किंग' को लेकर बने जबरदस्त माहौल के बीच मनाया गया है. सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही इस एक्शन-थ्रिलर फिल्म में शाहरुख के साथ दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, रानी मुखर्जी और सुहाना खान नजर आने वाले हैं. मन्नत के बाहर 'तू मिल जाए' गाने की झलक और इस शानदार बर्थडे सेलिब्रेशन ने फैंस के बीच फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट कई गुना बढ़ा दी है. अब सभी को बस 24 दिसंबर, 2026 का इंतजार है, जब 'किंग' सिनेमाघरों में दस्तक देगी.